Jio प्रीपेड रीचार्ज पैक 480 रुपये तक हुए महंगे, जानें नई कीमतें

Reliance Jio के कुछ अनलिमिटेड प्लान्स की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है, इसमें एक JioPhone प्लान और डाटा एड-ऑन पैक शामिल है। हालांकि, कीमत बढ़ने के बाद भी इन पैक्स में मिलने वाले बेनेफिट को पहले जैसा ही बरकरार रखा गया है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 29 नवंबर 2021 12:40 IST
ख़ास बातें
  • JioPhone का 75 रुपये का प्लान अब 91 रुपये का हुआ
  • 1 दिसंबर से लागू होंगी नई कीमतें
  • 2,399 रुपये का प्लान अब आपको 2,879 रुपये में मिलेगा
Reliance Jio ने Airtel और Vodafone Idea के नक्शे-कदम पर चलते हुए अब अपने प्रीपेड रीचार्ज प्लान्स की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कीमतों में हुई बढ़ोतरी 480 रुपये तक की है, जिसे अनलिमिटेड प्रीपेड प्लान्स पर लागू किया गया है। रिलायंस जियो का कहना है कि कीमतों का इज़ाफा टेलीकॉम इंडस्ट्री को मजबूत बनाने में मदद करेगा। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, जियो के पास 36.43 मार्केट शेयर के साथ सबसे ज्यादा वायरलेस सब्सक्राइबर्स हैं। सितंबर 2021 के अनुसार, Jio के पास भारत में 424.837 मिलियन वायरलेस सब्सक्राइबर्स हैं।

Reliance Jio के कुछ अनलिमिटेड प्लान्स की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है, इसमें एक JioPhone प्लान और डाटा एड-ऑन पैक शामिल है। हालांकि, कीमत बढ़ने के बाद भी इन पैक्स में मिलने वाले बेनेफिट को पहले जैसा ही बरकरार रखा गया है। कंपनी का सबसे प्रीमियम 2,399 रुपये का प्लान अब आपको 2,879 रुपये में मिलेगा इसमें 480 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इस पैक में अब भी 365 दिन की वैलिडिटी के साथ डेली 2 जीबी डाटा, अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग और 100 एसएमएस की सुविधा प्रतिदिन मिलेगी। रिलायंस जियो का कहना है कि कीमतों में हुआ इज़ाफा 1 दिसंबर से लागू होगा।  
Advertisement

जियो फोन प्लान की बात करें, तो इसका 75 रुपये वाले पैक की कीमत दिसंबर से 91 रुपये हो जाएगी। इस प्लान में 3 जीबी डाटा, अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग और 50 एसएमएस की सुविधा 28 दिन की वैलिडिटी के साथ प्राप्त होगी। ठीक इसी तरह डाटा एड-ऑन पैक की बात करें, तो इसके 51, 101 और 251 रुपये के प्लान की कीमत अब क्रमश: 61 रुपये, 121 रुपये और 301 रुपये हो जाएगी। इन डाटा एड-ऑन पैक में ग्राहकों को 50 जीबी तक डाटा मिलता है।  

सभी जियो अनलिमिटिड प्लान अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग बेनेफिट्स के साथ आते हैं। इसके 129 रुपये वाले प्रीपेड रीचार्ज प्लान की कीमत 155 रुपये हो जाएगी, जिसमें 2 जीबी डाटा और 300 एसएमएस 28 दिन की वैलिडिटी के साथ प्राप्त होते हैं। 149 रुपये के प्लान की बात करें, तो यह अब 179 रुपये का हो जाएगा जिसमें आपको हर दिन 1 जीबी डाटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और 100 एसएमएस की सुविधा 24 दिन की वैलिडिटी के साथ मिलेगी। 199 रुपये का पैक 239 रुपये का हो जाएगा, जिसकी वैलिडिटी 28 दिन की है। इस प्लान में 1.5 जीबी डेली डाटा, अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस की सुविधा मिलती है।
Advertisement

जियो के कुछ अन्य अनलिमिटिड प्लान जो कि 56 दिन, 84 दिन और 336 दिन की वैलिडिटी के साथ आते हैं उनकी भी कीमत बढ़ेगी। यहां देखे पूरी लिस्ट-

Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance Jio, Jio, Jio Prepaid Plans
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  2. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  5. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  6. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  9. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  10. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  2. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  3. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  5. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  6. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  7. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  8. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  9. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  10. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.