Jio कैशबैक ऑफर एक बार फिर से, ग्राहकों को होगा 799 रुपये तक का फायदा

जियो कैशबैक ऑफर तो मानो मुंबई के मानसून वाली बारिश हो गई है जो खत्म होने का नाम ही ले रही। एक बार फिर टेलीकॉम कंपनी रिलांयस जियो ने अपने प्राइम मेंबर के लिए कैशबैक ऑफर पेश किया है।

Jio कैशबैक ऑफर एक बार फिर से, ग्राहकों को होगा 799 रुपये तक का फायदा
ख़ास बातें
  • जियो ग्राहकों को 398 रुपये के रीचार्ज पर 50 रुपये के 8 वाउचर मिलेंगे
  • Jio cashback offer ग्राहकों के लिए 15 फरवरी 2018 तक उपलब्ध होगा
  • बाकी 399 रुपये ग्राहकों को वॉलेट कैशबैक के तौर पर मिलेंगे
विज्ञापन
जियो कैशबैक ऑफर तो मानो मुंबई के मानसून वाली बारिश हो गई है जो खत्म होने का नाम ही ले रही। एक बार फिर टेलीकॉम कंपनी रिलांयस जियो ने अपने प्राइम मेंबर के लिए कैशबैक ऑफर पेश किया है। जियो का नया कैशबैक ऑफर 398 रुपये और उससे महंगे रीचार्ज पर उपलब्ध है। ग्राहकों को रीचार्ज वाउचर और वॉलेट कैशबैक के तौर पर  799 रुपये तक का फायदा मिलेगा। पिछले कैशबैक ऑफर की तुलना में नए ऑफर में ग्राहकों को 99 रुपये का ज़्यादा फायदा होगा। इस बार वॉलेट कैशबैक की राशि बढ़ गई है। बता दें कि नया Jio cashback offer ग्राहकों के लिए 15 फरवरी 2018 तक उपलब्ध होगा।

पुराने जियो कैशबैक ऑफर की तरह, ग्राहकों को 398 रुपये के रीचार्ज पर 50 रुपये के 8 वाउचर मिलेंगे। इस तरह से फायदा 400 रुपये का हो जाएगा। इन वाउचर का इस्तेमाल अगली बार किसी प्रीपेड पैक से रीचार्ज कराते वक्त किया जा सकता है।

बाकी 399 रुपये ग्राहकों को वॉलेट कैशबैक के तौर पर मिलेंगे। ग्राहक MobiKwik, Paytm, Amazon Pay, PhonePe, Freecharge और Axis Pay के ज़रिए कैशबैक पा सकेंगे। मोबीक्विक वॉलेट से 398 रुपये या महंगे रीचार्ज पर ग्राहकों को 2,500 रुपये तक का होटल वाउचर भी मिलेगा। वहीं, पेटीएम यूज़र को पहली बार सिनेमा टिकट खरीदने पर 50 प्रतिशत तक कैशबैक मिलेगा, 150 रुपये तक।

दोनों ही वाउचर और वॉलेट कैशबैक को तुरंत ही इस्तेमाल में लाया जा सकता है। पिछले कैशबैक की तरह इस बार जियो कोई ऑनलाइन शॉपिंग पर कोई डिस्काउंट नहीं दे रही है।

बता दें कि यह रिलायंस जियो के ग्राहक के लिए लगातार चौथा कैशबैक ऑफर है। ऑफर का आगाज़ पिछले साल अक्टूबर में हुआ था। अभी हाल ही में कंपनी ने 149 रुपये से लेकर 799 रुपये तक के सभी रीचार्ज पैक में ग्राहकों को ज़्यादा डेटा देने का ऐलान किया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Jio, Jio Cashback, Jio Cashback Offer, Reliance Jio
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  2. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  3. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  5. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  6. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  7. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  8. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  10. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »