रिलायंस जियो ने एक बार फिर एयरटेल और आइडिया को पछाड़ा

विज्ञापन
Bhasha, अपडेटेड: 21 अप्रैल 2017 11:39 IST
मार्च माह के 4जी स्पीड के आंकड़ों में नई दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो ने शीर्ष स्थान पाया है। कंपनी की औसत 4जी डाउनलोड स्पीड 16.48 मेगाबिट प्रति सेकेंड (एमबीपीएस) रही जो उसकी प्रतिद्वंदी कंपनी आइडिया सेल्युलर और भारती एयरटेल की इसी अवधि की औसत डाउनलोड से लगभग दोगुनी रही।

दूरसंचार क्षेत्र नियामक भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने अपनी मासिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी है।
Advertisement
 

रिलायंस जियो औसत डाउनलोड स्पीड में सबसे आगे

रिपोर्ट के अनुसार, मार्च में जियो की औसत डाउनलोड स्पीड 16.48 एमबीपीएस रही। इसके मुकाबले आइडिया की औसत डाउनलोड स्पीड 8.33 एमबीपीएस और एयरटेल की 7.66 एमबीपीएस रही।

आम भाषा में इसे ऐसे समझा जा सकता है कि 16 एमबीपीएस की स्पीड पर कोई व्यक्ति एक बॉलीवुड फिल्म को पांच मिनट में डाउनलोड कर सकता है।
Advertisement

समीक्षावधि में वोडाफोन की औसत डाउनलोड स्पीड 5.66 एमबीपीएस, रिलायंस कम्युनिकेशंस की 2.64 एमबीपीएस, टाटा डोकोमो की 2.52 एमबीपीएस, बीएसएनएल की 2.26 एमबीपीएस और एयरसेल की 2.01 एमबीपीएस रही। ट्राई मासिक आधार पर अपनी माईस्पीड एप्लीकेशन के माध्यम से यह आंकड़े जुटाती है।
 

4जी स्पीड को लेकर अलग दावा

इसी बीच एक निजी कंपनी ओपन सिग्नल ने अपने सर्वेक्षण में दावा किया है कि भारती एयरटेल 11.5 एमबीपीएस की औसत 4जी डाउनलोड स्पीड के साथ सबसे तेज 4जी नेटवर्क है जबकि 3.92 एमबीपीएस की औसत स्पीड के साथ रिलायंस जियो चौथे स्थान पर रहा है।
Advertisement

ओपन सिग्नल ने दो मेट्रो शहर दिल्ली और मुंबई एवं दो राज्य कर्नाटक और तमिलनाडु से यह आंकड़े जुटाए हैं। यह आंकड़े उसने दिसंबर 2016 से फरवरी 2017 के बीच 1.3 अरब डेटा केंद्रों से जुटाए जिसके 93,464 उपयोक्ता हैं।

इसके अलावा एयरटेल ने अपने विज्ञापन में सबसे तेज 4जी नेटवर्क होने का दावा किया है जिसका रिलायंस जियो ने विरोध किया है।
Advertisement

भारतीय विज्ञापन मानक परिषद ने एयरटेल के विज्ञापन में किए गए दावे को भ्रामक बताया है जिसके चलते उसने कंपनी से 11 अप्रैल तक विज्ञापन को वापस लेने या उसमें सुधार करने के लिए कहा है। एयरटेल ने परिषद से इस निर्णय पर पुनर्विचार का आग्रह किया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance Jio, Jio 4g Speed, Jio Download Speed, Airtel, Vodafone, Idea
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  2. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  3. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  4. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  5. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  2. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  3. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  4. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  5. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  6. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  7. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  8. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  10. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.