नोकिया और एयरटेल मिलकर लाएगी 5जी व आईओटी एप्लिकेशन

नोकिया और एयरटेल मिलकर लाएगी 5जी व आईओटी एप्लिकेशन
विज्ञापन
फिनलैंड की दूरसंचार उपकरण निर्माता नोकिया और भारत की सबसे बड़ी दूरसंचार प्रदाता कंपनी भारती एयरटेल ने बुधवार को इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) सक्षम डिवाइसों के लिए 5जी तकनीक के नेटवर्क के विकास के लिए रणनीतिक भागीदारी की घोषणा की।

भारती एयरटेल के निदेशक (नेटवर्क सेवाएं, भारत और दक्षिण एशिया) अभय सावरगांवकर ने एक बयान में कहा, "5जी और आईओटी एप्लिकेशन में जीवन को बदलने की जबरदस्त क्षमता है और हमें नोकिया के साथ मिलकर भविष्य की इन तकनीकों को ग्राहकों तक पहुंचाने की तैयारी करते हुए काफी खुशी हो रही है।"

5जी तकनीक से व्यस्त समय में बहुत तेज गति से डेटा मुहैया कराई जा सकती है। साथ ही यह नेटवर्क की लेंटेसी और तेजी को बढ़ाएगा। इसके अलावा यह नेटवर्क को अलग-अलग करने में भी सक्षम बनाएगा।

इससे ऑपरेटरों को करोड़ों ग्राहकों को नेटवर्क से जोड़ने में मदद मिलेगी।

नोकिया के भारतीय बाजार प्रमुख संजय मलिक ने बताया, "भारती एयरटेल के साथ 2जी, 3जी और 4जी तकनीक को मुहैया कराने की सफल साझेदारी के बाद हम गर्व से भविष्य के नेटवर्क को तैयार करने की साझेदारी की घोषणा करते हैं। हम 5जी से जुड़ी औद्योगिक परियोजाओं और सहभागिता के अपने वैश्विक अनुभव से भारती एयरटेल को उनके नेटवर्क के बेहतर क्षमता, कवरेज और गति प्रदान करे में सक्षम बनाएंगे।"

दूरसंचार सचिव जे. एस. दीपक ने स्पेन के बार्सिलोना में चल रहे मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (एमडब्ल्यूसी) में कहा कि सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि देश में 5जी नेटवर्क का तेजी से विस्तार हो।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, Airtel, 5G, India, MWC, MWC 2017
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »