असम के 25 जिलों में 4 घंटों के लिए सस्‍पेंड की गईं मोबाइल इंटरनेट सेवाएं, जानें वजह

राज्य सरकार ने अपने विभिन्न विभागों में ग्रेड- IV पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया था। सभी 25 जिलों में धारा 144 भी लगाई गई थी।

विज्ञापन
Press Trust of India, अपडेटेड: 22 अगस्त 2022 11:42 IST
ख़ास बातें
  • ये परीक्षाएं ग्रेड- III और IV पदों के लिए आयोजित की जा रही हैं
  • इस वजह से मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को सस्‍पेंड किया गया
  • 17 अगस्त को ही मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने यह बात कही थी

21 और 28 अगस्त व 11 सितंबर को होने वाली परीक्षाओं में 14.30 लाख से अधिक उम्मीदवारों के मौजूद रहने की उम्मीद है।

भर्ती परीक्षाओं के दौरान नकल करने के कई मामले सामने आते हैं। नकलविहीन परीक्षा को मुमकिन बनाने के लिए असम के 25 जिलों में रविवार को मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को 4 घंटे के लिए सस्‍पेंड कर दिया गया। राज्य सरकार ने अपने विभिन्न विभागों में ग्रेड- IV पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया था। सभी 25 जिलों में धारा 144 भी लगाई गई थी। इस बीच, सिलचर के कछार कॉलेज के प्रिंसिपल को परीक्षा ड्यूटी में कथित लापरवाही के आरोप में पुलिस ने हिरासत में लिया है। प्रिंसिपल सिद्धार्थ शंकर नाथ के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है। DC ने दावा किया है कि प्राचार्य दिशा-निर्देशों के अनुसार परीक्षा आयोजित करने में विफल रहे। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने उन्‍हें हिरासत में ले लिया। 

21 और 28 अगस्त व 11 सितंबर को होने वाली परीक्षाओं में 14.30 लाख से अधिक उम्मीदवारों के मौजूद रहने की उम्मीद है। ये परीक्षाएं ग्रेड- III और IV पदों के लिए आयोजित की जा रही हैं। रविवार को दो पालियों में ग्रेड- IV की परीक्षाएं हुईं। ग्रेड- III के पदों के लिए 28 अगस्‍त और 11 सितंबर को एग्‍जाम होगा। सभी परीक्षाएं माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, असम (SEBA) की ओर से कराई जा रही हैं।
Advertisement

परीक्षाओं के चलते प्राइवेट टेलीकॉम ऑपरेटर्स एयरटेल और जियो 25 जिलों में चार घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं सस्‍पेंड कर दी थीं। इसके लिए उन्‍हें असम सरकार की ओर से आदेश दिया गया था। कस्‍टमर्स को भेजे संदेश में टेलीकॉम ऑपरेटर्स ने लिखा था कि आपके क्षेत्र में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे के बीच और दोपहर 2 से 4 बजे के बीच मोबाइल इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से बंद की जा रही हैं। बाकी ऑपरेटर्स ने भी कस्‍टमर्स को ऐसा ही मेसेज भेजा था। 

17 अगस्त को ही मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा था कि भर्ती प्रक्रिया के दौरान संभावित कदाचार से बचने के लिए परीक्षा के दौरान इंटरनेट सेवाओं को सस्‍पेंड कर दिया जाएगा। इस बीच असम पुलिस ने एक ट्वीट में कहा कि परीक्षा स्थलों और उसके आसपास तीन दिनों के लिए धारा 144 लागू की गई है। हरेक परीक्षा केंद्र के 100 मीटर के दायरे में लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगा दी गई। परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल ले जाने पर भी मनाही है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹3750 डिस्काउंट पर मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹3750 डिस्काउंट पर मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन!
  2. Airtel ने कर दिया प्राइस गेम! ₹299 का प्लान लौटा, लेकिन अब मिलेगा 28GB डेटा
  3. Huawei Mate X8 की पहली झलक आई सामने, 16GB रैम के साथ होंगे धांसू फीचर्स!
  4. Trump पर पॉलिसी बदलकर Nvidia में इनवेस्टमेंट से प्रॉफिट कमाने का आरोप
  5. AOC ने लॉन्च किया सस्ता गेमिंग मॉनिटर, 275Hz रिफ्रेश रेट के साथ, जानें कीमत
  6. Samsung Galaxy A18 4G हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Centurion की नई इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, बुजुर्गों के लिए खास डिजाइन, 800 Wh बैटरी, Bosch मोटर से लैस
  8. Microsoft आउटेज के चलते होटल में लोगों की जान पर बन आई! जानें मामला
  9. Honor Magic 10 में आ सकता है डुअल लेयर OLED डिस्प्ले, 200MP कैमरा!
  10. Blackview की Oscal ने Bolt 2 टैबलेट किया लॉन्च, 90Hz डिस्प्ले, 8300mAh बैटरी जैसे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.