Jio दे रही इस प्लान में 3 महीने तक डेली 2.5GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग, टीवी शो, मूवी और 5G डेटा! जानें कीमत

प्लान में कंपनी कुछ कॉम्प्लिमेंट्री बेनिफिट भी देती है। इनमें जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन शामिल है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 19 जनवरी 2023 11:54 IST
ख़ास बातें
  • रिलायंस जियो ने अपने प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान्स में कुछ बदलाव किए हैं
  • प्लान में डेली भरपूर डेटा के साथ अनलिमिटिड कॉलिंग और 5G डेटा भी है
  • इस प्लान में आपको रोजाना 2GB से ज्यादा डेटा मिलता है

जियो के पॉपुलर प्लान्स में शामिल यह पैक आपको 3 महीने तक रीचार्ज की टेंशन से छुट्टी देता है।

रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने अपने प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान्स में हाल में कुछ बदलाव किए हैं। चूंकि कंपनी ने 5G सर्विसेज को भारत के कई शहरों में लॉन्च कर दिया है, ऐसे में प्लान्स के साथ अब 5G बेनिफिट भी जोड़ दिया गया है। लेकिन यह सभी प्रीपेड प्लान्स के साथ नहीं आता है। ऐसे में ग्राहकों के लिए यह तय करना मुश्किल हो जाता है कि कौन से प्लान से रिचार्ज करवाने में फायदा होगा। इसीलिए आज हम आपको जियो के एक ऐसे प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको डेली भरपूर डेटा के साथ में अनलिमिटिड कॉलिंग, और योग्य कस्टमर्स के लिए 5G इंटरनेट भी ऑफर करता है। इस प्लान की पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है। 

Jio अपने ग्राहकों के लिए तीन महीने की वैलिडिटी वाला एक खास प्लान पेश करती है। इस प्लान में आपको रोजाना 2GB से ज्यादा डेटा मिलता है। यानि कि उन कस्टमर्स के लिए यह प्लान बहुत फायदेमंद है जिनकी मोबाइल इंटरनेट जरूरतें 1.5GB या 2GB प्रतिदिन डेटा वाले प्लान्स में पूरी नहीं होती हैं। हम जो प्लान आपको बता रहे हैं, इसमें आपको डेली बेसिस पर पूरा 2.5GB डेटा मिलता है। यह प्लान आप जियो ऐप या कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से 899 रुपये में रिचार्ज करवा सकते हैं। 

जियो के पॉपुलर प्लान्स (Jio Popular Plans) में शामिल यह पैक आपको 3 महीने तक रीचार्ज की टेंशन से छुट्टी देता है। क्योंकि इसमें 90 दिनों की वैधता है। 90 दिनों तक आप अनलिमिटिड कॉलिंग का बेनिफिट भी इसमें पाते हैं। साथ ही प्लान में आपको रोजाना 100SMS फ्री मिलते हैं। इस प्लान के कुल डेटा बेनिफिट के तौर पर आप पूरे 225GB का डेटा लाभ पाते हैं। यहां पर ध्यान दें कि डेली 2.5GB डेटा का इस्तेमाल हो जाने पर उसके बाद इंटरनेट स्पीड 64kbps रह जाती है। इंटरनेट कनेक्शन लेकिन बना रहेगा। साथ ही इस प्लान में कंपनी योग्य कस्टमर्स को 5G में स्विच करने का ऑप्शन भी दे रही है। 

प्लान में कंपनी कुछ कॉम्प्लिमेंट्री बेनिफिट भी देती है। इनमें जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन शामिल है। जिसमें कि आपको JioTV, JioCinema JioSecurity, JioCloud जैसी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। JioTV के माध्यम से आप 90 दिनों तक ऐप पर कई तरह के टीवी शो का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा अगर आप फिल्में देखने के शौकीन हैं तो आपको JioCinema का सब्सक्रिप्शन भी इस पैक के साथ मिलता है जो प्लान की वैधता तक मान्य होगा। इसमें आपको JioSecurity ऐप का सब्सक्रिप्शन मिलता है जो आपके संवेदनशील डेटा जैसे फोन नम्बर, ईमेल एड्रेस, बैंक अकाउंट नम्बर, ओटीपी आदि की सुरक्षा सुनिश्चित करता है। जियो प्लान के साथ मिलने वाला JioCloud आपको फोन में एक्स्ट्रा स्टोरेज के लिए एक विकल्प देता है। प्लान की अधिक जानकारी के लिए कंपनी ऑफिशिअल वेबसाइट भी आप विजिट कर सकते हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! इस कंपनी ने लगाई चश्मों की सेल पर रोक
  3. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  4. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  5. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  6. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  10. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.