Jio के नए और पुराने प्रीपेड प्लान में कौन सा है आपके लिए सही? जानें

Jio All-in-One Prepaid Plans: हम आज अपने इस लेख में नए Jio Prepaid Plans की तुलना रिलायंस जियो के मौजूदा पुराने प्रीपेड प्लान से करेंगे।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 26 अक्टूबर 2019 14:07 IST

Jio Prepaid Plans: जियो के नए और पुराने प्रीपेड प्लान में कौन सा है आपके लिए सही? जानें

Jio All-in-One Prepaid Plans: रिलायंस जियो ने इस सप्ताह के शुरुआत में अपने यूज़र्स के लिए ऑल-इन-वन प्रीपेड प्लान लॉन्च किए थे। 2 जीबी डेटा और अनलिमिटेड जियो-टू-जियो और लैंडलाइन कॉलिंग बेनिफिट वाले इन Jio Prepaid Plans के साथ नॉन-जियो नंबर पर फ्री मिनट्स भी मिल रहे हैं। Jio ने अपने यूज़र्स के लिए 222 रुपये, 333 रुपये, 444 रुपये और 555 रुपये वाले चार प्लान उतारे हैं। हम आज अपने इस लेख में नए Jio Prepaid Plans की तुलना रिलायंस जियो के मौजूदा पुराने प्रीपेड प्लान से करेंगे। लेख में केवल 2 जीबी डेटा वाले पुराने जियो प्रीपेड प्लान की तुलना नए 2 जीबी डेटा वाले ऑल-इन-वन जियो प्रीपेड प्लान के साथ की गई है।
 

Jio Rs. 222 plan vs Jio Rs. 198 plan

सबसे पहले आइए बात करते हैं हाल ही में लॉन्च हुए Jio के 222 रुपये वाले ऑल-इन-वन प्लान के बारे में। इस प्लान के साथ यूजर्स को प्रतिदिन 2 जीबी डेटा, अनलिमिटेड जियो-टू-जियो और लैंडलाइन वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस और 1000 नॉन-जियो मिनट्स दिए जाएंगे। बता दें कि इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है।
Advertisement

199 रुपये वाले Jio Prepaid Plan में हर दिन 2 जीबी डेटा के साथ अनलिमिटेड जियो-टू-जियो और लैंडलाइन कॉलिंग बेनिफिट के साथ 28 दिनों तक प्रतिदिन 100 एसएमएस दिए जाते हैं। इस प्लान में नॉन-जियो नंबर पर कॉल के लिए मिनट्स नहीं मिलेंगे। इसका मतलब आपको अलग से मौजूद इंटरकनेक्ट यूसेज़ चार्ज (IUC) टॉप-अप वाउचर खरीदना होगा।
 
Jio plan Plan benefits Validity (in days)
Jio Rs. 222 plan 1,000 non-Jio minutes, 2GB daily data, unlimited Jio-to-Jio and landline calls, 100 SMS messages per day 28
Jio Rs. 198 plan 2GB daily data, unlimited Jio-to-Jio and landline calls, 100 SMS messages per day 28
 

Jio Rs. 333 plan vs Jio Rs. 398 plan

अब बात करते हैं 333 रुपये वाले जियो प्रीपेड प्लान की। इस प्लान के साथ यूज़र को 1000 नॉन-जियो मिनट्स के साथ प्रतिदिन 2 जीबी डेटा, अनलिमिटेड जियो-टू-जियो और लैंडलाइन वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इस प्लान की वैधता 56 दिनों की है।
Advertisement

दूसरी तरफ, मौजूदा 398 रुपये वाले जियो प्रीपेड प्लान के साथ प्रतिदिन 2 जीबी डेटा, अनलिमिटेड जियो-टू-जियो और लैंडलाइन कॉलिंग बेनिफिट के साथ 70 दिनों तक प्रतिदिन 100 एसएमएस दिए जाते हैं। 198 रुपये वाले प्लान की तरह 398 रुपये वाले इस प्लान में भी नॉन-जियो वॉयस कॉलिंग के लिए मिनट्स नहीं मिलेंगे।
 
Jio plan Plan benefits Validity (in days)
Jio Rs. 333 plan 1,000 non-Jio minutes, 2GB daily data, unlimited Jio-to-Jio and landline calls, 100 SMS messages per day 56
Jio Rs. 398 plan 2GB daily data, unlimited Jio-to-Jio and landline calls, 100 SMS messages per day 70
 

