Jio कैशबैक ऑफर एक बार फिर से, ग्राहकों को होगा 799 रुपये तक का फायदा

जियो कैशबैक ऑफर तो मानो मुंबई के मानसून वाली बारिश हो गई है जो खत्म होने का नाम ही ले रही। एक बार फिर टेलीकॉम कंपनी रिलांयस जियो ने अपने प्राइम मेंबर के लिए कैशबैक ऑफर पेश किया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 5 फरवरी 2018 16:15 IST
ख़ास बातें
  • जियो ग्राहकों को 398 रुपये के रीचार्ज पर 50 रुपये के 8 वाउचर मिलेंगे
  • Jio cashback offer ग्राहकों के लिए 15 फरवरी 2018 तक उपलब्ध होगा
  • बाकी 399 रुपये ग्राहकों को वॉलेट कैशबैक के तौर पर मिलेंगे
जियो कैशबैक ऑफर तो मानो मुंबई के मानसून वाली बारिश हो गई है जो खत्म होने का नाम ही ले रही। एक बार फिर टेलीकॉम कंपनी रिलांयस जियो ने अपने प्राइम मेंबर के लिए कैशबैक ऑफर पेश किया है। जियो का नया कैशबैक ऑफर 398 रुपये और उससे महंगे रीचार्ज पर उपलब्ध है। ग्राहकों को रीचार्ज वाउचर और वॉलेट कैशबैक के तौर पर  799 रुपये तक का फायदा मिलेगा। पिछले कैशबैक ऑफर की तुलना में नए ऑफर में ग्राहकों को 99 रुपये का ज़्यादा फायदा होगा। इस बार वॉलेट कैशबैक की राशि बढ़ गई है। बता दें कि नया Jio cashback offer ग्राहकों के लिए 15 फरवरी 2018 तक उपलब्ध होगा।

पुराने जियो कैशबैक ऑफर की तरह, ग्राहकों को 398 रुपये के रीचार्ज पर 50 रुपये के 8 वाउचर मिलेंगे। इस तरह से फायदा 400 रुपये का हो जाएगा। इन वाउचर का इस्तेमाल अगली बार किसी प्रीपेड पैक से रीचार्ज कराते वक्त किया जा सकता है।
Advertisement

बाकी 399 रुपये ग्राहकों को वॉलेट कैशबैक के तौर पर मिलेंगे। ग्राहक MobiKwik, Paytm, Amazon Pay, PhonePe, Freecharge और Axis Pay के ज़रिए कैशबैक पा सकेंगे। मोबीक्विक वॉलेट से 398 रुपये या महंगे रीचार्ज पर ग्राहकों को 2,500 रुपये तक का होटल वाउचर भी मिलेगा। वहीं, पेटीएम यूज़र को पहली बार सिनेमा टिकट खरीदने पर 50 प्रतिशत तक कैशबैक मिलेगा, 150 रुपये तक।

दोनों ही वाउचर और वॉलेट कैशबैक को तुरंत ही इस्तेमाल में लाया जा सकता है। पिछले कैशबैक की तरह इस बार जियो कोई ऑनलाइन शॉपिंग पर कोई डिस्काउंट नहीं दे रही है।
Advertisement

बता दें कि यह रिलायंस जियो के ग्राहक के लिए लगातार चौथा कैशबैक ऑफर है। ऑफर का आगाज़ पिछले साल अक्टूबर में हुआ था। अभी हाल ही में कंपनी ने 149 रुपये से लेकर 799 रुपये तक के सभी रीचार्ज पैक में ग्राहकों को ज़्यादा डेटा देने का ऐलान किया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Jio, Jio Cashback, Jio Cashback Offer, Reliance Jio

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  7. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  8. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.