रिलायंस जियो का असर: एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिल रहा है 30 जीबी मुफ्त डेटा

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 17 अप्रैल 2017 09:57 IST
मोबाइल ऑपरेटल भारती एयरटेल ने रिलायंस जियो के आकर्षक ऑफर को चुनौती देने के लिए इस बार पोस्टपेड ग्राहकों को तोहफ़ा दिया है। एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को कंपनी अगले तीन महीनों के लिए मुफ्त इंटरनेट डेटा दे रही है।

एयरटेल अपने पोस्टपेड ग्राहकों को अगले तीन महीनों के लिए 30 जीबी डेटा मुफ्त दे रही है। मुफ्त डेटा पाने के लिए एयरटेल ग्राहकों को 30 अप्रैल तक 'माय एयरटेल' ऐप में लॉगइन करना होगा।
Advertisement

कंपनी के एक प्रवक्ता ने पीटीआई से बातचीत में कहा कि, जिन ग्राहकों ने कंपनी द्वारा पिछले महीने लॉन्च किए गए ऐसे ही एक ऑफर को पहले ही ले लिया है, उन्हें अब 10 जीबी मुफ्त डेटा (एक महीने की वैधता के साथ) मिलेगा। भारती एयरटेल के सीईओ गोपाल वित्तल ने एक ईमेल में सब्सक्राइबर को बताया कि, ''अब अगले तीन महीने तक हर महीने मुफ्त डेटा का मज़ा लीजिए...आपकी लंबी छुट्टियों में इससे फायदा होना चाहिए।''

कंपनी इस ऑफर की जानकारी देने के लिए अपने पोस्टपेड ग्राहकों को ई-मेल भेज रही है। पिछले कुछ महीनों में, रिलायंस जियो ने अपनी मुफ्त सेवाओं और ऑफर के बाद बाज़ार में मौज़ूद दूसरी टेलीकॉम ऑपरेटर कंपनियों को कड़ी टक्कर दी है। जियो ने पिछले साल बाज़ार में मुफ्त डेटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉल के ऑफर के साथ बाज़ार में कदम रखा था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel, airtel offer, data, airtel postpaid customer, reliance jio
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.