28 दिनों तक डेली 3GB डेटा और अनलिमिटिड कॉलिंग वाला Jio का सबसे सस्ता प्लान!

ये प्लान आपको 149 रुपये की कीमत का तीन महीने का Disney plus Hotstar सब्सक्रिप्शन कॉम्प्लिमेंट्री बेनिफिट के तौर पर देता है। यानि कि 419 रुपये के साथ 150 रुपये का एक्स्ट्रा फायदा।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 24 अगस्त 2022 16:56 IST
ख़ास बातें
  • इसमें ग्राहक को JioTV, JioCinema जैसी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है
  • 28 दिनों तक इसमें कुल 84GB डेटा का लाभ मिलता है।
  • यह प्लान जियो के सबसे सस्ते प्लान्स में से एक है।

इस प्लान का एक धांसू बेनिफिट 3 महीने का Disney plus Hotstar का सब्सिक्रिप्शन भी है।

रिलायंस जियो (Reliance Jio) जल्द ही भारत में अपनी 5G सर्विसेज लाने की तैयारी कर रही है। Reliance Jio 5G के आने के बाद टेलीकॉम कंपनी के नेटवर्क पर इंटरनेट स्पीड कई गुना बढ़ जाएगी। लेकिन अभी उसमें कई महीने का समय लग सकता है। 5G के लिए कंपनी के क्या प्लान्स होंगे, यह तो आने वाला वक्त बताएगा लेकिन फिलहाल जियो के 4G प्लान्स भी कम में ज्यादा का फायदा दे रहे हैं। आज हम आपको जियो के 4G डेटा प्लान (Jio 4G Data Plan) के बारे में बताने जा रहे हैं जो न केवल डेटा बेनिफिट देता है, बल्कि साथ में अनलिमिटिड कॉलिंग भी देता है। इस प्लान की पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है। 

रिलायंस जियो Rs 419 प्रीपेड प्लान (Reliance Jio Rs. 419 Recharge Plan): देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio अपने ग्राहकों के लिए सस्ते और बेहतरीन डेटा प्लान्स लेकर आती है। रिलायंस जियो के प्रीपेड प्लान (Reliance Jio Prepaid Plans) समय समय पर अपडेट होते रहते हैं। 419 रुपये के प्लान में मिलने वाले बेनिफिट वाकई कमाल के हैं। जियो का Rs 419 प्रीपेड प्लान (Reliance Jio Rs. 419 Recharge Plan) आपको 28 दिनों की वैधता देता है। इसकी खास बात इसका डेटा बेनिफिट है। 419 रुपये के प्लान में आपको डेली 3GB हाई स्पीड इंटरनेट डेटा मिलता है। यानि इस प्लान के रिचार्ज पर आपको इंटरनेट की टेंशन खत्म हो जाएगी, क्योंकि अधिकतर मासिक प्लान्स में 1.5GB डेटा ही मिलता है, जो शाम होते होते खत्म हो जाता है। लेकिन यहां आपको पूरा 3GB डेटा मिल रहा है। 28 दिनों में आपको 84GB कुल डेटा मिलता है। हाई स्पीड इंटरनेट की डेली लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड 64kbps हो जाती है। साथ ही अगर आप SMS का इस्तेमाल अधिक करते हैं तो इस प्लान के साथ रोजाना 100 SMS भी फ्री हैं। यह प्लान अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग की सुविधा देता है जो 28 दिन तक वैध होती है। 
Advertisement

इस प्लान का एक धांसू बेनिफिट Disney plus Hotstar का सब्सिक्रिप्शन है। जी हां, ये प्लान आपको 149 रुपये की कीमत का तीन महीने का Disney plus Hotstar सब्सक्रिप्शन कॉम्प्लिमेंट्री बेनिफिट के तौर पर देता है। यानि कि 419 रुपये के साथ 150 रुपये का एक्स्ट्रा फायदा। इसके अलावा ग्राहक को JioTV, JioCinema JioSecurity, JioCloud जैसी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। JioTV के माध्यम से आप 28 दिनों तक ऐप पर कई तरह के टीवी शो का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा अगर आप फिल्में देखने के शौकीन हैं तो आपको JioCinema का सब्सक्रिप्शन भी इस पैक के साथ मिलता है जो प्लान की वैधता तक मान्य होगा। इसमें आपको JioSecurity ऐप का सब्सक्रिप्शन मिलता है जो आपके संवेदनशील डेटा जैसे फोन नम्बर, ईमेल एड्रेस, बैंक अकाउंट नम्बर, ओटीपी आदि की सुरक्षा सुनिश्चित करता है। प्लान के साथ मिलने वाला JioCloud आपको एक्स्ट्रा स्टोरेज देता है। इस तरह से 419 रुपये का ये प्लान काफी किफायती साबित होता है जो ढेरों बेनिफिट्स के साथ आता है। प्लान की और अधिक जानकारी के लिए आप रिलायंस जियो की अधिकारिक वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  2. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  3. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  4. Flipkart Sale में MRP ₹55 हजार का फोन ₹23 हजार से सस्ते में! 8000mAh की बटैरी
  5. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹20 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन Amazon सेल में मिल रहे सस्ते, देखें बेस्ट ऑप्शन
  2. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  3. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
  4. Flipkart Sale में MRP ₹55 हजार का फोन ₹23 हजार से सस्ते में! 8000mAh की बटैरी
  5. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  6. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  8. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
  9. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  10. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.