56 दिनों तक डेली 2GB डेटा और अनलिमिटिड कॉलिंग, Jio के इस प्रीपेड प्लान की जानें कीमत

Jio के इस रीचार्ज प्लान को प्राप्त करने के बाद आप पूरे 56 दिन तक रोज़ाना 2GB डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं। यानी कि कुल मिलाकर आपको 112GB डेटा मुहैया कराया जाता है। कंपनी का कहना है डेली 2 जीबी डेटा कोटा खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड घटकर 64 Kbps हो जाएगी।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 28 फरवरी 2021 13:57 IST
ख़ास बातें
  • Jio के इस रीचार्ज प्लान की कीम 450 रुपये से भी है कम
  • जियो के इस रीचार्ज प्लान में मिलेगा 112 जीबी हाई-स्पीड डेटा
  • साथ ही रोज़ाना 100 SMS भी आप निशुल्क किसी भी नेटवर्क पर भेज सकते हैं

प्लान में Jio Apps का कॉम्पलिमेंट्री सब्सक्रिप्शन भी फ्री मिलता है

Jio के ज्यादा प्रीपेड रीचार्ज प्लान्स अपनी प्रतिद्वंदी टेलीकॉम कंपनियों के रीचार्ज प्लान्स के मुकाबले बेहतर साबित होते हैं। कई प्लान के बेनेफिट्स शानदार होते हैं, तो कई बार प्लान की वैलिडिटी ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। जियो के ज्यादातर प्लान्स कई मायनों में दूसरी कंपनियों के प्लान के मुकाबले दो कदम आगे ही रहते हैं। आज हम आपको ऐसे ही एक प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं। जियो के इस प्लान में आपको रोज़ाना 2GB डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग जैसे बेनेफिट्स मिलते हैं। खास बात यह है कि इस प्लान की कीमत 450 रुपये से भी कम है। यदि आप सोच रहे हैं कि इतनी कम कीमत में डेली 2 जीबी डेटा देने वाले इस रीचार्ज प्लान की वैधता केवल 28 दिन तक ही सीमित होगी। लेकिन ऐसा नहीं है... इस प्लान में आपको 28 + 28 दिन यानी कि पूरे 56 दिन की वैधता प्राप्त होती है। आइए जानते हैं जियो के इस जबरदस्त रीचार्ज प्लान के बारे में।

Jio के यह शानदार प्रीपेड रीचार्ज प्लान की कीमत महज 444 रुपये है। 444 रुपये के जियो रीचार्ज प्लान में आपको 56 दिन तक की वैधता प्राप्त होती है, जिसका मतलब है कि इस रीचार्ज प्लान को प्राप्त करने के बाद आप पूरे 56 दिन तक रोज़ाना 2GB डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं। यानी कि कुल मिलाकर 444 रुपये के इस रीचार्ज प्लान में आपको 112GB डेटा मुहैया कराया जाता है। कंपनी का कहना है डेली 2 जीबी डेटा कोटा खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड घटकर 64 Kbps हो जाएगी।

डेटा बेनेफिट के अलावा, इस रीचार्ज प्लान में आपको अनलिमिडेट वॉयस कॉलिंग बेनेफिट भी प्राप्त होगा, जिसके तहत आप किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग का मज़ा ले सकते हैं। साथ ही रोज़ाना 100 SMS भी आप निशुल्क किसी भी नेटवर्क पर भेज सकते हैं।

इसके अलावा इस प्लान में यूज़र्स को Jio Apps का कॉम्पलिमेंट्री सब्सक्रिप्शन भी फ्री मिलता है।
Advertisement

Jio से विपरित दूसरी कंपनियों के 56 दिन की वैधता के साथ 2 जीबी डेटा प्लान्स की बात करें, तो Airtel के इस रीचार्ज प्लान की कीमत 449 रुपये है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Jio, Jio rs 444 recharge plan, Jio Daily 2GB data
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  3. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  4. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  9. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  10. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.