...तो इसलिए Jio 'मुफ्त' में दे रही 8 जीबी एक्सट्रा डेटा

निजी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio ने 251 रुपये वाला ख़ास IPL 2018 प्लान उतारा था। इसे क्रिकेट सीज़न पैक भी कहा गया था।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 1 मई 2018 15:12 IST
ख़ास बातें
  • Jio ने गुपचुप ढंग से सब्सक्राइबर को 8 जीबी डेटा दिया
  • 8 जीबी डेटा की वैधता 4 दिन की है
  • Jio ग्राहकों को क्रिकेट सीज़न पैक खरीदने के लिए कर रही है आकर्षित

Jio 'मुफ्त' में दे रही 8 जीबी एक्सट्रा डेटा

निजी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio ने 251 रुपये वाला ख़ास  IPL 2018 प्लान उतारा था। इसे क्रिकेट सीज़न पैक भी कहा गया था। यह पैक कुछ हफ्तों पहले ही लॉन्च हुआ था। अब ऐसा लगता है कि Jio ने गुपचुप ढंग से सब्सक्राइबर को 8  जीबी डेटा का 'तोहफा' दिया है। इसकी वैधता 4 दिन की है। देखा जाए तो यह डेटा सभी यूज़र के मायजियो एकाउंट में वर्तमान पैक के साथ दिख रहा है।

इस डेटा के पीछे माना जा रहा है कि Jio ग्राहकों को क्रिकेट सीज़न पैक खरीदने के लिए आकर्षित कर रही है। क्रिकेट सीज़न पैक 51 दिन की वैधता के साथ 2 जीबी डेटा देता हर दिन देता है। यानी यूज़र को इसमें कुल 102 जीबी डेटा का फायदा मिलेगा।
Advertisement
 

नया Jio क्रिकेट टीज़र पैक 2 जीबी 4जी डेटा दैनिक तौर पर 4 दिन तक देगा। इस सीमा के बाद यूज़र को 64 केबीपीएस पर इंटरनेट इस्तेमाल करने का विकल्प मिलेगा। हालांकि, आपको बता दें कि Jio ने अभी स्पष्ट नहीं किया है कि इस पैक की वैधता कब तक रहेगी। आप इसे अपने मायजियो ऐप में जाकर जांच सकते हैं। 100 रुपये वैल्यू के रीचार्ज पर यह ऐड-ऑन पैक मुफ्त आता है। चूंकि, यह एक ऐड-ऑन पैक है, इसमें कॉल और एसएमएस के लाभ शामिल नहीं हैं।

पिछले महीने Jio ने लाइव मोबाइल गेम जारी किया था, जिसमें आईपीएल के मैच को 11 भाषाओं में खेला जा सकता है। गेम में रियलटाइम इंटरेक्शन और पुरस्कारों की भी सेवा शामिल है। इसके अलावा जियो ने कमीडियन सुनील ग्रोवर, एंकर समीर कोचर आदि के साथ बी भी क्रिकेट के बीच में हंसी-ठिठोली के लिए करार किया है। ये सभी सेवाएं भी आपको 251 वाले जियो क्रिकेट सीज़न पैक में मिलेंगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Jio Cricket Teaser Pack, Reliance Jio, Jio, Telecom, India
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.