MP पुलिस BSNL के नेटवर्क से परेशान! 80,000 से ज्यादा SIM होंगे Airtel में पोर्ट

MP पुलिस ने लंबे समय तक BSNL SIMs इस्तेमाल की थी, जिसमें 2009 में लगभग 9,410 सिम खरीदी गई थीं, जो 2014 तक बढ़कर 70,000 से ऊपर पहुंच गईं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 30 जून 2025 18:40 IST
ख़ास बातें
  • MP पुलिस 80,000 CUG सिम Airtel में पोर्ट कराएगी तेज 5G नेटवर्क के लिए
  • BSNL की धीमी 3G/4G कनेक्टिविटी से पुलिस को डेटा ट्रांसफर में दिक्कतें थी
  • पुलिसकर्मी खुद Airtel पोर्टिंग प्रोसेस करेंगे शुरू

BSNL नेटवर्क 2G, 3G तक सीमित रहा और सिर्फ कुछ जगहों पर ही 4G उपलब्ध है

Photo Credit: iStock

मध्य प्रदेश पुलिस ने BSNL के स्लो नेटवर्क की परेशानी के चलते एक बड़ा फैसला लिया है। लगभग 80,000 CUG (क्लोज यूजर ग्रुप) सिम कार्ड अब Airtel नेटवर्क में पोर्ट किए जाएंगे, ताकि पुलिस को तेज और भरोसेमंद कनेक्टिविटी मिल सके। यह सुनकर निश्चित तौर पर हैरानी होती है, क्योंकि राज्य सरकार के अधीन काम करने वाला ऑपरेटर, BSNL पिछले कुछ महीनों से तेजी से अपने 4G नेटवर्क रोलआउट पर काम कर रहा है। कंपनी ने हालिया महीनों में बड़ी संख्या में पैन इंडिया नए टावर्स लगाए हैं।

आजतक के मुताबिक, MP पुलिस ने लंबे समय तक BSNL SIMs इस्तेमाल की थी, जिसमें 2009 में लगभग 9,410 सिम खरीदी गई थीं, जो 2014 तक बढ़कर 70,000 से ऊपर पहुंच गईं। इनका मकसद यह था कि एक ही नंबर से थाने या पद पर रहे गए पुलिसकर्मियों को असानी हो। लेकिन अब तकनीकी जरूरतों की बढ़ती डिमांड ने पुलिस महकमे को एक बड़ा फैसला लेने पर मजबूर किया है।

BSNL नेटवर्क 2G, 3G तक सीमित रहा और सिर्फ कुछ जगहों पर ही 4G उपलब्ध है, जिससे बड़ी फाइलें भेजने या वीडियो रिकॉर्डिंग अपलोड करने के कामों में काफी रुकावट आती थी। रिपोर्ट बताती है कि उज्जैन, विदिशा, अलीराजपुर और श्योपुर जैसे जिलों में BSNL नेटवर्क लगभग गुम था, जिसकी वजह से पुलिस को आदेश भेजने या डेटा ट्रांसफर करने में बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

एसएसपी रेडियो विजय खत्री के निर्देश पर यह कदम उठाया गया है, जिसमें Airtel को तेजी से 5G सर्विस के कारण चुना गया है। पुलिस कर्मियों को 10 रुपये का रिचार्ज कर 1900 नंबर पर PORT मैसेज भेजना होगा, फिर UPC कोड के साथ दो दिन के अंदर पोर्टिंग की जानकारी CUG डेस्क को भेजनी होगी। 
Advertisement

रिपोर्ट बताती है कि MP पुलिस ने साफ कहा है कि अब सिर्फ तेज नेटवर्क चाहिए, क्योंकि नए कानूनों के तहत वीडियो रिकॉर्डिंग और डॉक्यूमेंट अपलोड करना समयबद्ध होना जरूरी है। 
Advertisement

गौरतलब है कि केंद्र सरकार BSNL को मजबूती देने की कोशिश कर रही है और नए टावर लगाकर 4G/5G नेटवर्क बढ़ा रही है। लेकिन MP पुलिस का फैसला बताता है कि सेवा की क्वालिटी इन नई योजनाओं से आगे निकल चुकी है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: MP Police, BSNL, Airtel
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.