Jio के इस रिचार्ज में 365 दिनों तक पाएं डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल

Jio के 2,878 रुपये वाले प्लान में डेली 2GB डाटा (कुल 730GB डाटा) दिया जाता है। इस प्लान में 365 दिनों की वैधता दी जाती है।

Jio के इस रिचार्ज में 365 दिनों तक पाएं डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल

Photo Credit: Jio

Jio

ख़ास बातें
  • Jio के 365 दिनों की वैधता वाले प्रीपेड प्लान इस प्रकार हैं।
  • Jio के 2,879 रुपये वाले प्लान में डेली 2GB डाटा दिया जाता है।
  • Jio के 2,998 रुपये वाले इस प्लान में रोजाना 2.5GB डाटा मिलता है।
विज्ञापन
अगर आप हर महीने के रिचार्ज करने के झंझट से छुटकारा पाना चाहते हैं तो साल भर की वैधता वाला प्लान आपके लिए बेस्ट साबित हो सकता है। यहां हम आपको देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी Jio के 365 दिनों की वैधता वाले प्रीपेड प्लान के बारे में बता रहे हैं। आइए इन प्रीपेड प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Jio का 2,879 रुपये वाला प्लान: Jio के 2,879 रुपये वाले प्लान में डेली 2GB डाटा (कुल 730GB डाटा) दिया जाता है। वैधता की बात की जाए तो इस प्लान में 365 दिनों की वैधता दी जाती है। वॉयस कॉलिंग की बात की जाए तो इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग दी जाती है। अन्य फायदों की बात करें तो इसमें Jio ऐप्स का मुफ्त एक्सेस मिलता है। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64Kbps हो जाती है। इस प्लान में 365 दिनों के साथ अतिरिक्त 23 दिनों की वैधता दी जाती है। वहीं अतिरिक्त 75GB डाटा दिया जाता है। 

Jio का 2,998 रुपये का प्लान: Jio के इस प्लान में रोजाना 2.5GB डाटा मिलता है। वैधता की बात करें तो इस प्लान में 365 दिनों की वैधता मिलती है। वॉयस कॉलिंग के लिए इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है। अन्य फायदों के मामले में इस प्लान में Jio ऐप्स का फ्री एक्सेस दिया जाता है। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने पर इंटरनेट स्पीड 64Kbps हो जाती है। 

Jio का 2,878 रुपये वाला प्लान: Jio के 2,878 रुपये वाले प्लान में डेली 2GB डाटा (कुल 730GB डाटा) दिया जाता है। वैधता की बात की जाए तो इस प्लान में 365 दिनों की वैधता दी जाती है। अन्य फायदों के लिए इस प्लान में Jio ऐप्स का मुफ्त एक्सेस मिलता है। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64Kbps कम हो जाती है। यह एक डाटा एड ऑन पैक है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi का टैबलेट खरीदना पड़ेगा महंगा, Pad 8, Redmi Pad 2 Pro, Pad 2 टैबलेट लॉन्च
  2. Airtel Travel Week: इंटरनेशनल रोमिंग पैक पर 10% डिस्काउंट, वीजा पर ₹4 हजार तक
  3. Instagram पर पोस्ट करने के बाद भी स्टोरीज कर पाएंगे एडिट, 15 मिनट का मिलेगा समय, नए टूल भी हुए पेश
  4. ₹41000 सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लिप स्मार्टफोन, लिमिटेड है डील
  5. Tata Motors की Sierra EV को भारत NCAP टेस्ट में मिली 5-स्टार रेटिंग
  6. Nvidia ने चीन को दिया झटका, एडवांस्ड चिप्स की बिक्री रोकी
  7. Motorola Razr Flex 2027 में मिल सकता है Snapdragon का आगामी चिपसेट
  8. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, लीक हुए प्राइसेज
  9. Honor ने लॉन्च की 18 दिन तक की बैटरी लाइफ वाली Watch 6 Pro, मिलेंगे 120+ स्पोर्ट्स मोड
  10. Siri AI से कमाई की तैयारी में Apple, लिमिट खत्म होते ही यूजर्स को देने होंगे पैसे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »