5G स्पीड में Jio ने Airtel को पछाड़ा! दिल्ली एनसीआर में 600Mbps का रिकॉर्ड, जानें बाकी शहरों का हाल

वाराणसी ऐसा शहर रहा जिसमें दोनों कंपनियों के नेटवर्क पर यह स्पीड लगभग आसपास रही।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 11 अक्टूबर 2022 20:37 IST
ख़ास बातें
  • 5G स्पीड के मामले में Jio ने मारी बाजी
  • कोलकाता में एयरटेल से 14 गुना अधिक स्पीड
  • वाराणसी में एयरटेल रही आगे

दिल्ली में Jio नेटवर्क पर औसत डाउनलोड स्पीड 598.58Mbps रही।

5G शुरू होने से पहले टेलीकॉम कंपनियों में सबसे पहले सर्विसेज शुरू करने को लेकर मुकाबला था। अब जबकि भारत के कई शहरों में यह सर्विस शुरू हो चुकी है, यह मुकाबला अब स्पीड के लिए बनता नजर आ रहा है। यहां पर 5G स्पीड के मामले में Jio ने बाजी मार ली है। कंपनी के 5G नेटवर्क पर दिल्ली एनसीआर में 600Mbps की औसत डाउनलोड स्पीड दर्ज की गई है। जबकि पूरे देश में 5G की औसत स्पीड की बात करें तो यह 500Mbps दर्ज की गई है। ऊकला (Ookla) ने एक रिपोर्ट जारी की है जिसमें भारत में हाल ही में शुरू हुए 5G नेटवर्क की स्पीड टेस्ट किया गया है। ऊकला की यह रिपोर्ट अपने आप में काफी मायने रखती है। इस रिपोर्ट से संकेत मिल रहे हैं कि आने वाले दिनों में देश में 5G स्मार्टफोन्स की मांग तेजी से बढ़ सकती है। 

ऊकला (Ookla) की रिपोर्ट देश के उन चार शहरों को लेकर बनाई गई है जिनमें Jio और Airtel ने अपनी 5जी सर्विसेज शुरू की हैं। इसमें जियो का बीटा ट्रायल दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और वाराणसी के कुछ चुनिंदा यूजर्स के लिए उपलब्ध करवाया गया है। वहीं, भारती एयरटेल ने 8 शहरों में 5जी को शुरू किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि दिल्ली में Airtel की औसत 5जी डाउनलोड स्पीड 197.8Mbps रही जबकि Jio नेटवर्क पर औसत डाउनलोड स्पीड 598.58Mbps रही। इससे साफ पता चलता है कि रिलायंस जियो 5जी के मामले में एयरटेल से कई गुना आगे है। 
Advertisement

रिपोर्ट के अनुसार, दोनों कंपनियों के 5जी स्पीड टेस्ट में सबसे बड़ा अंतर कोलकाता में सामने आया। यहां पर एयरटेल नेटवर्क पर एवरेज डाउनलोड स्पीड महज 33.83Mbps पाई गई जबकि जियो नेटवर्क पर एवरेज डाउनलोड स्पीड 482.02Mbps थी। यह एयरटेल स्पीड से 14 गुना अधिक है। वाराणसी ऐसा शहर रहा जिसमें दोनों कंपनियों के नेटवर्क पर यह स्पीड लगभग आसपास रही। यहां पर एयरटेल नेटवर्क पर जियो से स्पीड कुछ ज्यादा मिली। एयरटेल की एवरेज डाउनलोड स्पीड यहां 516.57Mbps पाई गई। वहीं जियो की 5जी स्पीड 485.22Mbps पाई गई। 

जिन चार शहरों को लेकर ये रिपोर्ट तैयार की गई है उनमें मुंबई भी शामिल है। यहां पर दोनों कंपनियों की परफॉर्मेंस के मुकाबले में जियो ने ही बाजी मारी। यहां एयरटेल नेटवर्क पर 5जी के लिए औसत डाउनलोड स्पीड जियो से बहुत कम पाई गई। जियो पर स्पीड 515.38Mbps थी और एयरटेल पर यह स्पीड 271.07Mbps मापी गई। जहां तक 5जी स्मार्टफोन यूजर्स की बात है तो यह संख्या अब तेजी से बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। ऊकला ने हाल ही में एक कंज्यूमर सर्वे भी किया था, जिसके मुताबिक भारत में 90 प्रतिशत के लगभग यूजर्स अब 5जी पर शिफ्ट करने के लिए तैयार हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  3. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  4. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  5. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  6. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  7. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  8. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  9. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  10. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.