• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Jio का इंटरनेट धमाका! अनलिमिटिड डेटा, Netflix, Prime Video, JioCinema जैसे 15 OTT ऐप्स सिर्फ इतने में!

Jio का इंटरनेट धमाका! अनलिमिटिड डेटा, Netflix, Prime Video, JioCinema जैसे 15 OTT ऐप्स सिर्फ इतने में!

हाल ही में कंपनी द्वारा लाया गया नया जियो आईपीएल धन धना धन ऑफर (Jio IPL Dhan Dhana Dhan Offer) भी इस प्लान पर लागू होगा।

Jio का इंटरनेट धमाका! अनलिमिटिड डेटा, Netflix, Prime Video, JioCinema जैसे 15 OTT ऐप्स सिर्फ इतने में!

कंपनी ने पोस्टपेड प्लान पेश किया है जो कि अपने साथ 15 पॉपुलर OTT ऐप लेकर आता है।

ख़ास बातें
  • यह पोस्टपेड ओटीटी बंडल प्लान है
  • प्लान में 15 OTT ऐप्स शामिल
  • प्लान जियोफाइबर और जियो एयरफाइबर दोनों ही के ग्राहकों के लिए उपलब्ध है
विज्ञापन
Reliance Jio ने एक धमाकेदार नया प्लान पेश किया है। अगर आप एक ऐसे यूजर हैं जो OTT पर कंटेंट देखना ज्यादा पसंद करते हैं तो यह प्लान आपके लिए बड़ा फायदा लेकर आया है। कंपनी ने पोस्टपेड प्लान पेश किया है जो कि अपने साथ 15 पॉपुलर OTT ऐप लेकर आता है। यानी आप इन 15 में से मनचाही ऐप पर अपना फेवरेट कंटेंट देख सकते हैं। प्लान में यूजर को अनलिमिटिड डेटा दिया जा रहा है, वह भी अच्छी खासी इंटरनेट स्पीड के साथ। आइए आपको बताते हैं यह प्लान किस कीमत में पेश किया गया है और इसकी अन्य खास बातें क्या हैं। 

Jio टेलीकॉम की ओर से लेटेस्ट रीचार्ज प्लान पेश किया गया है। यह एक पोस्टपेड प्लान है जो 888 रुपये में लिया जा सकता है। यह पोस्टपेड ओटीटी बंडल प्लान है जिसमें यूजर को प्रति माह Rs 888 के रीचार्ज पर कमाल के फायदे कंपनी दे रही है। प्लान अनलिमिटिड डेटा लेकर आता है जिसमें 30Mbps की स्पीड पर इंटरनेट चलता है। प्लान में 15 OTT ऐप्स जैसे Netflix, Amazon Prime, JioCinema Premium आदि पॉपुलर ऐप्स का एक्सेस मिलता है। अनलिमिटिड डेटा के साथ यूजर जब चाहें, जितनी देर तक चाहें इन ऐप्स पर अपना पसंदीदा कंटेंट देख सकते हैं। यह प्लान जियोफाइबर और जियो एयरफाइबर दोनों ही के ग्राहकों के लिए उपलब्ध है।

इस प्लान की एक और खास बात यह है कि चाहे कोई नया सब्सक्राइबर हो, या 10Mbps या 30Mbps प्लान का इस्तेमाल करने वाला मौजूदा यूजर, Jio Rs 888 पोस्टपेड प्लान हर किसी के लिए है। प्रीपेड प्लान वाले और सभी मौजूदा यूजर आसानी से नए पोस्टपेड प्लान पर अपग्रेड कर सकते हैं।

इसके अलावा, हाल ही में कंपनी द्वारा लाया गया नया जियो आईपीएल धन धना धन ऑफर (Jio IPL Dhan Dhana Dhan Offer) भी इस प्लान पर लागू होगा। जियोफाइबर या एयरफाइबर के पात्र ग्राहक अपने जियो होम ब्रॉडबैंड कनेक्शन पर 50 दिन का डिस्काउंट क्रेडिट वाउचर प्राप्त कर सकते हैं। 31 मई 2024 तक उपलब्ध Jio IPL Dhan Dhana Dhan Offer विशेष रूप से T20 सीजन के लिए पेश किया गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  2. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  3. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  4. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  5. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  6. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  7. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  8. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  9. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  10. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »