84 रुपये प्रति महीना से भी कम में आपको ऐसा प्लान मिल जाता है जो 1 साल की वैधता और 5G डेटा भी अपने साथ लेकर आता है।
Jio अपने ग्राहकों के लिए एक ऐसा प्लान लेकर आती है जो बेहद सस्ते में सालभर की वैधता दे देता है।
Reliance Jio ने अपने प्रीपेड मोबाइल रीचार्ज पोर्टफोलियो में एक ऐसा प्लान जोड़ा है जो ग्राहक को बेहद सस्ते मे पूरे 365 दिनों के लिए रीचार्ज की टेंशन से मुक्ति देता है। इस प्लान को लेने के बाद यूजर को 1 साल तक सिम बंद होने की टेंशन की मुक्ति मिल जाती है। इस प्लान के साथ यूजर को कंपनी 5G डेटा भी दे रही है। यह प्लान उन यूजर्स के लिए बहुत फायदेमंद है जो दो सिम इस्तेमाल करते हैं और एक सिम को एक्टिवेट रखने के लिए महंगे रीचार्ज प्लान लेने पर मजबूर हैं। आइए जानते हैं कितनी कीमत में आता है रिलायंस जियो का यह प्लान।
Jio ₹1000 Plan
Jio अपने ग्राहकों के लिए एक ऐसा प्लान लेकर आती है जो बेहद सस्ते में सालभर की वैधता दे देता है। यह प्लान कंपनी के प्रीपेड मोबाइल यूजर्स के लिए लिस्टेड है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट Jio.com के अलावा MyJio ऐप से भी एक्टिवेट करवाया जा सकता है। प्लान की कीमत 1000 रुपये है। यह एक ऐसा प्लान है जो 365 दिनों की वैधता देता है। अगर मासिक खर्च देखें तो मात्र 83.33 रुपये प्रति महीना में यह सालभर की रीचार्ज की टेंशन से मुक्ति देता है। यानी 84 रुपये से भी कम में आपको ऐसा प्लान मिल जाता है जो 1 साल की वैधता और 5G डेटा भी अपने साथ लेकर आता है।
JioShield का 12 महीने का एक्सेस भी इसके साथ मिलता है जो 2 बच्चों के लिए लागू होता है। इसमें यूजर को लोकेशन अलर्ट, स्क्रीन टाइम कंट्रोल, SOS अलर्ट जैसे फीचर मिलते हैं। Canva Pro का 12 महीने का एक्सेस भी इसके साथ दिया गया है जिसकी कीमत कंपनी ने 4000 रुपये के लगभग बताई है। इसके अलावा इस प्लान में यूजर को ₹1000 की कीमत के Jio Vouchers मिलते हैं। 10 वाउचर इसमें दिए जाते हैं। इन्हें आसानी से रिडीम भी किया जा सकता है। इतना ही नहीं, इस प्लान का एक और खास बेनिफिट भी है।
जियो का 1000 रुपये वाला यह प्लान अपने साथ 28 दिनों तक असीमित 5G डेटा का लाभ लेकर आता है। कंपनी के अनुसार, योग्य यूजर्स को Unlimited 5G डेटा का बेनिफिट इसमें दिया जाता है। प्लान की और अधिक जानकारी के लिए कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर आप विजिट कर सकते हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी