Jio vs Airtel vs BSNL : वैलिडिटी के साथ डेटा रिचार्ज में कौन है सबसे बेस्‍ट?

Airtel के किसी भी मोबाइल डेटा रिचार्ज में वैलिडिटी ऑफर नहीं होती

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 21 दिसंबर 2021 21:03 IST
ख़ास बातें
  • Jio जियो के मोबाइल डेटा वाउचर की शुरुआत 15 रुपये से होती है
  • BSNL का सबसे सस्‍ता डेटा वाउचर सिर्फ 13 रुपये का है
  • Airtel का सबसे सस्‍ता डेटा वाउचर 58 रुपये का है

वर्क फ्रॉम होम और वीडियो की बढ़ती खपत की वजह से यूजर्स को अधिक डेटा की जरूरत पड़ रही है।

प्रीपेड मोबाइल नंबर रिचार्ज करवाते समय लोग अक्‍सर ऐसे प्‍लान्‍स तलाशते हैं, जिनमें भरपूर मोबाइल डेटा मिलता है। इसके बाद भी कई लोगों का मोबाइल डेटा शाम होते-होते खत्‍म हो जाता है। वर्क फ्रॉम होम और फोन पर घंटों वीडियो देखने की वजह से आजकल लोगों को अलग से डेटा वाउचर की जरूरत पड़ जाती है। बात जब मोबाइल डेटा वाउचर का आती है, तो जेहन में Jio का नाम पहले आता है। लेकिन वैलिडिटी के साथ मोबाइल डेटा देने के मामले में BSNL एक कदम आगे नजर आती है। Airtel भी प्रीपेड मोबाइल डेटा वाउचर ऑफर कर रही है। चलिए जानते हैं किस ऑपरेटर के प्‍लान में कितना दम है और वैलिडिटी के साथ मोबाइल डेटा देने में कौन आगे है। 
 

Jio के मोबाइल डेटा वाउचर

Jio जियो के मोबाइल डेटा वाउचर की शुरुआत 15 रुपये से होती है। इसमें 1 जीबी डेटा मिलता है, लेकिन अलग से वैलिडिटी नहीं मिलती। आप जो अनलिमिटेड प्‍लान इस्‍तेमाल कर रहे हैं, डेटा उतने ही समय एक्टिव रहता है। इसके अलावा 25 रुपये में 2 जीबी डेटा, 61 रुपये में 6 जीबी डेटा और 121 रुपये में 12 जीबी डेटा भी जियो ऑफर कर रही है। इनमें भी वैलिडिटी नहीं मिलती। वैलिडिटी के साथ जियो का डेटा रिचार्ज 181 रुपये का है। इसमें 30 दिनों के लिए 30 जीबी डेटा मिलता है। जियो ने इसे वर्क फ्रॉम होम डेटा पैक्‍स का नाम भी दिया है। इसके अलावा 241 रुपये में 40 जीबी डेटा और 301 रुपये में 50 जीबी डेटा वाले प्‍लान भी हैं। ये भी 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आते हैं। खास यह भी है कि ये सभी 4G डेटा वाउचर हैं।
Advertisement
 

BSNL के मोबाइल डेटा वाउचर

प्रीपेड मोबाइल डेटा वाउचर ऑफर करने के मामले में BSNL सबसे किफायती है। BSNL का सबसे सस्‍ता डेटा वाउचर सिर्फ 13 रुपये का है। इसमें 2 जीबी डेटा मिलता है, लेकिन वैलिडिटी नहीं मिलती। BSNL के पास 27 रुपये का डेटा वाउचर भी है, जिसमें वह 3 दिनों के लिए 150एमबी डेटा ऑफर कर रही है। 33 रुपये में 5 दिनों की वैलिडिटी वाला रिचार्ज भी है, जो 200एमबी डेटा ऑफर करता है। सबसे खास वाउचर 48 रुपये का है। इसमें 30 दिनों के लिए 5 जीबी डेटा मिलता है। एक और अच्‍छा प्‍लान है। इसमें 68 रुपये के रिचार्ज में 14 दिनों तक रोज डेढ़ जीबी डेटा मिलता है। BSNL के पास Jio की टक्‍कर वाला प्‍लान भी है। कंपनी 151 रुपये के वाउचर के साथ 30 दिनों के लिए 40 जीबी डेटा ऑफर कर रही है। जिन्‍हें वर्क फ्रॉम होम की वजह से ज्‍यादा इंटरनेट की जरूरत है और ब्रॉडबैंड कनेक्‍शन नहीं है, वो BSNL का 447 रुपये वाला वाउचर चुन सकते हैं। इसमें 60 दिनों के लिए 100 जीबी डेटा मिल रहा है। 
 

Airtel के मोबाइल डेटा रिचार्ज  

डेटा रिचार्ज ऑफर करने के मामले में Airtel बाकी दोनों ऑपरेटर्स से थोड़ा पीछे है। Airtel का सबसे सस्‍ता डेटा वाउचर 58 रुपये का है। यह 3 जीबी डेटा ऑफर करता है, लेकिन कोई वैलिडिटी नहीं मिलती। यूजर के मौजूदा प्‍लान पर ही डेटा वैलिड रहता है। इसके अलावा, 98 रुपये के वाउचर में 5 जीबी डेटा, 108 रुपये के रिचार्ज में 6 जीबी डेटा, 148 रुपये के रिचार्ज में 15 जीबी डेटा कंपनी ऑफर कर रही है, लेकिन इनमें भी वैलिडिटी नहीं मिलती। Airtel का सबसे महंगा डेटा वाउचर 301 रुपये का है, जिसके साथ वह 50 जीबी डेटा दे रही है, लेकिन इसकी वैलिडिटी भी यूजर के मौजूदा प्‍लान तक ही मिलेगी। Airtel और Jio के ये प्‍लान दिल्‍ली-एनसीआर के लिए हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  3. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  4. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  7. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  8. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  9. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  10. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  11. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
#ताज़ा ख़बरें
  1. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  2. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  3. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  4. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  5. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  6. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  8. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  9. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  10. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.