Jio Fiber Plans का हुआ ऐलान, कीमत 699 रुपये से शुरू

Jio Fiber Plans: जियो फाइबर कनेक्शन लेने के लिए ग्राहकों को 2,500 रुपये देने होंगे। इसमें से 1,500 रुपये की राशि की सिक्योरिटी डिपॉजिट होगी। Reliance Jio ने इन प्लान को अलग-अलग कैटेगरी में बांटा है।

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 5 सितंबर 2019 20:36 IST
ख़ास बातें
  • Jio Fiber Welcome Offer के तहत होंगे कई फायदे
  • JioForever annual plans चुनने पर मिलेगा टेलीविजन सेट
  • जियो फाइबर का सबसे महंगा प्लान 8,499 रुपये प्रति माह वाला है

Jio Fiber Plans 2019 Revealed: वेलकम ऑफर में मिलेगा 4K सेट टॉप बॉक्स

Jio Fiber Plans: Reliance Jio की Jio Fiber सेवा को व्यवसायिक तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। जियो फाइबर के प्लान 699 रुपये प्रति माह से शुरू होकर 8,499 रुपये तक जाते हैं। जियो फाइबर के हर प्लान में कम से कम 100 एमबीपीएस की स्पीड से डेटा मिलेगा। सर्वाधिक 1 स्पीड जीबीपीएस की होगी। JioFiber Welcome Offer के तहत, सब्सक्राइबर्स को टेलीविज़न और 4K सेट टॉप बॉक्स मिलेगा। साथ में ओटीटी ऐप सब्सक्रिप्शन, अनलिमिटेड वॉयस और डेटा कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। जियो फाइबर कनेक्शन इस्तेमाल करने वाले पुराने ग्राहकों को अगले रीचार्ज पर सेट टॉप बॉक्स मुफ्त दिया जाएगा। आइए आपको जियो गीगाफाइबर को लेकर किए गए ऐलान के बारे में विस्तार से बताते हैं...
 

Jio Fiber Registrations

जियो फाइबर ब्रॉडबैंड कनेक्शन लेने के लिए ग्राहकों को 2,500 रुपये देने होंगे। इसमें से 1,500 रुपये की राशि की सिक्योरिटी डिपॉजिट होगी। जबकि बाकी बची 1,000 रुपये की राशि वापस नहीं मिलेगी। इच्छुक ग्राहक जियो की वेबसाइट या माय जियो ऐप पर जाकर रजिस्ट्रेश कर सकते हैं।
 

Jio Fiber Plans 2019

जियो फाइबर के प्लान को अलग-अलग कैटेगरी में बांटा गया है। ये हैं- ब्रॉन्ज, सिल्वर, गोल्ड, डायमंड, प्लेटिनम और टाइटेनियम।
 

Jio Fiber मासिक प्लान

Bronze

Silver

Gold

Diamond

Platinum

Titanium

कीमत

699 रुपये

849 रुपये

1,299 रुपये

2,499 रुपये

3,999 रुपये

8,499 रुपये

स्पीड

100 एमबीपीएस

100 एमबीपीएस

250 एमबीपीएस

500 एमबीपीएस

1 जीबीपीएस

1 जीबीपीएस

एफयूपी

100 जीबी + 50 जीबी

200 जीबी + 200 जीबी

500 जीबी + 250 जीबी

1250 जीबी + 250 जीबी

2500 जीबी

5000 जीबी


जियो फाइबर ब्रॉन्ज प्लान के लिए मासिक शुल्क 699 रुपये है। इसमें 100 एमबीपीएस तक की Speed से डेटा मिलेगा। डेटा अनलिमिटेड होगा। लेकिन तेज़ स्पीड में 100 जीबी डेटा मिलेगा और बोनस के तौर पर अतिरिक्त 50 जीबी डेटा। यानी कुल 150 जीबी डेटा।

यह भी पढ़ें-  अपने स्मार्टफोन से करें Jio Fixed Line कॉल, यह है तरीका...

जियो फाइबर सिल्वर प्लान का मासिक किराया है 899 रुपये। इसमें 100 एमबीपीएस तक की स्पीड से डेटा मिलेगा। इस प्लान में भी डेटा अनलिमिटेड है। लेकिन हाइ स्पीड डेटा की सीमा है 200 जीबी। इसके अतिरिक्त 200 जीबी डेटा बोनस के तौर पर दिया जाएगा। यानी कुल डेटा होगा 400 जीबी।

Advertisement

जियो फाइबर गोल्ड प्लान का मासिक किराया है 1,299 रुपये। इसमें 250 एमबीपीएस तक की स्पीड से डेटा मिलेगा। इसमें कुल 500 जीबी डेटा दिया जाएगा। साथ में 250 जीबी बोनस डेटा होगा। यानी कुल डेटा 750 जीबी।


जियो फाइबर डायमंड प्लान का मासिक किराया है 2,499 रुपये। इसमें 500 एमबीपीएस तक की स्पीड से डेटा मिलेगा। इस प्लान में भी डेटा अनलिमिटेड है। हाइस्पीड डेटा की सीमा 1250 जीबी है और साथ में 250 जीबी अतिरिक्त डेटा उपलब्ध होगा।  यानी कुल डेटा है 1500 जीबी।
Advertisement

जियो फाइबर प्लेटिनम प्लान का मासिक किराया है 3,999 रुपये। इसमें 1 जीबीपीएस तक की स्पीड से डेटा मिलेगा। इस प्लान में भी डेटा अनलिमिटेड है। लेकिन हाइ-स्पीड में 2,500 जीबी डेटा दिया जाएगा।

जियो फाइबर टाइटेनियम प्लान का मासिक किराया है 8,499 रुपये। इसमें भी 1 जीबीपीएस तक की स्पीड से डेटा मिलेगा। यूज़र्स कुल 5,000 जीबी डेटा इस्तेमाल कर पाएंगे।
Advertisement

जियो फाइबर के प्लान से जुड़ी कुछ जरूरी बातें...
Advertisement
जियो फाइबर के इन सारे प्लान में डेटा अनलिमिटेड है। अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा है। टीवी वीडियो कॉलिंग/ कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा दी जा रही है। जीरो लेटेंसी गेमिंग की सेवा मुफ्त है। डिवाइस सिक्योरिटी भी उपलब्ध होगी। हालांकि, वीआर एक्सपीरियंस और प्रीमियम कंटेंट की सेवा सिर्फ जियो फाइबर डायमंड, प्लेटिनम और टाइटेनियम प्लान से साथ उपलब्ध है।

कंपनी ने बताया है कि तेज स्पीड में डेटा की सीमा खत्म हो जाने पर 1 एमबीपीएस की स्पीड से इंटरनेट दिया जाएगा।  इसके अलावा मासिक प्लान की कीमत के ऊपर 18 प्रतिशत जीएसटी भी लगेगा।

कई प्लान के साथ दिया जा रहा बोनस डेटा लॉन्च ऑफर के तहत उपलब्ध है। जानकारी दी गई है कि अतिरिक्त बोनस डेटा वाली सुविधा सिर्फ 6 महीने के लिए है।
 

Jio Fiber Welcome Offer

हमने आपको पहले ही बताया है कि जियो कनेक्शन के लिए ग्राहकों को 2,500 रुपये का भुगतान करना होगा। वेलकम ऑफर के तहत, हर प्लान के साथ 5,000 रुपये का जियो होम गेटवे और 6,400 रुपये का जियो 4K सेटटॉप बॉक्स मिलेगा। जियो ब्रॉन्ज प्लान में जियोसिनेमा और जियोसावन ऐप का तीन महीने का सब्सक्रिप्शन दिया जाएगा। जियो सिल्वर प्लान के साथ 3 महीने के लिए सभी ओटीटी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। वहीं, जियो फाइबर गोल्ड, फाइबर डायमंड, फाइबर प्लेटिनम और फाइबर प्लेटिनम प्लान चुनने वाले ग्राहकों को 1 साल के लिए सभी ओटीटी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। वेलकम ऑफर के तहत, JioForever annual plans चुनने वाले सब्सक्राइबर्स को जियो होम गेटवे, जियो 4K सेट टॉप बॉक्स, ओटीटी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और डेटा मिलेगा। वहीं, गोल्ड और उससे महंगे प्लान चुनने वाले ग्राहकों को टेलीविज़न सेट भी मुफ्त दिया जाएगा।
 

Jio Fiber सब्सक्राइबर्स अगर JioForever Gold annual plan को चुनते हैं तो उन्हें मुफ्त म्यूस 2 ब्लूटूथ स्पीकर मिलेगा। इसी तरह से सिल्वर एनुअल प्लान सब्सक्राइबर्स को थंप 2 ब्लूटूथ स्पीकर्स मिलेगा। डायमंड और प्लेटिनम वार्षिक प्लान चुनने वाले सब्सक्राइबर्स को मुफ्त एचडी टीवी दिया जाएगा।

दोनों प्लान में टीवी का साइज़ अलग होगा। गोल्ड प्लान सब्सक्राइबर्स को भी मुफ्त 24 इंच का Smart HD TV मिलेगा। लेकिन इसके लिए दो साल का प्लान चुनना होगा। टाइटेनियम एनुअल प्लान सब्सक्राइबर्स को 43 इंच का 4K टीवी मुफ्त दिया जाएगा।  

6 महीने वाले प्लान में 1 महीने की अतिरिक्त सेवा मिलेगी और 50 प्रतिशत अतिरिक्त डेटा दिया जाएगा। वहीं, 3 महीने के प्लान के साथ 25 प्रतिशत अतिरिक्त डेटा मिलेगा।
 

जियो फाइबर के मौज़ूदा ग्राहक

मौजूदा जियो फाइबर यूज़र्स को सेवा अपग्रेड करने के लिए कंपनी संपर्क करेगी। बताया गया है कि संपर्क मायजियो ऐप के ज़रिए साधा जाएगा। इसके अलावा जैसे ही मौज़ूदा ग्राहक मासिक/तिमाही/वार्षिक प्लान से रीचार्ज करते हैं। उन्हें Free Set Top Box बॉक्स मुफ्त मिलेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया MacBook Pro, 16 इंच तक का डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया MacBook Pro, 16 इंच तक का डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple ने भारत में  M5 चिप के साथ लॉन्च किया नया MacBook Air, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Oppo Find X9 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, जल्द लॉन्च की तैयारी
  4. OnePlus 15T देगा धाकड़ परफॉर्मेंस, AnTuTu स्कोर में दिखा iQOO 15 Ultra जैसा दम!
  5. Tecno Camon 50 Ultra 5G में मिलेगी 6,500mAh की बैटरी, जल्द होगा लॉन्च
  6. WhatsApp के लिए चुकाने होंगे पैसे! कंपनी ला रही पेड वर्जन, मिलेंगे खास फीचर्स और कंट्रोल
  7. 17 साल तक चल सकता है Xiaomi का नया स्टडी लैम्प! 12700 ल्यूमेन की रोशनी, AI फीचर्स भी, जानें कीमत
  8. 10 करोड़ साल पहले का डायनासोर मिला! पानी में तैरता था खूंखार शिकारी
  9. POCO X8 Pro होगा 6500mAh बैटरी, 100W चार्जिंग, 2 कैमरा के साथ 26 मार्च को लॉन्च!
  10. Realme Narzo 90 5G vs Samsung Galaxy F36 5G vs Moto G96 5G: खरीदने से पहले जानें कौन सा है बैस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.