JioAirFiber Launch Price: आ रहा JioAirFiber! मिलेगी 1GB की वायरलेस 5G स्पीड! ऐसा दिखेगा डिवाइस, प्राइस भी लीक!

कंपनी जियो एयरफाइबर की घोषणा 45वीं एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में ही कर चुकी है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 26 अप्रैल 2023 16:08 IST

टिप्स्टर ने JioAirFiber डिवाइस का फोटो शेयर किया है।

Photo Credit: YouTube/ Screen grab from JioAirFiber Unboxing by The Technologist

देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio इंटरनेट की दुनिया में एक और धमाका करने जा रही है। कंपनी जल्द ही अपनी नई ब्रॉडबैंड सर्विस JioAirFiber को लॉन्च करने जा रही है। इसे लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं और नए अपडेट्स लगातार सामने आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी अगले कुछ महीनों में इस सर्विस को लॉन्च कर सकती है। लेकिन लेटेस्ट अपडेट कहता है कि इसमें अब कुछ महीने नहीं लगेंगे, यह अगले 2-3 महीने के अंदर लॉन्च की जा सकती है। इतना ही नहीं, डिवाइस दिखने में कैसा होगा, इस सर्विस की प्राइसिंग क्या होगी, इसके डिटेल्स भी लीक हो गए हैं। चलिए आपको बताते हैं कि JiAirfiber आखिर कैसी इंटरनेट सर्विस है और इसे इस्तेमाल करने के लिए कंपनी कितनी कीमत वसूल सकती है। 

बात जब फास्ट इंटरनेट की आती है तो लोग ब्रॉडबैंड के लिए जाना पसंद करते हैं। जियो अपने JioFiber के तहत ब्रॉडबैंड इंटरनेट सर्विसेज उपलब्ध करवाती है। लेकिन कंपनी अब इसे और एडवांस लेवल तक लेकर जाने की तैयारी कर रही है। रिलायंस जियो अपना वायरलेस ब्रॉडबैंड JioAirFiber लाने जा रही है। 
Advertisement
 

JioAirFiber क्या है? (What is JioAirFiber)

JioAirFiber रिलायंस की नई ब्रॉडबैंड इंटरनेट सर्विस होगी जिसमें कंपनी सुपरफास्ट इंटरनेट उपलब्ध करवाएगी, वो भी वायरलेस तरीके से। यानि कि बिना वायर के ही आपको सुपरफास्ट इंटरनेट मिलेगा, जिसके लिए कंपनी अपनी 5G सर्विस को इसके अंदर शामिल करने जा रही है। कहा जा रहा है कि इसके लिए कंपनी सिम बेस्ड मॉडम इस्तेमाल करेगी। यह ऑन द गो सुपरफास्ट इंटरनेट उपलब्ध करवाएगा। इतना ही नहीं, 1000 स्क्वायर फीट के मकान में यह सभी डिवाइसेज को 1GB तक की सुपरफास्ट इंटरनेट स्पीड देने में सक्षम होगा। 
 

कब लॉन्च होगा जियो एयरफाइबर (JioAirFiber Launch)

कंपनी जियो एयरफाइबर की घोषणा 45वीं एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में ही कर चुकी है। लेकिन इसके लॉन्च के बारे में अभी तक कोई अधिकारिक तारीख नहीं बताई गई है। इसी बीच एक यूट्यूबर ने इसके लॉन्च के बारे में बड़ा अपडेट दिया है। इतना ही नहीं, यूट्यूबर ने डिवाइस का डेमो दिखाते हुए इसके प्राइसिंग डिटेल्स भी यहां शेयर किए हैं। 

YouTube पर The Technologist नामक यूट्यूबर ने बताया है कि यह डिवाइस दिखने में कैसा होगा। दिखाया गया है कि यह एक तिकोणे आकार का डिवाइस होगा। इसके साथ 2 यूनिट्स देखने को मिलेंगे जिसमें से एक को घर की छत पर लगाया जाएगा और दूसरे को घर के भीतर इंस्टॉल किया जाएगा। इंटरनेट उपलब्ध करवाने के लिए कंपनी 5G सिम इस्तेमाल करेगी। यहां पर बताया गया है कि इसकी कीमत 5500 रुपये से लेकर 6000 रुपये तक के बीच में हो सकती है। देखें वीडियो- 

Advertisement
JioAirFiber का लॉन्च अब बहुत दूर नहीं रह गया लगता है क्योंकि Jio तेजी से अपनी 5G सर्विसेज भारत में बढ़ाती जा रही है। चूंकि JioAirFiber भी 5G नेटवर्क पर काम करेगा, इसलिए 5G रोलआउट पूरा होते ही कंपनी इसे देश में लॉन्च कर सकती है। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि अगले 2-3 महीने के भीतर रिलायंस अपनी नई सुपरफास्ट इंटरनेट सर्विस JioAirFiber को लॉन्च करने की तैयारी पूरी कर चुकी होगी। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  2. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  3. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  4. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  5. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
  6. Apple Event शुरू होने में बस कुछ घंटे बाकी! आज रात लॉन्च होंगे ये नए iPhone और गैजेट्स
  7. Oppo A7 Pro हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें सबकुछ
  8. iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा
  9. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  10. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.