आरकॉम और एयरसेल में वायरलेस कारोबार विलय पर बातचीत

विज्ञापन
Indo-Asian News Service, अपडेटेड: 23 दिसंबर 2015 10:25 IST
उद्योगपति अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) ने मंगलवार को कहा कि उसने एयरसेल के प्रमोटरों के साथ दोनों कंपनियों के वायरलेस कारोबार का विलय करने की संभावना पर वार्ता शुरू की है।

आरकॉम द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि एयरसेल के प्रमुख मालिक मलेशिया की कंपनी मैक्सिस कम्युनिकेशंस और सिंद्य सिक्युरिटीज एंड इनवेस्टमेंट के साथ विलय की संभावना के लिए 90 दिनों तक विशेष वार्ता करने के समझौते के तहत बातचीत शुरू हो गई है।
Advertisement

बयान में कहा गया है, "आरकॉम का टावर कारोबार और ऑप्टिकल फाइबर अवसंरचना कारोबार इस वार्ता के दायरे से बाहर है, जिसे बेचने की योजना पर कंपनी पहले से काम कर रही है।"

कंपनी ने हालांकि कहा, "वार्ता एक-दूसरे के लिए बाध्यकारी नहीं है। समझौते पर अमल सभी शर्तों के पूरा होने, नियामकों, शेयरधारकों तथा तीसरे पक्ष की अनुमति पर निर्भर करेगा।"
Advertisement

गत महीने आरकॉम ने रूस की कंपनी सिस्तेमा के साथ उसके भारतीय कारोबार का अधिग्रहण करने के लिए वार्ता शुरू की है, जो एमटीएस ब्रांड के तहत कारोबार करती है।
Advertisement

सूत्रों के मुताबिक, यदि समझौता सफल रहता है, तो आरकॉम-एयरसेल-एमटीएस वायरलेस कारोबार के पास देश में 15 करोड़ ग्राहक हो जाएंगे। नई कंपनी के पास निजी क्षेत्र के लिए उपलब्ध संपूर्ण स्पेक्ट्रम का 20 फीसदी होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.