Jio का दावा, यूपी के 525 शहरों में पहुंचाई 5G सर्विस, हर जिला मुख्‍यालय हुआ कवर

Jio 5G : हाल में जियो ने 5 ऐसे प्रीपेड रिचार्ज प्‍लान लॉन्‍च किए हैं, जिनके साथ ‘जियो सावन प्रो' (JioSaavn Pro) का सब्‍सक्र‍िप्‍शन मुफ्त में दिया जा रहा है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 13 जून 2023 16:27 IST
ख़ास बातें
  • जियो ने कहा, 75 जिला मुख्यालयों तक 5जी को पहुंचाया
  • यूपी के 525 शहरों और कस्बों में लॉन्‍च हुआ जियो 5जी
  • जल्‍द यूपी के हर कस्‍बे तक 5जी पहुंचाने की कही बात

जियो का दावा है कि जल्द ही यूपी का हर हिस्सा 5G कवरेज के दायरे में आ जाएगा।

रिलायंस जियो (Jio) ने दावा किया है कि उसने देश के सबसे ज्‍यादा आबादी वाले राज्‍य उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिला मुख्यालयों तक ट्रू 5जी सेवाओं को पहुंचा दिया है। जियाे का कहना है कि सभी जिला मुख्‍यालयों को 5G नेटवर्क से कवर करने वाला वह इकलौता ऑपरेटर है। कंपनी ने कहा है कि फरवरी में यूपी-इन्वेस्टर समिट के दौरान मुकेश अंबानी ने राज्‍य के सभी जिला मुख्‍यालयों और प्रमुख शहरों को 5जी नेटवर्क से जोड़ने का वादा किया था, जो 4 महीनों से भी कम वक्‍त में पूरा कर दिया गया है। 

जियो के मुताबिक, उसकी ट्रू 5G सर्विस अब उत्तर प्रदेश के 525 शहरों और कस्बों में उपलब्ध हैं। इनमें लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, मथुरा, कानपुर, प्रयागराज, अलीगढ़, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, गोरखपुर, अयोध्या जैसे प्रमुख शहर शामिल हैं। 

जियो ने कहा है कि देश में 5G को लॉन्च हुए अभी सिर्फ 8 महीने हुए हैं। ऐसे में यूपी के सभी जिला मुख्यालयों में 5G कवरेज को पहुंचना महत्वपूर्ण उपलब्धि है। जियो का दावा है कि जल्द ही यूपी का हर हिस्सा 5G कवरेज के दायरे में आ जाएगा। इस अचीवमेंट पर जियो प्रवक्ता ने कहा कि 'हमें बेहद खुशी है कि उत्तर प्रदेश का हरेक जिला मुख्यालय, जियो के ट्रू 5जी नेटवर्क से जुड़ गया है। उन्‍होंने कहा कि राज्य में जियो यूजर्स की पहली पसंद बनकर उभरा है। 

जियो अपने यूजर्स को ‘जियो वेलकम ऑफर' के तहत इनवाइट करता है, जिसके बाद वो हाईस्‍पीड 5जी नेटवर्क का फायदा उठा सकते हैं। कंपनी का कहना है कि सूबे के सभी 525 शहरों और कस्बों में इनवाइटेड यूजर्स को बिना किसी एक्‍स्‍ट्रा कॉस्‍ट के 1 जीबीपीएस+ की स्पीड पर अनलिमिटेड 5जी डेटा मिल रहा है। 
Advertisement

हाल में जियो ने 5 ऐसे प्रीपेड रिचार्ज प्‍लान लॉन्‍च किए हैं, जिनके साथ ‘जियो सावन प्रो' (JioSaavn Pro) का सब्‍सक्र‍िप्‍शन मुफ्त में दिया जा रहा है। ये प्‍लान 28 दिनों से 84 दिनों तक की वैलिडिटी के साथ आते हैं। प्लान्स की शुरुआत 269 रुपये से होती है। इसमें यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ रोजाना डेढ़ जीबी डेटा दिया जाता है। 56 दिनों की वैलिडिटी वाला यही प्लान 529 रुपये में आता है। इसी प्‍लान को ग्राहक 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ चाहते हैं, तो उन्‍हें 739 रुपये देने होंगे। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! इस कंपनी ने लगाई चश्मों की सेल पर रोक
  3. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  4. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  5. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  6. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  10. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.