Oppo R11s और R11s Plus में हैं दो रियर कैमरे, जानें सारी ख़ूबियां

चीनी हैंडसेट निर्माता ओप्पो ने गुरुवार को अपने ओप्पो आर11एस और आर11एस प्लस स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए। नए ओप्पो डिवइस को चीन में आयोजित हुए एक इवेंट में लॉन्च किया गया। Oppo R11s और R11s Plus में स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर है।

Oppo R11s और R11s Plus में हैं दो रियर कैमरे, जानें सारी ख़ूबियां
ख़ास बातें
  • ओप्पो आर11एस की कीमत 2,999 चीनी युआन है
  • ओप्पो आर11एस प्लस की कीमत 3,699 चीनी युआन है
  • दोनों फोन चीन में खरीदने के लिए उपलब्ध हैं
विज्ञापन
चीनी हैंडसेट निर्माता ओप्पो ने गुरुवार को अपने ओप्पो आर11एस और आर11एस प्लस स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए। नए ओप्पो डिवइस को चीन में आयोजित हुए एक इवेंट में लॉन्च किया गया। Oppo R11s और  Oppo R11s Plus में स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर है। दोनों ओप्पो स्मार्टफोन में दो रियर कैमरे हैं और फोन में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जो एआई ब्यूटी टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं। फोन में कंपनी की अपनी वीओओसी फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है।

ओप्पो आर11एस और आर11एस प्लस की कीमत
ओप्पो आर11एस की कीमत 2,999 चीनी युआन (करीब 30,000 रुपये) है और यह ब्लैक व शैंपेन गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। कंपनी 3,199 चीनी युआन (करीब 31,300 रुपये) में एक स्पेशल रेड कलर वेरिएंट को भी उपलब्ध कराएगी। ओप्पो आर11एस प्लस को 3,699 चीनी युआन (करीब 36,000 रुपये) में लॉन्च किया गया है और यह ब्लैक व गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलेगा। ओप्पो आर11एस की बिक्री 10 नवंबर से शुरू होगी जबकि ओप्पो आर11एस प्लस की बिक्री 24 नवंबर से शुरू होगी। आर11एस को लॉन्च से पहले ही रजिस्ट्रेशन के लिए उपलब्ध करा दिया गया था।
 
oppo

ओप्पो आर11एस, आर11एस प्लस स्पेसिफिकेशन
ओप्पो आ11एस और आर11एस प्लस के स्पेसिफपिकेशन की बात करें तो दोनों लगभग एक जैसे हैं सिवाय डिस्प्ले साइज़, बैटरी और मेमोरी  के। ओप्पो आर11एस में एक 6.01 इंच फुल एचडी+ (1080x2160 पिक्सल्स) एमोलेड डिस्प्ले है जो 18:9 के आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। जबकि प्लस वेरिएंट में एक 6.43 इंच फुल एचडी+ (1080x2160 पिक्सल्स) एमोलेड डिस्प्ले है। ओप्पो आर11एस 4 जीबी रैम विकल्प में मिलेगा जबकि प्लस वेरिएंट 6 जीबी रैम विकल्प में उपलब्ध होगा। वहीं बैटरी की बात करें तो, आर11 में 3205 एमएएच बैटरी है जबकि आर11 प्लस को पावर देने का काम करेगी 4000 एमएएच की बैटरी।

दोनों स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर है जो 1.8 गीगाहर्ट्ज़ पर चलता है। ओप्पो आर11एस और आर11एस प्लस में 64 जीबी स्टोरेज दी गई है। दोनों फोन की स्टोरेज को 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

ओप्पो आर11एस और आर11एस प्लस एंड्रॉड 7.1.1 नूगा आधारित कलरओएस 3.2 पर चलता है। दोनों फोन हाइब्रिड सिम स्लॉट सपोर्ट करते हैं और इनके रियर पैनल पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। स्मार्टफोन में रियर पर एक डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में डुअल-टोन एलईडी फ्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल और 20 मेगापिक्सल के दो सेंसर हैँ। आगे की तरफ़ सेल्फी और वीडियो चैट के लिए एक 20 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.01 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3205 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले6.43 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  3. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  4. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  5. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  6. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  7. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  8. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  9. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  10. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »