100 रुपये से कम के रीचार्ज में नहीं मिलेगा अब SMS बेनेफिट, Jio, Airtel, Vi ने लिया फैसला

भारतीय टेलीकॉम ऑपरेटर्स ने अब 100 रुपये से कम के प्रीपेड रीचार्ज प्लान पर SMS बेनेफिट न देने का निर्णय लिया है। Reliance Jio, Airtel और Vi (Vodafone Idea) ने अपने एंट्री-लेवल प्लान्स को अपडेट करते हुए फैसला लिया है कि वह अब उनमें एसएमएस मैसेज प्रदान नहीं करेंगे।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 30 जुलाई 2021 19:08 IST
ख़ास बातें
  • Jio ने सबसे पहले 98 रुपये के रीचार्ज पर SMS को किया था बंद
  • जियो के बाद Airtel और Vi ने भी बंद किए एसएमएस बेनेफिट
  • कम कीमत वाले पैक रीचार्ज कराने वाले ग्राहक होंगे प्रतिबंधित
भारतीय टेलीकॉम ऑपरेटर्स ने अब 100 रुपये से कम के प्रीपेड रीचार्ज प्लान पर SMS बेनेफिट न देने का निर्णय लिया है। Reliance Jio, Airtel और Vi (Vodafone Idea) ने अपने एंट्री-लेवल प्लान्स को अपडेट करते हुए फैसला लिया है कि वह अब उनमें एसएमएस मैसेज प्रदान नहीं करेंगे। यह कम भुगतान करने वाले ग्राहकों के लिए एक बड़ा झटका साबित होगा, जिनके लिए एसएमएस मैसेज का अर्थ मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (MNP) और एसएमएस आधारित सुविधाएं जैसे यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) आदि का एक्सेस पाना है।

साल 2017 में Jio ने 98 रुपये का प्लान लॉन्च किया था, जिसमें SMS सुविधा को पेश किया गया था। हालांकि, बाद में इस सर्विस में अपडेट करते हुए फ्री एसएमएस की संख्या 100 से बढ़ाकर 300 भी कर दी गई थी। लेकिन बाद में इस प्लान को बंद कर दिया गया। मई साल 2021 में कंपनी ने एक बार फिर प्लान को पेश किया, लेकिन इसमें एसएमएस सुविधा शामिल नहीं थी। जियो के नक्शे कदम पर चलते हुए कुछ दिन बाद Airtel और Vi (Vodafone Idea) ने भी जून में कुछ इसी तरह का फैसला लिया था।

इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों ने Gadgets 360 को जानकारी दी है कि टेलीकॉम ऑपरेटर्स द्वारा उठाए गए इस कदम के बाद अब ग्राहकों को किफायती रीचार्ज प्लान्स के साथ SMS बेनेफिट प्राप्त नहीं होंगे, जिसका उद्देश्य एवरेज रेवेन्यू पर यूज़र (ARPU) को बढ़ाना है। एसएमएस बेनेफिट प्राप्त करने के लिए यूज़र्स अलग से पैक ले सकते हैं या फिर वह 100 से ज्यादा रूपये के प्लान को एक्टिवेट कराकर एसएमएस बेनेफिट प्राप्त कर सकते हैं।

टेलीकॉम कंपनियों के इस फैसले के बाद एंट्री-लेवल प्लान रीचार्ज कराने वाले उन ग्राहकों को झटका लग सकता है, जो UPI जैसी सर्विस का एक्सेस करना चाहते है जिसके लिए यूज़र वेरिफिकेशन के लिए एसएमएस की जरूरत पड़ती है। इसी तरह, कम कीमत वाले प्लान में एसएमएस मैसेज न मिल पाने वह ग्राहक भी प्रभावित होंगे, तो MNP का इस्तेमाल कर एक नेटवर्क से दूसरे नेटवर्क पर जाते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Jio, Reliance Jio, Airtel, Vi, Vodafone Idea, SMS
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  2. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  3. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  2. Flipkart Big Billion Days 2026 सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए iPhone 17, iPhone 15 मॉडल!
  3. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  4. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  5. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  6. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  7. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  8. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  10. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.