• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • असम के 25 जिलों में 4 घंटों के लिए सस्‍पेंड की गईं मोबाइल इंटरनेट सेवाएं, जानें वजह

असम के 25 जिलों में 4 घंटों के लिए सस्‍पेंड की गईं मोबाइल इंटरनेट सेवाएं, जानें वजह

राज्य सरकार ने अपने विभिन्न विभागों में ग्रेड- IV पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया था। सभी 25 जिलों में धारा 144 भी लगाई गई थी।

असम के 25 जिलों में 4 घंटों के लिए सस्‍पेंड की गईं मोबाइल इंटरनेट सेवाएं, जानें वजह

21 और 28 अगस्त व 11 सितंबर को होने वाली परीक्षाओं में 14.30 लाख से अधिक उम्मीदवारों के मौजूद रहने की उम्मीद है।

ख़ास बातें
  • ये परीक्षाएं ग्रेड- III और IV पदों के लिए आयोजित की जा रही हैं
  • इस वजह से मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को सस्‍पेंड किया गया
  • 17 अगस्त को ही मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने यह बात कही थी
विज्ञापन
भर्ती परीक्षाओं के दौरान नकल करने के कई मामले सामने आते हैं। नकलविहीन परीक्षा को मुमकिन बनाने के लिए असम के 25 जिलों में रविवार को मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को 4 घंटे के लिए सस्‍पेंड कर दिया गया। राज्य सरकार ने अपने विभिन्न विभागों में ग्रेड- IV पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया था। सभी 25 जिलों में धारा 144 भी लगाई गई थी। इस बीच, सिलचर के कछार कॉलेज के प्रिंसिपल को परीक्षा ड्यूटी में कथित लापरवाही के आरोप में पुलिस ने हिरासत में लिया है। प्रिंसिपल सिद्धार्थ शंकर नाथ के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है। DC ने दावा किया है कि प्राचार्य दिशा-निर्देशों के अनुसार परीक्षा आयोजित करने में विफल रहे। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने उन्‍हें हिरासत में ले लिया। 

21 और 28 अगस्त व 11 सितंबर को होने वाली परीक्षाओं में 14.30 लाख से अधिक उम्मीदवारों के मौजूद रहने की उम्मीद है। ये परीक्षाएं ग्रेड- III और IV पदों के लिए आयोजित की जा रही हैं। रविवार को दो पालियों में ग्रेड- IV की परीक्षाएं हुईं। ग्रेड- III के पदों के लिए 28 अगस्‍त और 11 सितंबर को एग्‍जाम होगा। सभी परीक्षाएं माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, असम (SEBA) की ओर से कराई जा रही हैं।

परीक्षाओं के चलते प्राइवेट टेलीकॉम ऑपरेटर्स एयरटेल और जियो 25 जिलों में चार घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं सस्‍पेंड कर दी थीं। इसके लिए उन्‍हें असम सरकार की ओर से आदेश दिया गया था। कस्‍टमर्स को भेजे संदेश में टेलीकॉम ऑपरेटर्स ने लिखा था कि आपके क्षेत्र में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे के बीच और दोपहर 2 से 4 बजे के बीच मोबाइल इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से बंद की जा रही हैं। बाकी ऑपरेटर्स ने भी कस्‍टमर्स को ऐसा ही मेसेज भेजा था। 

17 अगस्त को ही मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा था कि भर्ती प्रक्रिया के दौरान संभावित कदाचार से बचने के लिए परीक्षा के दौरान इंटरनेट सेवाओं को सस्‍पेंड कर दिया जाएगा। इस बीच असम पुलिस ने एक ट्वीट में कहा कि परीक्षा स्थलों और उसके आसपास तीन दिनों के लिए धारा 144 लागू की गई है। हरेक परीक्षा केंद्र के 100 मीटर के दायरे में लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगा दी गई। परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल ले जाने पर भी मनाही है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  7. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  9. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  10. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »