4G in Spiti Valley: स्पीति वैली में जल्द मिलेगा हाई स्पीड 4G इंटरनेट

मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह स्पीति वैली में कुंगड़ी गोम्पा में मौजूद थे।

4G in Spiti Valley: स्पीति वैली में जल्द मिलेगा हाई स्पीड 4G इंटरनेट

लाहौल स्पीति में जल्द ही 4G इंटरनेट सर्विसेज मिलना शुरू हो जाएगा

ख़ास बातें
  • हिमालच प्रदेश की स्पीति वैली जाना माना टूरिस्ट स्पॉट है।
  • यहां जल्द ही 4G सर्विसेज वाला टेलीकॉम नेटवर्क उपलब्ध हो जाएगा।
  • हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की।
विज्ञापन
हिमालच प्रदेश की स्पीति वैली जाना माना टूरिस्ट स्पॉट है। लाहौल स्पीति के लिए एक अच्छी खबर आई है कि यहां जल्द ही 4G सर्विसेज वाला टेलीकॉम नेटवर्क उपलब्ध हो जाएगा। यानि कि अब लाहौल स्पीति में भी बेहतर इंटरनेट सर्विसेज मिलना शुरू हो जाएगा, जो कि पर्यटकों के लिए भी राहत भरी खबर कही जा सकती है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने शुक्रवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि 4G सर्विसेज को स्पीति वैली तक ले जाया जाएगा। 

हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति तक 4G सर्विसेज जल्द उपलब्ध होंगी। ANI की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने शुक्रवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि 4G सर्विसेज का विस्तार स्पीति वैली तक किया जाएगा। जिससे लाहौल और स्पीति में इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ साथ यहां इकोनॉमी को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार जनजातीय कस्बों के लिए भी गंभीर है। यहां के लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बनाने के मकसद में सरकार पूरी तरह से जागरूक है। 

बता दें कि मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह स्पीति वैली में कुंगड़ी गोम्पा में मौजूद थे। यहां पर उन्होंने कहा कि स्पीति के निवासियों को जिंदगी में आ रही परेशानियों को कम करने के लिए यहां के स्थानीय विधायक से बातचीत करके एक प्लान तैयार किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था को उभारने के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं और अगले चार सालों के भीतर इसके सकारात्मक परिणाम दिखाई देने लगेंगे। उन्होंने कहा कि सबके सहयोग से अगले 10 सालों में हिमाचल प्रदेश भारत के सबसे समृद्ध राज्यों में शुमार हो जाएगा। 

स्पीति वैली में मुख्यमंत्री ने यहां के प्रसिद्ध कुंगड़ी और धनखड़ गोम्पा में पूजा-प्रार्थना भी की। साथ ही यहां की कुंगड़ी मोनेस्ट्री के लिए 50 लाख रुपये भी घोषित किए। मुख्यमंत्री यहां के सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी शामिल हुए। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , 4G services, 4G services spiti valley
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  2. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  3. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  4. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  5. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  6. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  9. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  10. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »