Rs 198 में डेली 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, Jio ने लॉन्‍च किया नया प्रीपेड रिचार्ज

Reliance Jio : ऐसे यूजर्स जिन्‍हें ढेर सारा 5जी डेटा चाहिए, यह प्‍लान उनके लिए फायदेमंद हो सकता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 20 अगस्त 2024 17:31 IST
ख़ास बातें
  • जियो ने लॉन्‍च किया नया प्रीपेड रिचार्ज प्‍लान
  • 198 रुपये में रोजाना 2 जीबी डेटा दे रही कंपनी
  • अनलिमिटेड कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा भी

इस रिचार्ज प्‍लान को चुनने से पहले आपको यह ध्‍यान रखना होगा कि प्‍लान की वैलिडिटी 14 दिनों की है।

Reliance Jio New Recharge Plan : जब से टेलिकॉम कंपनियों ने अपने रिचार्ज प्‍लान महंगे किए हैं, लोग इस उधेड़बुन में हैं कि सस्‍ते से सस्‍ता प्‍लान कौन सा है। मोबाइल कंपनियां खामोशी से नए-नए प्‍लान भी ला रही हैं ताकि ग्राहक किसी और टेलिकॉम प्रोवाइडर पर स्विच ना करें। अब रिलायंस जियो (Jio) ने 198 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज प्‍लान बगैर किसी शोर-शराबे के लॉन्‍च किया है। ऐसे यूजर्स जिन्‍हें ढेर सारा 5जी डेटा चाहिए, यह प्‍लान उनके लिए फायदेमंद हो सकता है।  
 

Jio Rs 198 Prepaid Plan benefits 

इस रिचार्ज प्‍लान को चुनने से पहले आपको यह ध्‍यान रखना होगा कि प्‍लान की वैलिडिटी 14 दिनों की है। हालांकि इस दौरान यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, रोजाना 100 एसएमएस और रोजाना 2 जीबी डेटा दिया जाएगा। ग्राहकों को जियो टीवी, जियो सिनेमा और जियो क्‍लाउड का एक्‍सेस भी मिलेगा। कुल मिलाकर यह प्‍लान उनके लिए है जो कम दिनों में ज्‍यादा इंटरनेट चाहते हैं। वैलिडिटी खत्‍म होने के बाद आपको प्‍लान रिपीट करना होगा या दूसरा प्‍लान चुनना होगा। 

इसके अलावा कंपनी के पास 199 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज प्‍लान भी है। उसमें 18 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। उस दौरान रोजाना डेढ़ जीबी डेटा दिया जाता है। साथ में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, डेली 100 एसएमएस के फायदे मिलते हैं। JioCinema, JioTV और JioCloud का एक्‍सेस भी दिया जाता है। जियो सिनेमा के एक्‍सेस में जियो सिनेमा प्रीमियम शामिल नहीं है और अगर आप जियो के एलिजिबल कस्‍टमर हैं तो अनलिमिटेड 5जी इस प्‍लान के साथ पा सकते हैं। 

दोनों प्‍लान में भले सिर्फ अंतर एक रुपये का है। पर सर्विस वैलिडिटी और डेली डेटा के फायदे काफी अलग हो जाते हैं। 
Advertisement

बीते दिनों हमने आपको जियो के 1029 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के बारे में भी बताया था। उस प्‍लान में 84 दिनों की वैलिडिटी है। प्लान रोजाना 2GB डेली डाटा ऑफर करता है। उसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोजाना 100 SMS दिए जाते हैं। इस प्लान में Amazon Prime Video Mobile Edition का एक्‍सेस मिलता है, जो शायद ही किसी और जियो रिचार्ज प्‍लान में मौजूद है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  5. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  6. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.