Jio Fiber के मौजूदा सब्सक्राइबर्स को अभी मिलता रहेगा मुफ्त डेटा, लेकिन...

Jio Fiber: आधिकारिक लॉन्च से पहले हर किसी के मन में यह सवाल जरूर उठ रहा होगा कि पहले से जियो फाइबर की सेवाओँ की टेस्टिंग कर रहे मौजूदा सब्सक्राइबर्स के साथ क्या होगा? जानें।

विज्ञापन
Tarun Chadha, अपडेटेड: 5 सितंबर 2019 14:57 IST
ख़ास बातें
  • जियो फाइबर के साथ मिल सकती है स्ट्रीमिंग सर्विस भी
  • Jio Fiber Plan की शुरुआती कीमत 700 रुपये
  • Jio Home Phone landline सर्विस फ्री में होगी उपलब्ध

Jio Fiber के मौजूदा सब्सक्राइबर्स को अभी मिलता रहेगा मुफ्त डेटा, लेकिन...

Reliance Jio की जियो फाइबर (Jio Fiber) ब्रॉडबैंड सेवा, सेट-टॉप बॉक्स व लैंडलाइन सर्विस को गुरुवार को व्यवसायिक तौर पर लॉन्च किया जाना है। आधिकारिक लॉन्च से पहले हर किसी के मन में यह सवाल जरूर उठ रहा होगा कि पहले से जियो फाइबर की सेवाओँ की टेस्टिंग कर रहे मौजूदा सब्सक्राइबर्स के साथ क्या होगा? क्या Jio Fiber के ये यूज़र्स आगे भी मुफ्त सेवा पाते रहेंगे? या गुरुवार से ही उन्हें भी इंटरनेट के लिए शुल्क देना होगा? ऐसे ही कई सवालों का जवाब मिल गया है।

टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio ने MyJio ऐप में एक बैनर लगाया है। बैनर मौज़ूदा जियो फाइबर सब्सक्राइबर्स के लिए है। इसमें प्रिव्यू ऑफर की वैधता के बारे में बताया गया है। बैनर पर लिखे मैसेज से साफ है कि मौजूदा Jio Fiber यूज़र्स को भी आने वाले समय में व्यवसायिक प्लान पर माइग्रेट किया जाएगा।

यह भी पढ़ें-  Jio Fiber Plan, सेट-टॉप बॉक्स व लैंडलाइन सर्विस आज होंगे लॉन्च, जानें ज़रूरी बातें
 


जानकारी दी गई है कि कंपनी जियो प्रिव्यू ऑफर का मज़ा ले रहे सभी मौजूदा जियो फाइबर सब्सक्राइबर्स को निजी तौर पर संपर्क करके माइग्रेशन में मदद करेगी। जब तक माइग्रेशन प्रोसेस पूरा नहीं होता तब तक मौजूदा Jio Fiber सब्सक्राइबर्स फ्री डेटा का लुत्फ उठाते रहेंगे।


Advertisement
गौर करने वाली बात है कि माय जियो ऐप में जियो फाइबर के प्रोफाइल पेज पर View Plan वाला सेक्शन खाली हो गया है। यानी साफ नहीं है कि ये यूज़र्स कौन-सा कॉम्बो प्लान इस्तेमाल में ला रहे हैं। जियो फाइबर कनेक्शन के साथ हर महीने जो 100 जीबी डेटा क्रेडिट किया जाता था वह मायजियो ऐप के View Plan में दिखाई देता था। लेकिन अब यह सेक्शन खाली नज़र आ रहा है।

याद करा दें कि Reliance Jio बीते एक साल से जियो फाइबर की टेस्टिंग कर रही है। टेस्टिंग फेज़ में कंपनी प्रिव्यू ऑफर के तहत सब्सक्राइबर्स को हर माह 100 एमबीपीएस की स्पीड से 100 जीबी डेटा मुहैया करा रही है। पिछले महीने 12 अगस्त को रिलायंस इंडस्ट्रीज की सालाना आम बैठक में कई बड़ी घोषणाएं की गई थीं।
Advertisement

आम बैठक के दौरान ऐलान किया गया था कि जियो फाइबर प्लान की कीमत 700 रुपये से शुरू होगी और यह 10,000 रुपये तक जाएगी। स्पीड की बात करें तो जियो फाइबर प्लान 100 एमबी प्रति सेकेंड से शुरू होकर 1 जीबी प्रति सेकेंड तक जाएंगे।
Advertisement

अगर आप भी जियो फाइबर ब्रॉडबैंड सेवा लेना चाहते हैं तो इसके लिए कंपनी की वेबसाइट पर या फिर मायजियो ऐप के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Oppo के 5 फोन पर मिलेगी बड़ी Deals, कीमत ₹14,999 से शुरू
  4. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.