Jio, Airtel, Vi के Rs 200 से कम कीमत के इन प्लान में मिलेंगे अनलिमिटेड, डेटा और SMS बेनिफिट्स

आपको Jio, Airtel, और Vi (पहले Vodafone Idea) के इन रीचार्ज प्लान को महनत करके ढूंढ़ना न पड़े, इसलिए हम आपको यहां इनकी सभी जानकारियां उपलब्ध करा रहे हैं।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 18 फरवरी 2022 11:32 IST
ख़ास बातें
  • इनमें से कुछ प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली डेटा का फायदा देते हैं
  • Jio का 200 रुपये के अंदर एक प्लान 1.5GB डेली डेटा देता है
  • Airtel के 200 रुपये से कम कीमत के किसी भी प्लान में नहीं मिलता डेली डेटा

हाल ही में कुछ टेलीकॉम कंपनियों ने अपने प्रीपेड रीचार्ज प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी की थी

Jio, Airtel, और Vi (पहले Vodafone Idea) तीनों ने कुछ समय पहले ही अपने प्रीपेड रीचार्ज प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी (prepaid recharge tarrif hike ) की थी। इसके अलावा, हाल के दिनों में कुछ ऐसी रिपोर्ट्स भी आई हैं, जिन्होंने इशारा दिया है कि भारत में टेलीकॉम कंपनियां अपने रीचार्ज प्लान की कीमतों को और बढ़ा सकती हैं। हालांकि आज भी Jio, Airtel, और Vi के कुछ ऐसे प्लान हैं, जो आपको 200 रुपये से कम कीमत (best prepaid recharge plans under Rs. 200) में कई बेनिफिट्स देते हैं। इन रीचार्ज पैक में आपको अनलिमिटेड डेटा, कॉलिंग के साथ-साथ थोड़े बहुत एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी मिलते हैं। आपको जियो, एयरटेल और वीआई के इन रीचार्ज प्लान को महनत करके ढूंढ़ना न पड़े, इसलिए हम आपको यहां इनकी सभी जानकारियां उपलब्ध करा रहे हैं।
 

Jio prepaid recharge plans under Rs. 200

Jio ने वर्तमान में भी भारतीय टेलीकॉम मार्केट में अपना वर्चस्व बनाए रखा है। 200 रुपये से कम कीमत में आने वाले प्रीपेड रीचार्ज प्लान्स में जियो अन्य टेलीकॉम कंपनियों की तुलना में अच्छे बेनिफिट्स देती है। कंपनी के पोर्टफोलियो में दो प्लान ऐसे हैं, जिनमें 1GB डेली डेटा मिलता है, जबकि एक प्लान मे 1.5GB डेली डेटा मिलता है। आइए इनके बारे में जानते हैं।
Advertisement

200 रुपये से कम कीमत में जियो का पहला प्लान 149 रुपये में आता है, जिसमें आपको 1GB डेटा रोज़ॉना मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी 20 दिन है, जिस हिसाब से आपको इस रीचार्ज पैक में कुल 20GB डेटा मिलताा है। इसके अलावा प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग भी मिलती है। रोज़ाना 100 फ्री SMS का फायदा भी दिया जा रहा है।

लिस्ट में Jio का अगला प्लान 179 रुपये का है, जिसमें आपको 149 रुपये के पैक के समान फायदे मिलेंगे, लेकिन इसकी वैलिडिटी बढ़ कर 24 दिन हो जाती है, जिस हिसाब से आपको इस प्लान में कुल 24GB डेटा (1GB डेली हाई-स्पीड डेटा) मिलता है।
Advertisement

जैसा कि हमने बताया, जियो 200 रुपये से कम कीमत में 1.5GB प्रति दिन हाई-स्पीड डेटा वाला पैक भी देता है। इसकी कीमत 119 रुपये है। हालांकि, इसकी वैलिडिटी कम है। इस पैक में आपको मात्र 14 दिनों की वैधता मिलेगी। प्लान में 1.5GB डेली हाई-स्पीड डेटा के साथ-साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, 300 फ्री SMS जैसे बेनिफिट्स भी मिलते हैं।

Jio के इन सभी प्लान्स में Jio के सभी नेटिव सर्विस का एक्सेस मिलता है, जिनमें Jio TV, Jio Cloud, Jio Cinema, और Jio Security शामिल हैं।
Advertisement
 

Airtel prepaid recharge plans under Rs. 200

Airtel के 200 रुपये से कम कीमत के प्रीपेड रीचार्ज प्लान्स में यूं जियो की तरह 3 पैक्स शामिल हैं, लेकिन इनमें से किसी में भी डेली हाई-स्पीड डेटा नहीं मिलता है। ये सभी प्लान उन यूज़र्स के लिए हैं, जिनका डेटा यूसेज काफी कम है। आइए इनके बारे में जानते हैं।

एयरटेल का पहला प्लान 99 रुपये का है, जो एक स्मार्ट रीचार्ज विकल्प है। इसमें आपको मात्र 200MB कुल हाई-स्पीड डेटा मिलता है। प्लान की वैधता 28 दिन है। इस प्लान में आपको फ्री कॉलिंग और SMS बेनिफिट्स नहीं मिलते हैं। आपको वॉइस कॉल के लिए 1 पैसा प्रति सेकंड चार्ज देना होगा और प्रति लोकल SMS के लिए 1 रुपये और नेशनल SMS के लिए 1.50 रुपये चार्ज देना होगा।
Advertisement

अगला प्लान 155 रुपये का है, जिसमें कुल 1GB डेटा मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी 24 दिन है। इस दौरान आपको अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 फ्री SMS का बेनिफिट दिया जा रहा है। हालांकि, इस प्लान में आपको Amazon Prime के मोबाइल एडिशन का 30 दिनों का ट्रायल मुफ्त मिलेगा, और साथ ही आपको फ्री हैलो ट्यून्स और Airtel Wync Music का एक्सेस भी दिया जा रहा है। 
Advertisement

लिस्ट में अगला प्लान 179 रुपये का है, जिसमें आपको कुल 2GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। इस प्लान में भी अनलमिटेड कॉलिंग, और 300 मुफ्त SMS का बेनिफिट मिलेगा। हालांकि, 155 रुपये के प्लान की तुलना में इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन है। 155 रुपये के प्लान में मिलने वाले एक्स्ट्रा बेनिफिट्स का फायदा आप इस प्लान में भी उठा सकते हैं।
 

Vi prepaid recharge plans under Rs. 200

Vi के पोर्टफोलियो में 200 रुपये के अंदर चार रीचार्ज प्लान्स शामिल हैं। इनमें से पहला प्लान 149 रुपये का है, जिसमें आपको 1GB कुल हाई-स्पीड डेटा मिलता है। इसमें अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग भी मिलती है, और इसकी वैलिडिटी 21 दिन है। हालांकि, इस प्लान में SMS की सुविधा नहीं मिलती है। 

अगला प्लान मात्र 6 रुपये महंगा, यानी 155 रुपये का है, जिसमें 1GB कुल हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। हालांकि, इसमें 24 दिनों की वैलिडिटी के साथ कुल 300 फ्री SMS भी मिलते हैं।

अगला प्लान 179 रुपये का है, जिसमें 2GB कुल हाई-स्पीड डेटा मिलता है। इसमें अमलिमिटेड कॉलिंग के साथ 300 फ्री SMS भी मिलते हैं। इसकी वैधता 28 दिन है, और इस प्लान में Vi Movies and TV का मुफ्त एक्सेस भी मिलता है।

लिस्ट में Vi का आखिरी प्लान 199 रुपये का है। यह 200 रुपये से कम कीमत में Vi का एकमात्र प्रीपेड रीचार्ज प्लान है, जिसमें आपको डेली डेटा मिलता है। प्लान में 1GB डेली हाई-स्पीड डेटा के साथ 100 मुफ्त SMS प्रति दिन और अनलिमिटेड कॉलिंग का बेनिफिट मिलता है। हालांकि, इसकी वैलिडिटी 18 दिन है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Temple की कीमत आई सामने, डिवाइस का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे करें बुक
  2. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
  3. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  4. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  5. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
  2. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  3. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  4. Temple की कीमत आई सामने, डिवाइस का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे करें बुक
  5. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  6. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  7. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  8. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  9. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  10. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.