• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Jio का धमाकेदार फैमिली प्लान! एक रिचार्ज में चलेगा कई लोगों का फोन, देगा 100GB डेटा, अनलिमिटिड कॉल, Netflix, Prime Video और बहुत कुछ!

Jio का धमाकेदार फैमिली प्लान! एक रिचार्ज में चलेगा कई लोगों का फोन, देगा 100GB डेटा, अनलिमिटिड कॉल, Netflix, Prime Video और बहुत कुछ!

इस प्लान की सबसे खास बात ये है कि इसके आपको एक एडिशनल सिम कार्ड का बेनिफिट मिलता है।

Jio का धमाकेदार फैमिली प्लान! एक रिचार्ज में चलेगा कई लोगों का फोन, देगा 100GB डेटा, अनलिमिटिड कॉल, Netflix, Prime Video और बहुत कुछ!

Jio अपने ग्राहकों के लिए एक खास फैमिली प्लान लेकर आती है।

ख़ास बातें
  • प्लान में Netflix ,Amazon Prime Video का सब्सक्रिप्शन भी शामिल
  • अनलिमिटि़ड कॉलिंग और SMS बेनिफिट भी है शामिल
  • इस प्लान में आपको 100GB डेटा मिलता है
विज्ञापन
Reliance Jio अपने ग्राहकों के लिए कई तरह के प्लान्स पेश करती है। कंपनी के अनलिमिटिड प्लान्स की बात करें तो इसके प्रीपेड अनलिमिटिड प्लान 119 रुपये से शुरू हो जाते हैं। वहीं अगर आप प्रीपेड प्लान नहीं चाहते हैं तो कंपनी ग्राहकों के लिए पोस्टपेड का विकल्प भी देती है। कंपनी के पोस्टपेड प्लान भी काफी किफायती कहे जा सकते हैं क्योंकि ये प्लान केवल 399 रुपये से शुरू हो जाते हैं। आज हम आपको कंपनी के एक ऐसे ही प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें एक बार के रिचार्ज में कई लोगों के फोन पर सर्विसेज को इस्तेमाल किया जा सकता है। 

Jio अपने ग्राहकों के लिए एक खास फैमिली प्लान लेकर आती है। इस प्लान में जो बेनिफिट आपको मिल रहे हैं, उन्हें जानकर आप कह उठेंगे- जबरदस्त! जियो का ये प्लान पोस्टपेड कैटिगरी में आता है। कंपनी इसे फैमिली प्लान कहती है जिसकी कीमत 599 रुपये है। इस प्लान में आपको 100GB डेटा मिलता है। इसके साथ ही डेटा रोल ओवर के तहत आप 200GB तक डेटा इसमें पा सकते हैं। इस प्लान की वैधता बिलिंग साइकल तक है। यहां पर ध्यान दें कि 100GB डेटा इस्तेमाल करने के बाद भी आपको बेहद सस्ती कीमत में डेटा सर्विस मिलती है जो कि मात्र 10 रुपये प्रति GB के हिसाब से है। 

इस प्लान की सबसे खास बात ये है कि इसके आपको एक एडिशनल सिम कार्ड का बेनिफिट मिलता है। यानि कि फैमिली में आप एक और सिमकार्ड पर जियो सर्विसेज इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा कंपनी ग्राहक को Netflix, Amazon Prime Video का सब्सक्रिप्शन भी दे रही है। साथ में अनलिमिटि़ड कॉलिंग और SMS बेनिफिट तो है ही। यानि कि कुल मिलाकर यह एक धमाकेदार प्लान है जो आपको एक रिचार्ज में कई सारे बेनिफिट्स देकर जाता है जो कि एक पूरे परिवार का मनोरंजन भी कर सकता है। इस प्लान की और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं। 

जियो लगातार अपनी 5जी सर्विसेज का विस्तार करती जा रही है। हाल ही में कंपनी ने 20 और शहरों में 5जी की पहुंच बढ़ा दी है। रिलायंस जियो ने अपना 5G नेटवर्क असम के बोंगाइगांव, उत्तरी लखीमपुर, शिवसागर, तिनसुकिया, बिहार के भागलपुर और कटिहार, गोवा के मारगुमगाव, दादर और नागर हवेली के दीव, गुजरात के गांधीधाम, झारखंड में बोकारो स्टील सिटी, देवघर, हजारीबाग, कर्नाटक में रायचुर, मध्य प्रदेश में सतना, महाराष्ट्र में इचलकरांजी और चंद्रपुर, मणिपुर में थोउबल और उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद, फैजाबाद और मुजफ्फरनगर में शुरू करने की हाल ही में जानकारी दी है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  2. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  3. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  5. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  6. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  7. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  8. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  9. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  10. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »