Jio ने इन तीन रीचार्ज पैक में किए बदलाव, पहले से कम हुआ टॉक टाइम

501 रुपये Jio ISD रीचार्ज पैक को ऑपरेटर की साइट पर 424.58 रुपये टॉक टाइम और 28 दिनों की वैधता के साथ लिस्ट किया गया है। यह पहले के मुकाबले 126.42 रुपये कम टॉक-टाइम है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 5 अगस्त 2020 15:43 IST
ख़ास बातें
  • Jio ने 501 रुपये, 1,101 रुपये और 1,201 रुपये रीचार्ज पैक के फायदे घटाए
  • पहले से कम हो मिलेगा टॉक टाइम
  • आईएसडी कॉल और रोमिंग कॉल के लाभ के साथ आते हैं ये रीचार्ज पैक्स

Jio 501 रुपये, 1,101 रुपये और 1,201 रुपये रीचार्ज पैक में बदलाव किए गए हैं

Jio ने अपने अंतरराष्ट्रीय सब्सक्राइबर डायलिंग (ISD) और अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग (IR) प्रीपेड रीचार्ज वाउचर में मिलने वाले लाभ को कम कर दिया है। प्लान में ये बदलाव कुछ दिन पहले हुए थे। खबर के मुताबिक, Jio के 501 रुपये आईएसडी रीचार्ज वाउचर के साथ-साथ 1,101 रुपये और 1,201 रुपये आईआर पैक की कीमत में बदलाव किए गए हैं। ऑपरेटर ने इसके बारे में कोई घोषणा नहीं की है, हालांकि ये बदलाव Jio वेबसाइट पर दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि 575 रुपये, 2,875 रुपये और 5,751 असीमित IR पैक में किसी प्रकार का बदलाव देखने को नहीं मिला है।

501 रुपये Jio ISD रीचार्ज पैक को ऑपरेटर की साइट पर 424.58 रुपये टॉक टाइम और 28 दिनों की वैधता के साथ लिस्ट किया गया है। यह अब पहले के मुकाबले 126.42 रुपये कम टॉक-टाइम के साथ आ रहा है। पहले इस पैक में 551 रुपये का टॉक टाइम मिलता था।
Advertisement

501 रुपये आईएसडी पैक के अलावा, Jio ने 1,101 रुपये और 1,201 रुपये के पैक के लाभों को भी कम किया है। Jio साइट के अनुसार, 1,101 रुपये के पैक में अब 933.05 रुपये का आईआर यूसेज मिलेगा, जो पहले 1,211 रुपये था। इसी तरह, 1,201 रुपये पैक में अब 1,017.80 रुपये का आईआर यूसेज मिलेगा, जो पहले 1,321 रुपये था।

क्योंकि Jio ने इन बदलावों के बारे में किसी प्रकार की घोषणा नहीं की है, इसलिए यह स्पष्ट नहीं है कि कंपनी ने 501 रुपये आईएसडी रीचार्ज विकल्प और 1,101 रुपये और 1,201 रुपये आईआर पैक में ये बदलाव कब किए हैं। खबर को सबसे पहले OnlyTech द्वारा देखा गया था और Gadgets 360 Jio लिस्टिंग की खुद से जांच करने में सक्षम था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Jio, Jio Plans, Jio ISD Plans, Jio Roaming Plans
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  4. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  5. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  6. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  8. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  9. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.