399 रुपये के रिचार्ज पर पूरा परिवार जमकर चलाएगा इंटरनेट और फ्री मिलेगी कॉलिंग, Jio का ये प्लान है सबसे किफायती

BSNL Fibre के 329 रुपये वाले 20Mbps की स्पीड से 1000GB डाटा दिया जाता है। वहीं 1000GB की लिमिट पूरी होने के बाद इंटरनेट स्पीड 2Mbps तक कम हो जाती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 2 अक्टूबर 2022 13:05 IST
ख़ास बातें
  • JioFiber का 399 रुपये वाला ब्रॉडबैंड प्लान अनलिमिटेड डाटा प्रदान करता है।
  • प्लान में 30 Mbps की स्पीड से अनलिमिटेड डाटा दिया जाता है।
  • इस प्लान में 30 दिनों की वैधता दी जाती है।

Photo Credit: Jio

अगर आप वर्क फ्रॉम हो कर रहे हैं या फिर आपके घर में बच्चे घर से पढ़ाई कर रहे हैं या फिर आपको अपनी मनोरंजन की जरूरतों के लिए अधिक डाटा की जरूरत पड़ती है तो आप घर पर ब्रॉडबैंड प्लान ले सकते हैं। अब आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि इसमें तो काफी खर्चा हो जाएगा। मगर ऐसा नहीं है,क्योंकि आप एक मोबाइल प्लान की जितनी कीमत में घर में ब्रॉडबैंड कनेक्शन ले सकते हैं। JioFiber का 399 रुपये वाला ब्रॉडबैंड प्लान अनलिमिटेड डाटा प्रदान करता है। इस प्लान में सिर्फ डाटा ही नहीं बल्कि अनलिमिटेड कॉलिंग का भी लाभ दिया जाता है। यहां हम आपको जियो के इस ब्रॉडबैंड प्लान की तुलना सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी BSNL और Airtel के ब्रॉडबैंड प्लान से करके बता रहे हैं।

JioFiber का 399 रुपये वाला ब्रॉडबैंड प्लान: JioFiber के 399 रुपये वाले ब्रॉडबैंड प्लान में 30 Mbps की स्पीड से अनलिमिटेड डाटा दिया जाता है। वॉयस कॉलिंग की बात की जाए तो इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलेगी। वैधता की बात की जाए तो इस प्लान में 30 दिनों की वैधता दी जाती है।  हालांकि ध्यान देने वाली बात यह है कि जियोफाइबर के इस प्लान की कीमत में जीएसटी शामिल नहीं है, जिसके बाद इसकी कीमत में अंतर आता है।
Advertisement

Airtel Basic 499 रुपये वाला ब्रॉडबैंड प्लान: Airtel Basic के 499 रुपये वाले ब्रॉडबैंड प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग दी जाती है। अन्य फायदों की बात करें तो इसमें Airtel Thanks बेनिफिट्स भी दिए जाते हैं। डाटा की बात की जाए तो इस प्लान में 40Mbps की स्पीड से अनलिमिटेड डाटा दिया जाता है।  इस प्लान के साथ वाई-फाई राउटर भी फ्री है। वैधता की बात करें तो इस प्लान की वैधता 1 महीने की है। ध्यान दें कि Airtel Basic के इस प्लान की कीमत में जीएसटी को अलग से शामिल करना है।

BSNL Fibre 329 रुपये वाला ब्रॉडबैंड प्लान: BSNL Fibre के 329 रुपये वाले 20Mbps की स्पीड से 1000GB डाटा दिया जाता है। वहीं 1000GB की लिमिट पूरी होने के बाद इंटरनेट स्पीड 2Mbps तक कम हो जाती है। वैधता की बात करें तो इस प्लान की वैधता 1 महीने की है। इस प्लान में अनलिमिटेड डाटा डाउनलोड की सुविधा है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  2. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  4. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  2. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  4. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  5. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  6. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  7. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  8. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  9. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  10. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.