Jio के इस प्लान में 84 दिनों तक डेली 3GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ! जानें कीमत

यह प्लान आपकी इंटरनेट जरूरतों के लिए बेहतरीन प्लान है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 8 दिसंबर 2022 08:17 IST
ख़ास बातें
  • आपको JioCinema का सब्सक्रिप्शन भी इस पैक के साथ मिलता है
  • प्लान में आपको रोजाना 3GB हाई स्पीड डेटा मिलता है
  • मल्टी बेनिफिट्स वाले जियो प्लान 119 रुपये से शुरू हो जाते हैं

यह प्लान आपकी इंटरनेट जरूरतों के लिए बेहतरीन प्लान है।

Reliance Jio अपने सस्ते और किफायती प्लान्स के बलबूते भारत की नम्बर 1 टेलीकॉम सर्विस कंपनी के रूप में काबिज है। कंपनी अपने यूजर्स के लिए कई तरह के प्रीपेड और पोस्टपेड रिचार्ज प्लान लेकर आती है। मल्टी बेनिफिट्स वाले जियो प्रीपेड प्लान्स (Jio Prepaid Plans) 119 रुपये से शुरू हो जाते हैं। आज हम आपको जियो के एक ऐसे प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको Airte, Vi जैसी कंपनियों के मुकाबले कम कीमत में बड़ा इंटरनेट बेनिफिट और अनलिमिटिड कॉलिंग के साथ कई तरह के एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी देता है। प्लान में आपको रोजाना 3GB हाई स्पीड डेटा मिलता है और साथ में कई और भी फायदे। इसकी पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है।

रिलायंस जियो Rs 1199 प्रीपेड प्लान (Reliance Jio Rs 749 Prepaid Plan):
Advertisement
यह बेस्ट जियो प्लान 1199 रुपये में आता है जिसमें आपको 84 दिनों की, यानि कि लगभग 3 महीने की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में डेली 3 GB हाई स्पीड इंटरनेट डेटा मिलता है। डेली लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड 64kbps हो जाती है, जिसका अर्थ है कि इंटरनेट स्पीड भले ही कम हो जाएगी लेकिन इंटरनेट चलता रहेगा। यह प्लान आपकी इंटरनेट जरूरतों के लिए बेहतरीन प्लान है। साथ ही अगर आप SMS का इस्तेमाल अधिक करते हैं तो इस प्लान के साथ रोजाना 100 SMS भी फ्री हैं।

इस जियो प्रीपेड प्लान के एक्सट्रा बेनिफिट्स के तौर पर आपको JioTV, JioCinema JioSecurity, JioCloud जैसी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। JioTV के माध्यम से आप 84 दिनों तक ऐप पर कई तरह के टीवी शो का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा अगर आप फिल्में देखने के शौकीन हैं तो आपको JioCinema का सब्सक्रिप्शन भी इस पैक के साथ मिलता है जो प्लान की वैलिडिटी तक वैध रहेगा। 
Advertisement

JioSecurity ऐप आपके फोन में सेव किए गए महत्वपूर्ण डेटा जैसे फोन नम्बर, ईमेल एड्रेस, बैंक अकाउंट नम्बर, ओटीपी आदि की सिक्योरिटी के लिए काम आता है। वहीं, JioCloud ऐप को आप अपने फोन में स्टोरेज के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपके फोन की इंटरनल मेमोरी फुल हो चुकी है तो यह ऐप काफी काम का साबित हो सकता है। प्लान की और अधिक जानकारी के लिए आप जियो की अधिकारिक वेबसाइट भी विजिट कर सकते हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  2. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  4. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  6. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  6. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  7. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  8. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  9. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  10. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.