डेली 2GB डाटा, अनलिमिटिड कॉलिंग के साथ पूरे 1 साल यानी 365 दिन चलेगा Jio का ये सस्ता प्लान!

Vodafone Ideaके 2,899 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में हर दिन 1.5GB डाटा प्रदान किया जाता है। वैधता की बात करें तो इसकी वैधता 365 दिनों तक चलती है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 25 अगस्त 2022 17:46 IST
ख़ास बातें
  • Jio के 2,879 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में रोजाना 2GB डाटा मिलता है।
  • Airtel के 2,999 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में डेली 2GB डाटा दिया जाता है।
  • Vodafone Idea के 2,899 रुपये वाले प्लान में रोज 1.5GB डाटा मिलता है।

Photo Credit: Reuters

अगर आप अपने लिए कोई नया सालाना वैधता वाला प्रीपेड प्लान तलाश रहे हैं तो यह मौका आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। जी हां जियो के इस प्लान में 365 दिनों तक रोजाना 2 जीबी डाटा मिलेगा, वॉयस कॉलिंग मिलेगी और रोजाना एसएमएस मिलेंगे। अगर आपको लगता है कि वोडाफोन आइडिया या एयरटेल के इस कीमत वाले प्लान कैसे होंगे तो हम आपको उनकी इस प्लान के साथ तुलना करके बता रहे हैं। आइए Jio, Vodafone Idea और Airtel के बारे में जानते हैं।

Jio का 2,879 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: Jio के 2,879 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में रोजाना 2GB डाटा मिलता है। कुल डाटा 730GB बैठता है। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64 Kbps तक कम होती है। वैधता की बात करें तो इसकी वैधता 365 दिनों तक चलती है। वॉयस कॉलिंग के लिए इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। एसएमएस की बात करें तो इस प्लान में रोज 100 SMS मिलते हैं। अन्य फायदों की बात करें तो इसमें जियो ऐप्स का एक्सेस भी मुफ्त मिलता है। वहीं अगर आप इस प्लान का रिचार्ज जल्दी करवाते हैं तो इंडीपेंडेंस ऑफर के तहत 100 प्रतिशत वैल्यू के ऑफर्स का भी लाभ मिलेगा।

Airtel का 2,999 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: Airtel के 2,999 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में डेली 2GB डाटा दिया जाता है। वैधता की बात करें तो इसकी वैधता 365 दिनों तक चलती है। वॉयस कॉलिंग के लिए इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा है। एसएमएस की बात की जाए तो इस प्लान में प्रतिदिन 100 SMS की सुविधा है। अन्य फायदों की बात की जाए तो इस प्लान में Apollo 24|7 Circle, FASTag पर 100 रुपये कैशबैक, फ्री Hellotunes और Wynk Music फ्री का लाभ मिलता है।

Vodafone Idea  का 2,899 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: Vodafone Ideaके 2,899 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में हर दिन 1.5GB डाटा प्रदान किया जाता है। वैधता की बात करें तो इसकी वैधता 365 दिनों तक चलती है। वॉयस कॉलिंग की बात करें तो इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा है। एसएमएस के लिए इस प्लान में डेली 100 SMS की सुविधा है। अन्य फायदों के लिए रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक फ्री डाटा सर्फिंग मिलती है। Vi Movies & TV Classic एक्सेस फ्री मिलता है। इसके अलावा वीकेंड डाटा रोलओवर मिलता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Jio Rs 2879 Plan, Vodafone Idea, Airtel

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus की अफोर्डेबल सेगमेंट में नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 8,000mAh तक हो सकती है बैटरी
  2. Vivo का बजट T5 Lite फोन 6500mAh बैटरी और 256GB तक स्टोरेज के साथ भारत में लॉन्च, कीमत ₹20 हजार से कम!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme C100x भारत में लॉन्च: 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, कीमत ₹15 हजार से कम
  2. Vivo का बजट T5 Lite फोन 6500mAh बैटरी और 256GB तक स्टोरेज के साथ भारत में लॉन्च, कीमत ₹20 हजार से कम!
  3. Zomato को-फाउंडर ने बताई माथे पर चिपकने वाली डिवाइस की लॉन्च डेट, Rs 1 लाख के करीब होगी कीमत!
  4. अब OTP वेरिफिकेशन हुआ पुराना, Vodafone लाया नया तरीका, फ्रॉड का खतरा होगा खत्म
  5. 42W पावर आउटपुट के साथ Edifier के नए डेस्कटॉप स्पीकर लॉन्च, जानें कीमत
  6. ₹25000 में Realme Narzo 100x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite vs Poco M8 5G में से कौन सा है बेस्ट?
  7. ₹17295 सस्ता मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 16, आया गजब डिस्काउंट
  8. Xiaomi ने Mijia Smart Bathroom Heater P1 किया लॉन्च, एडवांस फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  9. मोबाइल फोन की मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने के लिए सरकार लॉन्च करेगी 62,500 करोड़ रुपये की स्कीम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.