Jio Rs. 444 plan vs Jio Rs. 448 plan

444 रुपये वाले जियो प्रीपेड प्लान के साथ हर रोज 2 जीबी डेटा, अनलिमिटेड जियो-टू-जियो और लैंडलाइन वॉयस कॉलिंग की सुविधा के साथ 1000 नॉन-जियो मिनट्स मिलेंगे। इस प्लान की वैधता 84 दिनों की है।
Advertisement

Jio के मौजूदा 448 रुपये वाले प्लान में प्रतिदिन 2 जीबी डेटा, अनलिमिटेड जियो-टू-जियो और लैंडलाइन वॉयस कॉलिंग और केवल हर रोज 100 एसएमएस मिलते हैं, इस प्लान की भी वैधता 84 दिनों की है। लेकिन 198 रुपये, 398 रुपये वाले प्लान की तरह इस Jio Prepaid Plan के साथ भी आपको नॉन-जियो वॉयस कॉलिंग मिनट्स नहीं मिलेंगे।
 
Jio plan Plan benefits Validity (in days)
Jio Rs. 444 plan 1,000 non-Jio minutes, 2GB daily data, unlimited Jio-to-Jio and landline calls, 100 SMS messages per day 84
Jio Rs. 448 plan 2GB daily data, unlimited Jio-to-Jio and landline calls, 100 SMS messages per day 84
 

Jio Rs. 555 vs Jio Rs. 498 plan

जियो के इन दो प्लान के बीच प्रत्यक्ष रूप से प्रतिस्पर्धी नहीं हैं लेकिन दोनों ही समान लाभ के साथ आते हैं। 555 रुपये वाला जियो प्रीपेड प्लान 3000 नॉन-जियो मिनट्स, 2 जीबी प्रतिदिन डेटा, अनलिमिटेड जियो-टू-जियो और लैंडलाइन वॉयस कॉलिंग, हर दिन 100 एसएमएस की सुविधा के साथ आता है। Jio यूज़र्स को इस प्लान के साथ 84 दिनों की वैधता मिलेगी।
Advertisement

498 रुपये वाले जियो प्रीपेड प्लान के साथ प्रतिदिन 2 जीबी डेटा, अनलिमिटेड जियो-टू-जियो और लैंडलाइन वॉयस कॉलिंग और हर रोज 100 एसएमएस मिलते हैं लेकिन जियो से अन्य किसी नेटवर्क पर कॉल के लिए मिनट्स नहीं मिलेंगे।
 
Jio plan Plan benefits Validity (in days)
Jio Rs. 555 plan 3,000 non-Jio minutes, 2GB daily data, unlimited Jio-to-Jio and landline calls, 100 SMS messages per day 84
Jio Rs. 498 plan 2GB daily data, unlimited Jio-to-Jio and landline calls, 100 SMS messages per day 91
 

Jio के पुराने प्लान के साथ लेने होंगे ये IUC टॉप-अप वाउचर

जियो के सभी मौजूदा प्लान के साथ यूज़र्स को अन्य किसी नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए मिनट्स नहीं मिलते, ऐसे में आपको अलग से आईयूसी टॉप-अप वाउचर लेना होगा। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि 10 रुपये वाले आईयूसी टॉप-अप वाउचर के साथ नॉन-जियो कॉल के लिए 124 मिनट और 1 जीबी डेटा।
Advertisement

20 रुपये वाले आईयूसी टॉप-अप वाउचर के साथ 249 नॉन-जियो कॉलिंग मिनट्स और 2 जीबी डेटा, 50 रुपये वाले आईयूसी टॉप-अप वाउचर के साथ 656 नॉन-जियो कॉलिंग मिनट्स और 5 जीबी डेटा तो वहीं 100 रुपये वाले वाउचर के साथ 1362 मिनट्स और 10 जीबी डेटा दिया जा रहा है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  2. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  3. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  4. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
  2. 1 जनवरी से फोन में सिम नहीं तो WhatsApp नहीं चलेगा, सिम बाइडिंग हुआ अनिवार्य, जानें क्या बदल जाएगा
  3. Honor 700 Pro का नवंबर लॉन्च लीक, 2 डिस्प्ले, 200MP कैमरा फीचर, 9000mAh बैटरी!
  4. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  5. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  6. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  7. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  8. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  9. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  10. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.