• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Airtel Unlimited 5G Plan:12 महीनों तक डेली 2GB डेटा, अनलिमिटिड कॉल, फ्री Apps के साथ Airtel का सबसे धांसू प्लान!

Airtel Unlimited 5G Plan:12 महीनों तक डेली 2GB डेटा, अनलिमिटिड कॉल, फ्री Apps के साथ Airtel का सबसे धांसू प्लान!

एयरटेल के 2999 रुपये के प्लान के साथ आपके कुछ एक्स्ट्रा बेनिफिट भी मिलते हैं

Airtel Unlimited 5G Plan:12 महीनों तक डेली 2GB डेटा, अनलिमिटिड कॉल, फ्री Apps के साथ Airtel का सबसे धांसू प्लान!

फास्टैग पर 100 रुपये का कैशबैक भी इस प्लान का एक फायदा है।

ख़ास बातें
  • 5G नेटवर्क तेजी से भारत में कई हिस्सों में उपलब्ध होता जा रहा है
  • कुछ यूजर्स 365 दिनों की वैधता वाले प्लान्स को डेटा के लिए भी लेते हैं
  • Airtel अपने यूजर्स के लिए अनलिमिटिड 5G प्लान पेश करती है
विज्ञापन
Bharti Airtel अपने ग्राहकों के लिए कई तरह के अनलिमिटिड प्लान्स ऑफर करती है। लेकिन कुछ प्लान्स की वैधता 1 महीना, 3 महीना ही होती है। ऐेसे में कुछ यूजर्स लगभग सालभर की वैधता वाले प्लान्स से रीचार्ज करवाना पसंद करते हैं ताकि बार-बार रीचार्ज की टेंशन न लेनी पड़े। इसके अलावा कुछ यूजर्स 365 दिनों की वैधता वाले प्लान्स को डेटा बेनिफिट के लिए भी लेते हैं ताकि इंटरनेट कनेक्शन लम्बे समय तक चलता रहा। 

दूसरा फायदा ये कि इनमें शॉर्ट टर्म प्लान्स की तुलना में ज्यादा डेटा मिलता है। यह डेटा या तो डेली बेसिस पर दिया जाता है या फिर बंडल पैक में मिल जाता है। अब चूंकि 5G नेटवर्क भी तेजी से भारत में कई हिस्सों में उपलब्ध होता जा रहा है इसलिए यूजर्स चाहते हैं कि वे 5G इंटरनेट वाला प्लान लें। और अगर हम आपसे कहें कि हम आपको Airtel Unlimited 5G प्लान बताने जा रहे हैं तो कैसा हो! जी हां, Airtel अपने यूजर्स के लिए अनलिमिटिड 5G प्लान पेश करती है जो कि पूरे 365 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसके बेनिफिट्स जानकर आप खुशी से झूम उठेंगे। 

Airtel अपने ग्राहकों के लिए Unlimited 5G Plan पेश करती है जिसे आप Airtel Thanks App या फिर Airtel Official Website से एक्टिवेट करवा सकते हैं। इस एयरटेल प्लान में पूरे 365 दिनों की वैधता मिलती है। इसकी कीमत 2999 रुपये है। इस प्लान में रोजाना 2GB डेटा मिलता है। 2जीबी की डेली लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64 केबीपीएस हो जाती है। इसके साथ आपको एक साल तक अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती जिसमें लोकल और एसटीडी की अनलिमिटेड कॉलिंग शामिल है। इसके अलावा रोज़ 100SMS भी मिलते हैं। 

एयरटेल के 2999 रुपये के प्लान के साथ आपके कुछ एक्स्ट्रा बेनिफिट भी मिलते हैं जिनमें Wynk Music का फ्री सब्सक्रिप्शन शामिल है, जिसमें आप अनलिमिटेड म्यूजिक का मजा ले सकतें हैं और फ्री म्यूजिक डाउनलोड भी कर सकते हैं। इसके साथ ही प्लान में Apollo 24|7 Circle सब्सक्रिप्शन मिलता है जिसकी वैधता 3 महीने की है। इन सब बेनिफिट्स के अलावा आप इस प्लान के तहत Free Hellotunes भी पाते हैं जिसमें किसी भी गाने को हैलो ट्यून के तौर पर सेट किया जा सकता है और इसे चाहे जितनी बार बदल भी सकते हैं। 

फास्टैग पर 100 रुपये का कैशबैक (Rs 100 cashback on FASTag) भी इस प्लान का एक और फायदा है। इस तरह से यह प्लान लॉन्ग टर्म वैलिडिटी पैक चाहने वाले यूजर्स के लिए ढेर सारे फायदे लेकर आता है। प्लान की और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ईयरबड्स छोड़ो, आ रहे ईयरहुक! Samsung लॉन्च कर सकती है नए जमाने के ईयरफोन, डिजाइन लीक
  2. Flipkart Free Netflix Plan: 1 अगस्त से FREE मिलेगा Netflix प्लान! Flipkart ग्राहकों के लिए जबरदस्त ऑफर
  3. Vivo V70, V70 Elite, V70 FE फोन भारत में हुए 8000 रुपये तक महंगे! जानें नई कीमत
  4. Apple Pay ने रुलाया, हजारों यूजर्स का फूटा गुस्सा
  5. Tecno देगी Apple को भी मात? बेजल-लेस डिस्प्ले वाला फोन किया पेश, देखें पहली झलक
  6. HMD Pulse 2 सीरीज के लॉन्च से पहले फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी से लैस होंगे फोन!
  7. 12 हजार सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा वाला Oppo फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. देश में FASTag यूजर्स की संख्या 6.20 करोड़ से ज्यादा, बैरियर-फ्री टोलिंग के लॉन्च की तैयारी
  9. Redmi K100 Pro Max में मिलेगा 6.9 इंच OLED डिस्प्ले, अगले महीने होगा लॉन्च
  10. iQOO Z11 के भारत में लॉन्च की तैयारी, मिल सकता है 3D कर्व्ड डिस्प्ले 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »