Jio Fiber Plan, सेट-टॉप बॉक्स व लैंडलाइन सर्विस आज होंगे लॉन्च, जानें ज़रूरी बातें

Jio Fiber Plans: आज आधिकारिक तौर पर जियो फाइबर प्लान, सेट-टॉप बॉक्स व लैंडलाइन सर्विस को लॉन्च किया जाएगा, लेकिन आधिकारिक लॉन्च से पहले जानें कुछ ज़रूरी बातों को।

विज्ञापन
गौरव शुक्ला, अपडेटेड: 5 सितंबर 2019 13:15 IST
ख़ास बातें
  • Jio Fiber Plan की शुरुआती कीमत 700 रुपये
  • Jio Home Phone landline सर्विस फ्री में होगी उपलब्ध
  • जियो फाइबर के साथ मिल सकती है स्ट्रीमिंग सर्विस भी

Jio Fiber Plans, सेट-टॉप बॉक्स व लैंडलाइन सर्विस आज होंगे लॉन्च, जानें ज़रूरी बातें

Jio Fiber Plans: रिलायंस जियो की फाइबर ब्रॉडबैंड सेवा जियो फाइबर को आज यानी 5 सितंबर को व्यवसायिक तौर पर उपलब्ध करा दिया जाएगा। पिछले माह आयोजित रियालंस इंडस्ट्रीज की सालाना आम बैठक में बताया गया था कि Jio की फाइबर ब्रॉडबैंड सेवा को 5 सितंबर से देशभर के 1600 शहरों में सभी ग्राहकों के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा। जियो फाइबर लॉन्च में अब कुछ ही घंटे शेष हैंआज आधिकारिक तौर पर जियो फाइबर प्लान, सेट-टॉप बॉक्स व लैंडलाइन सर्विस को लॉन्च किया जाएगा।

जियो फाइबर लॉन्च में अब कुछ ही घंटे शेष हैं, लेकिन आधिकारिक लॉन्च से पहले जानें कुछ ज़रूरी बातों को। इस लेख में हमने जियो फाइबर से जुड़ी उन बातों का जिक्र किया है जिनके बारे में सालाना आम बैठक में जानकारी दी गई थी।
Advertisement
 

Jio Fiber plans

जियो फाइबर लॉन्च का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है आधिकारिक प्लान से पर्दा उठना, क्योंकि अभी तक प्लान को लेकर स्थिति कुछ स्पष्ट नहीं है। पिछले महीने हुई कंपनी की सालाना आम बैठक में घोषणा की गई थी कि प्लान की कीमत 700 रुपये से शुरू होगी और यह 10,000 रुपये तक जाएगी। कंपनी "हर बजट, हर ज़रूरत और हर सेगमेंट को कवर करना चाहती है। स्पीड की बात करें तो Jio Fiber प्लान 100 एमबी प्रति सेकेंड से शुरू होकर 1 जीबी प्रति सेकेंड तक जाएंगे।

 

Jio Fiber इंस्टॉलेशन और डिवाइस कीमत

रिलायंस जियो ने फिलहाल यह घोषणा नहीं की है कि जियो फाइबर इंस्टॉलेशन के लिए सब्सक्राइबर्स को कितना शुल्क देना होगा, उम्मीद है कि प्रीव्यू पैक सब्सक्राइबर्स की तरह रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपॉजिट के साथ इंस्टॉलेशन की सुविधा फ्री होगी। जियो राउटर की कीमत प्रीव्यू प्लान यूज़र को मिले डिवाइस की कीमत से कम हो सकती है।
Advertisement
 

Jio Home Phone landline service

रिलायंस जियो ने कहा था कि कंपनी अपने सभी Jio Fiber ग्राहकों को मुफ्त लैंडलाइन सेवा प्रदान करेगी। इस सेवा को Jio Home Phone (साथ ही Jio Fixed Voice) नाम से जाना जाएगा। इस सेवा का इस्तेमाल कर यूज़र देशभर में मुफ्त कॉल और किफायती कीमत में इंटरनेशनल कॉल का लाभ उठा पाएंगे।

यूएस और कनाडा के लिए अनलिमिटेड इंटरनेशनल कॉलिंग पैक को 500 रुपये प्रति माह में उपलब्ध कराया जाएगा। याद करा दें कि हाल ही में जियो फिक्स्ड लाइन को मौज़ूदा सब्सक्राइबर्स के लिए रोलआउट कर दिया गया था।
Advertisement
 

Jio Fiber के साथ मिल सकती है स्ट्रीमिंग सर्विस भी

जियो फाइबर के सभी ग्राहकों को Jio TV और Jio Cinema का फ्री एक्सेस मिलेगा जैसे कि रिलायंस जियो के वायरलेस सब्सक्राइबर्स को मिलता है। इसके अलावा कंपनी थर्ड-पार्टी स्ट्रीमिंग सर्विस का एक्सेस देने की भी योजना बना रही है, हालांकि कंपनी ने इस संबंध में कोई भी जानकारी नहीं दी है। लेकिन संभावना है कि जियो फाइबर के साथ यूज़र को Eros One, Voot, ALT Balaji समेत अन्य स्ट्रीमिंग सर्विस का एक्सेस मिल सकता है।
 

Jio Set-Top Box

जैसे की घोषणा की गई है, रिलायंस जियो 4K Set-Top box भी लाने वाली है जो ना केवल ट्रेडिशनल कैबल के साथ काम करेगा बल्कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, ऐप्स का एक्सेस, ऑनलाइन गेमिंग समेत कई सुविधाएं भी प्रदान करेगा। कंपनी ने फिलहाल इस संबंध में जानकारी नहीं दी है कि सेट-टॉप बॉक्स कब से उपलब्ध होगा और इसकी कीमत क्या होगी।
 

Jio Postpaid Plus

जियो फाइबर सब्सक्राइबर को जियो पोस्टपेड प्लस के रूप में वायरलेस सेवा भी मिलेगी। यह एक "प्लेटिनम ग्रेड सेवा" हो सकती है जिसके तहत घर पर प्राथमिकता सिम सेट-अप सर्विस, डेटा शेयरिंग के साथ फैमिली प्लान, इंटरनेशनल रोमिंग जैसी सुविधाएं मिलेंगी। जियो पोस्टपेड प्लस वैकल्पिक और केवल हाई-एंड फाइबर प्लान तक ही सीमित होने की संभावना है।
Advertisement
 

How to apply for Jio Fiber

इच्छुक उपभोक्ता जियो फाइबर ब्रॉडबैंड सेवा के लिए कंपनी की वेबसाइट पर या फिर मायजियो ऐप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। 5 सितंबर को प्लान और कीमत के साथ वेबसाइट को अपडेट किए जाने की संभावना है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  2. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  3. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  4. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  5. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  6. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  7. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  2. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  4. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  5. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  6. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  7. 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
  8. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  9. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  10. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.