Reliance Jio ने किया दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल डेटा नेटवर्क होने का दावा

मी मैक्स 2 के लॉन्च इवेंट में रिलायंस जियो के प्रेसीडेंट डिवाइसेज, सुनील दत्त ने इस ऑफर का ऐलान किया, और रिलायंस जियो के लॉन्च के बाद से अब तक छह महीने में भारत में मोबाइल डेटा ख़पत के अनुभव के बारे में कुछ नए और कुछ पुराने ऐलान किए।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 18 जुलाई 2017 17:11 IST
ख़ास बातें
  • मी मैक्स 2 के लॉन्च पर रिलायंस जियो ने नई जानकारी दी
  • भारत में मोबाइल डेटा ख़पत की बढ़ोत्तरी में जियो की बड़ी भागेदारी है
  • कंपनी ने सबसे जल्दी 10 करोड़ सब्सक्राइबर के साथ विश्व कीर्तिमान बना दिया
उम्मीद के मुताबिक, शाओमी मी मैक्स 2 को नई दिल्ली में मंगलवार को आयोजित एक इवेंट में लॉन्च किया गया। चीनी स्मार्टफोन निर्माता ने रिलायंस जियो के साथ साझेदारी की है, जिसके तहत ऑनलाइन व ऑफलाइन चैनल के जरिए शाओमी मी मैक्स 2 खरीदने पर पर अतिरिक्त 100 जीबी 4जी डेटा मिलेगा। यह ऑफर मई 2018 तक 309 रुपये के 10 रीचार्ज कराने तक सीमित है। इवेंट में रिलायंस जियो के प्रेसीडेंट डिवाइसेज, सुनील दत्त ने इस ऑफर का ऐलान किया, और रिलायंस जियो के लॉन्च के बाद से अब तक छह महीने में भारत में मोबाइल डेटा ख़पत के अनुभव के बारे में कुछ नए और कुछ पुराने ऐलान किए।

याद दिला दें कि, दत्त ने इस दावे को दोहराया कि जियो के लॉन्च से पहले भारत में हर महीने 0.2 बिलियन गीगाबाइट मोबाइल डेटा की ख़पत होती थी। लेकिन, पिछले साल जियो के लॉन्च होने के बाद से भारतीय उपभोक्ता ने छह महीने में डेटा ख़पत बढ़ाकर 1.2 बिलियन गीगाबाइट प्रति माह कर दी है, जिसमें से अकेले 1 बिलियन गीगाबाइट मोबाइल डेटा की ख़पत जियो सब्सक्राइबर द्वारा की जाती है। पिछले छह महीनों में डेटा ख़पत के बाज़ार में छह गुना बढ़ोत्तरी हुई है, जिसमें जियो ने सबसे ज़्यादा मदद की है। गौर करने वाली बात है कि, टेलीकॉम कंपनी ने सबसे तेज 100 मिलियन (10 करोड़) सब्सक्राइबर जोड़ कर विश्व कीर्तिमान बनाया।
Advertisement

दत्त ने यह भी दावा किया कि भारत में मोबाइल डेटा की होने वाली ख़पत में रिलायंस जियो का 85 प्रतिशत पर अकेले कब्ज़ा है, जिसका मतलब है कि एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया का हिस्सा बाकी बचे 15 प्रतिशत बाज़ार में है। इसके अलावा, उनका दावा है कि लगभग सारा वीडियो डेटा ख़पत का ट्रैफिक जियो पर ही होता है। दत्त ने कहा कि रिलायंस जियो ने अपने नेटवर्क पर हर रोज करीब एक साथ एक समय पर 3.6 मिलियन (36 लाख) वीडियो स्ट्रीम होते देखी हैं। इन आंकड़ो को पिछले काफ़ी समय से बताया जा रहा है और जल्द ही अब नई घोषणाएं होने की उम्मीद है।

जियो द्वारा भारतीय रैंकिंग में इन उपलब्धियों के साथ, दत्त ने आगे बताया कि जियो दुनिया का अकेला एक्साबाइट (वन क्विंटिलन बाइट) नेटवर्क है, और दुनिया के मोबाइल डेटा ट्रैफ़िक के15 प्रतिशत हिस्से में जियो की हिस्सेदारी है। इसी के साथ जियो दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल डेटा नेटवर्क बन जाता है और जिससे मोबाइल डेटा ख़पत की रैंकिंग में अमेरिका, चीन, जापान और दक्षिण कोरिया से आगे भारत नंबर 1 पर है।
Advertisement

ये आंकड़े बताते हैं कि रिलायंस जियो ने भारत में 12 महीने से भी कम समयय में कितनी तेजी से कामयाबी हासिल की है। टेलीकॉम कंपनी ने भारत में 4जी क्रांति ला दी है और ऐप्पल जैसी बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियां का ध्यान अपनी तरफ़ ख़ीचा। ऐप्पल भी देश में अब अपनी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट खोलने पर विचार कर रही है।
Advertisement

शाओमी मी मैक्स 2 को भारत में 16,999 रुपये में लॉन्च किया गया है और इसकी पहली सेल मीडॉटकॉम और मी होम के जरिए 20 जुलाई को  गुरुवार को दोपहर 12 बजे होगी। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  3. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  5. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  6. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  7. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  8. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  9. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  2. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  4. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  5. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  6. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  7. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  8. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  9. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  10. Pova 8 5G नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.