Jio का नया ऑफर, 399 रुपये या महंगे रीचार्ज पर 2,599 रुपये का फायदा

रिलायंस जियो अपने ग्राहकों के लिए हर दूसरे हफ्ते कुछ न कुछ नया लेकर आती है। अभी दिवाली से ठीक पहले ही कंपनी ने अपने प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान में बदलाव किए थे। अब कंपनी एक बार फिर कैशबैक ऑफर के साथ वापस आ गई है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 28 नवंबर 2017 11:40 IST
ख़ास बातें
  • अब कंपनी एक बार फिर कैशबैक ऑफर के साथ वापस आ गई है
  • रिलायंस जियो के उपभोक्ताओं को 2,599 रुपये तक का फायदा मिलेगा
  • इस ऑफर की शुरुआत 10 नवंबर से होगी और यह 25 नवंबर तक चलेगा
रिलायंस जियो अपने ग्राहकों के लिए हर दूसरे हफ्ते कुछ न कुछ नया लेकर आती है। अभी दिवाली से ठीक पहले ही कंपनी ने अपने प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान में बदलाव किए थे। अब कंपनी एक बार फिर कैशबैक ऑफर के साथ वापस आ गई है। याद रहे कि इससे पहले कंपनी ने दिवाली के मौके पर 100 फीसदी कैशबैक ऑफर दिया था। गैजेट्स 360 को जानकारी मिली है कि इस बार रिलायंस जियो के उपभोक्ताओं को 2,599 रुपये तक का फायदा मिलेगा। कंपनी नए ऑफर का ऐलान गुरुवार शाम तक करेगी। पिछली बार दिवाली कैशबैक ऑफर सिर्फ जियो के 399 रुपये वाले रीचार्ज पैक पर था। नए ऑफर में 399 रुपये व उससे महंगे सभी रीचार्ज पैक के साथ ग्राहकों को फायदा मिलेगा। इस ऑफर की शुरुआत 10 नवंबर से होगी और यह 25 नवंबर तक चलेगी।

रिलायंस जियो के नए कैशबैक ऑफर के तहत, अगर सब्सक्राइबर 399 रुपये या उससे महंगे पैक से मायजियो या जियो डॉट कॉम से रीचार्ज कराते हैं तो उन्हें कुल 400 रुपये का कैशबैक मिलेगा। कैशबैक 50 रुपये के आठ वाउचर के तौर पर दिया जाएगा। आप इन वाउचर का इस्तेमाल अगले रीचार्ज के दौरान पैक की कीमत 50 रुपये कम करने के लिए कर पाएंगे। अगर सब्सक्राइबर ऑफर अवधि के दौरान किसी डिजिटल वॉलेट से रीचार्ज करते हैं, तो भी उन्हें कैशबैक मिलेगा। उदाहरण के तौर पर, अगर आपने जियो नेटवर्क को अभी ज्वाइन किया है और अमेज़न पे से 459 रुपये का पैक रीचार्ज करते हैं तो आपको जियो की ओर से 400 रुपये का वाउचर मिलेगा और अमेज़न पे बैलेंस के तौर पर 99 रुपये का कैशबैक भी। इस तरह से कुल फायदा 499 रुपये का हो जाएगा।
Advertisement

गौर करने वाली बात है कि यह टेलीकॉम कंपनी पार्टनर वॉलेट के साथ नए ग्राहकों को मौज़ूदा जियो यूज़र की तुलना में ज़्यादा फायदा पहुंचा रही है। उदाहरण के लिए, फ्रीचार्ज प्लेटफॉर्म से अगर कोई पुराना जियो ग्राहक रीचार्ज कराता है तो उसे कोई कैशबैक नहीं मिलेगा।

पार्टनर वॉलेट के साथ मिलने वाला कैशबैक...
Advertisement


पार्टनर नए यूज़र के लिए कैशबैक मौज़ूदा यूज़र के लिए कैशबैक
मोबिक्विक 300 रुपये (कोड - NEWJIO) 149 रुपये (कोड - Jio149)
एक्सिस पे 100 रुपये 35 रुपये
अमेज़न पे 99 रुपये 20 रुपये
फोनपे 75 रुपये 30 रुपये
पेटीएम 50 रुपये (कोड - NEWJIO) 15 रुपये (कोड - PAYTMJIO)
फ्रीचार्ज 50 रुपये (कोड - JIO50) कुछ भी नहीं

 

कैशबैक के अलावा रिलायंस जियो की ओर से और भी ऑफर दिए जा रहे हैं जिसके बाद कुल फायदा 2,599 रुपये तक का हो जाएगा। इस ऑफर के तहत, आपको AJio.com से 1,500 रुपये या उससे ज़्यादा की खरीदारी करने पर 399 रुपये की छूट मिलेगी। वहीं, Reliancetrends.com से 1,999 रुपये या उससे ज़्यादा की खरीदारी पर 500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसी तरह जियो ने यात्रा डॉट कॉम से भी साझेदारी की है। अगर आप इस ट्रैवल वेबसाइट से फ्लाइट की टिकट बुक कराते हैं तो एक तरफ की फ्लाइट पर 500 रुपये की छूट मिलेगी और राउंड ट्रिप पर 1,000 रुपये की।

Advertisement

गौर करने वाली बात है कि महीने भर में यह दूसरा जियो कैशबैक ऑफर है। एयरटेल भी कुछ इस तरह से अपने 349 रुपये वाले रीचार्ज पैक पर 100 फीसदी का कैशबैक ऑफर दे रही है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , jio, Jio Cashback Offer, Reliance Jio

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  2. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  3. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  2. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  3. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  4. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  6. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  7. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  8. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  9. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.