IPL 2025: Jio Hotstar का खास प्लान, Airtel, Jio, Vi से की चर्चा!

IPL 2025 के लिए स्ट्रीमिंग दर्शकों की संख्या बढ़ाने के लिए JioStar महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 21 मार्च 2025 19:29 IST
ख़ास बातें
  • IPL 2025 के लिए व्यूअर्स बढ़ाने के लिए JioStar महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है।
  • JioStar ने प्लान के साथ बंडल करने के लिए Jio, Airtel, Vi के साथ चर्चा की।
  • एक्सपर्ट का अनुमान है कि ये बंडल टेलीकॉम डाटा खपत को काफी हद तक बढ़ाएंगे।

IPL 2025 स्ट्रीमिंग Jio Hotstar पर होगी।

Photo Credit: Jio Hotstar

इंडियन प्रीमियर लीग IPL 2025 के लिए स्ट्रीमिंग दर्शकों की संख्या बढ़ाने के लिए JioStar कथित तौर पर अपने स्ट्रीमिंग सब्सक्रिप्शन को डाटा प्लान के साथ बंडल करने के लिए Reliance Jio, Bharti Airtel और Vodafone Idea (Vi) के साथ चर्चा कर रहा है। यह कदम बहुत महत्वपूर्ण होगा, क्योंकि IPL समेत लाइव स्पोर्ट्स अब सब्सक्रिप्शन पर देखने के लिए उपलब्ध हैं। 

रिपोर्ट के अनुसार, अब लाइव स्पोर्ट्स सब्सक्रिप्शन से देखे जा सकते हैं तो इन पार्टनरशिप से IPL के लिए टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 1 बिलियन से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचने के JioStar के लक्ष्य में मदद मिलेगी। 2024 में JioCinema पर IPL देखने वालों की संख्या 620 मिलियन और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर 541 मिलियन तक पहुंची थी।

एक्सपर्ट का अनुमान है कि ये बंडल टेलीकॉम डाटा खपत को काफी हद तक बढ़ाएंगे। बातचीत में शामिल एक ऑफिशियल ने ईटी को बताया कि "ये टेलीकॉम पार्टनरशिप JioHotstar को ज्यादा इंटरनेट दर्शकों तक पहुंचने में मदद करेगी, खासकर अब जब यह सब्सक्रिप्शन पर उपलब्ध है। मोबाइल और होम ब्रॉडबैंड दोनों पर यूजर्स ज्यादा खपत करेंगे।

IPL 2025 JioStar के लिए एक बड़ा इवेंट है, JioStar डिज्नी के स्टार इंडिया और रिलायंस के वायकॉम18 के साथ मिलकर बना है। कंपनी विज्ञापन रेवेन्यू में 4,500 करोड़ रुपये हासिल करने लक्ष्य लेकर चल रही है और IPL के बड़े यूजरबेस का लाभ उठाते हुए उसने पहले ही 20 स्पॉन्सर को अपने साथ जोड़ लिया है।
Advertisement

50 मिलियन से ज्यादा पेड सब्सक्राइबर और 500 मिलियन से ज्यादा कुल यूजर का दावा करने वाले JioHotstar पर पेड स्ट्रीमिंग में बदलाव से भारत के सब्सक्रिप्शन वीडियो-ऑन-डिमांड (SVOD) मार्केट में ग्रोथ होने की उम्मीद है। मीडिया पार्टनर्स एशिया की रिपोर्ट के अनुसार भारत के SVOD सब्सक्रिप्शन 2024 में 125 मिलियन तक पहुंच गए और इसके बढ़ते रहने का अनुमान है। ध्यान देने वाली बात यह है कि Airtel के साथ JioHotstar की कंटेंट डील हाल ही में खत्म हो गई, अब इसका रिन्यू होना प्राथमिकता बन गया। JioHotstar इस प्रकार के प्लान की पेशकश करता है। जिसमें मोबाइल प्लान के लिए 499 रुपये प्रति वर्ष, सुपर प्लान के लिए 899 रुपये प्रति वर्ष और प्रीमियम प्लान के लिए 1,499 रुपये प्रति वर्ष है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  4. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  5. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.