200 दिनों तक 500GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग, 5G, फ्री OTT ऐप वाला Jio का धांसू प्लान

यह जियो प्रीपेड प्लान अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग बेनिफिट के साथ आता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 29 जनवरी 2025 11:34 IST
ख़ास बातें
  • इसमें यूजर को 200 दिनों की वैधता मिलती है।
  • इस प्लान में यूजर को रोजाना 2.5GB डेटा मिलता है।
  • साथ ही रोजाना 100 SMS भी इसके साथ फ्री हैं।

Jio ने हाल ही में अपने प्रीपेड पोर्टफोलियो में कई नए प्लान जोड़े हैं।

Jio भारत की नम्बर 1 टेलीकॉम कंपनी है। जियो ने हाल ही में 5.5G सर्विस को लॉन्च कर दिया है। कंपनी के टैरिफ प्लान्स भी यूजर्स के बीच काफी पॉपुलर हैं। रिलायंस Airtel, Vi जैसे ऑपरेटर्स की तुलना में अभी भी कुछ प्लान बेहद किफायती दाम में पेश करती है। ये प्लान सस्ती कीमत में भरपूर बेनिफिट यूजर के लिए लेकर आते हैं। आज हम आपको जियो के एक ऐसे ही प्रीपेड प्लान के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जो किफायती होने के साथ ही फायदों से भरपूर है। 

Jio ने हाल ही में अपने प्रीपेड पोर्टफोलियो में कई नए प्लान जोड़े हैं। इनमें एक प्लान ऐसा भी है जो लम्बी वैलिडिटी के साथ धांसू डेटा बेनिफिट देता है। कंपनी ने ग्राहकों के लिए 2025 रुपये का प्लान पेश किया है। इसमें यूजर को 200 दिनों की वैधता मिलती है। यानी की मोटे तौर पर लगभग 7 महीने की वैधता इस प्लान में आपको मिल जाती है। इसे MyJio App के माध्यम से, या फिर Jio Official Website से एक्टिवेट किया जा सकता है। 
Advertisement

इस प्लान में यूजर को रोजाना 2.5GB डेटा मिलता है। इस प्लान के साथ कंपनी कुल 500 GB डेटा दे रही है। जियो प्लान अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग बेनिफिट के साथ आता है। यानी असीमित वॉयस कॉल्स इससे की जा सकती हैं, जिससे आप अपने करीबियों से जी चाहे जितनी बातें कर सकते हैं। साथ ही रोजाना 100 SMS भी इसके साथ फ्री हैं। इस प्लान की एक और खास बात यह है कि इसमें True 5G डेटा मिलता है। यानि कि अगर आपके क्षेत्र में 5G सर्विसेज मौजूद हैं, तो आप इस प्लान के साथ 200 दिनों तक सुपरफास्ट 5G इंटरनेट का आनंद ले सकते हैं। 

जियो के सस्ते रीचार्ज प्लान में शामिल यह पैक आपको JioTV, JioCinema, JioCloud जैसी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी देता है। JioTV पर कई तरह के टीवी प्रोग्राम आप देख सकते हैं। JioCinema का सब्सक्रिप्शन भी इस प्लान में शामिल है जिससे आप अपने मोबाइल पर मूवी, टीवी शो, क्रिकेट मैच आदि का मजा भी ले सकते हैं। इसके अलावा प्लान में आपको JioCloud सर्विस मिलती है जो कम इंटरनल स्टोरेज वाले स्मार्टफोन में काफी काम आती है। प्लान की और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी डिटेल्स चेक कर सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.