Jio Celebration Pack: जियो यूज़र को हर दिन फ्री मिल रहा है 2 जीबी अतिरिक्त डेटा

Reliance Jio एक बार फिर अपने यूज़र्स के लिए जियो सेलिब्रेशन पैक लेकर आई है। ऐसे करें चेक।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 19 मार्च 2019 10:35 IST
ख़ास बातें
  • Jio Celebrations Pack में हर दिन मिलेगा अतिरिक्त डेटा
  • जियो सेलिब्रेशन पैक में मिलेगा 8 जीबी अतिरिक्त डेटा
  • Jio Celebration Pack को पिछले साल किया गया था लॉन्च

Jio Celebrations Pack: जियो यूज़र को हर दिन फ्री मिल रहा है 2 जीबी अतिरिक्त डेटा

Reliance Jio एक बार फिर अपने यूज़र्स के लिए जियो सेलिब्रेशन पैक लेकर आई है। Jio Celebrations Pack के तहत जियो अपने कुछ खास ग्राहकों को प्रतिदिन 2 जीबी अतिरिक्त डेटा दे रही है। पिछली बार Jio यूजर को 5 दिनों के लिए अतिरिक्त 10 जीबी डेटा दिया जा रहा था। लेकिन इस बार यह ऑफर केवल 4 दिनों के लिए है, इसका मतलब Jio यूज़र को इस बार सिर्फ 8 जीबी डेटा ही फ्री मिलेगा। याद करा दें कि Jio Celebrations Pack को पिछले साल सितंबर में लॉन्च किया गया था, लेकिन रिलायंस जियो ने अपने कुछ खास ग्राहकों के लिए यह ऑफर नवंबर तक बढ़ा दिया था।

टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट के अनुसार, रिलायंस जियो चार दिनों की वैधता के साथ जियो सेलिब्रेशन पैक को रोल आउट कर रही है। आप चाहें तो MyJio ऐप में जाकर इस बात की जांच कर सकते हैं कि क्या आपको अतिरिक्त डेटा दिया जा रहा है या फिर नहीं।
 

Reliance Jio Data Benefit: जियो यूज़र को मिल रहा अतिरिक्त डेटा

मॉय जियो ऐप खोलने के बाद आपको मॉय प्लान (My Plans) सेक्शन में जाना होगा। हर रात 12 बजे के करीब डेटा को रिफ्रेश किया जाता है, जैसा कि आप तस्वीर में भी देख सकते हैं। कुछ यूज़र्स ने ट्विटर पर तस्वीर को साझा करके जानकारी दी है कि उन्हें जियो सेलिब्रेशन पैक मिलने लगा है। जैसा कि हमने आपको बताया था कि Reliance Jio ने पिछले साल Jio Celebrations Pack को 2 जीबी प्रतिदिन डेटा के साथ लॉन्च किया था। लेकिन कंपनी ने कुछ खास यूज़र्स के लिए पैक की वैधता को नवंबर तक बढ़ा दिया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Reliance Jio, Jio Celebrations Pack, Jio
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo का बजट T5 Lite 44W 5G फोन 6500mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, कीमत ₹20 हजार से कम!
  2. ₹17295 सस्ता मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 16, आया गजब डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel 11 में मिलेगा Pixel Glow का नया फीचर, अगले महीने लॉन्च 
  2. बना डाला कागज और गोंद से दुनिया का सबसे बड़ा हवाई जहाज, सफल उड़ान से बना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स
  3. Belkin लाई 10000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग वाला पावरबैंक, रात में छूने पर चमकती है लाइट!
  4. OxygenOS को अलविदा! OnePlus यूजर्स को मिलेगा Oppo का ColorOS 17
  5. iPhone पर कैसे लें फुल पेज का स्क्रीनशॉट, आसानी से होगा काम
  6. Redmi Note 17 के भारत में लॉन्च की तैयारी, चाइनीज वेरिएंट से अलग हो सकते हैं स्पेसिफिकेशंस
  7. BGMI में Naruto, Spider-Man और Ferrari की एंट्री, CarryMinati के साथ भी होगा कोलैबोरेशन
  8. रात 12 बजे के बाद नहीं चलेगा सोशल मीडिया! इस देश की सरकार ने बनाए नए नियम
  9. OnePlus करेगी यूरोप, अमेरिकी मार्केट से एग्जिट! अब भारत को लेकर दिया बड़ा बयान
  10. ISRO के टॉप मिशनों को झटका? 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ी नौकरी, सरकार ने बदले नियम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.