Jio, Airtel और Vodafone Idea के डेली 1GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग वाले प्लान

Jio के 209 रुपये वाले प्लान में प्रतिदिन 1GB डाटा दिया जाता है। इस प्लान में 28 दिनों की वैधता दी जाती है। वॉयस कॉलिंग की बात करें तो यह प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग प्रदान करता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 25 मार्च 2024 18:30 IST
ख़ास बातें
  • Jio के 209 रुपये वाले प्लान में प्रतिदिन 1GB डाटा दिया जाता है।
  • Airtel के 265 रुपये वाले प्लान में डेली 1GB डाटा आता है।
  • Vodafone Idea के 269 रुपये वाले प्लान में रोजाना 1GB डाटा मिलता है।

Jio के 209 रुपये वाले प्लान में डेली 1GB डाटा मिलता है।

Photo Credit: Unsplash/Daria Nepriakhina ??

अगर आप 28 दिनों की वैधता वाले किफायती प्रीपेड प्लान की तलाश कर रहे हैं तो हम आपको Jio, Airtel और Vodafone Idea के तीन प्रीपेड प्लान के बारे में बता रहे हैं, जिनमें 1GB रोजाना डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। टेलीकॉम कंपनियों के इन प्लान में डेली 100SMS के साथ अन्य मनोरंजन के फायदे भी मिलते हैं। आइए इन प्रीपेड प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं।


डेली 1GB डाटा वाले प्लान


Jio का 209 रुपये वाला प्लान: Jio के 209 रुपये वाले प्लान में प्रतिदिन 1GB डाटा दिया जाता है। इस प्लान में 28 दिनों की वैधता दी जाती है। वॉयस कॉलिंग की बात करें तो यह प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग प्रदान करता है। इस प्लान में 100 SMS प्रतिदिन मिलते हैं। इस प्लान में कॉम्प्लिमेंट्री जियो ऐप्स का एक्सेस मिलता है। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64 Kbps तक गिर जाती है।

Airtel का 265 रुपये वाला प्लान: Airtel के 265 रुपये वाले प्लान में डेली 1GB डाटा आता है। इस प्लान में 28 दिनों की वैधता मिलती है। वॉयस कॉलिंग की बात की जाए तो इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। इस प्लान में रोजाना 100 एसएमएस मिलते हैं। इस प्लान में अनलिमिटेड 5G डाटा मिलता है जो कि प्लान की लिमिट से ज्यादा होता है, जिसे Airtel Thanks ऐप पर क्लेम किया जा सकता है। अन्य फायदों में फ्री Hellotunes और Wynk Music सब्सक्रिप्शन शामिल है।
Advertisement

Vodafone Idea का 269 रुपये वाला प्लान: Vodafone Idea के 269 रुपये वाले प्लान में रोजाना 1GB डाटा मिलता है। वहीं हाई स्पीड डाटा लिमिट पूरी होने पर इंटरनेट स्पीड 64Kbps तक कम हो जाती है। यह प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ आता है। वॉयस कॉलिंग की बात करें तो इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग दी जाती  है। इस प्लान में हर दिन 100 SMS आते हैं। वहीं रोजाना 100 SMS लिमिट पूरी होने पर लोकल के लिए 1 रुपये और एसटीडी के लिए 1.5 रुपये प्रति एसएमएस चार्ज लगता है। अन्य फायदों में Vi Movies & TV App का एक्सेस शामिल है, जिसमें 200+ टीवी चैनल जैसे Aaj Tak, ABP, Discovery आदि के साथ 5000 से ज्यादा मूवीज और शोज का एक्सेस शामिल है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.