84 दिन की वैलिडिटी के साथ डेली डाटा बेनेफिट्स देते हैं Jio, Airtel और Vi के ये सस्ते प्लान

लॉन्ग-टर्म वैलिडिटी की बात करें तो 84 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान्स 365 दिन तक की वैलिडिटी से ज्यादा पॉपुलर हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से Jio, Airtel और Vi के सस्ते 84 दिन वैलिडिटी वाले प्लान्स की जानकारी देने जा रहे हैं।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 15 फरवरी 2022 14:03 IST
ख़ास बातें
  • Jio कंपनी लाती है सबसे सस्ते डेली डाटा प्लान
  • Vi और Airtel कंपनियां लाती है एक जैसी कीमत वाले प्लान
  • सभी प्लान में शामिल है अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग
ज्यादातर लोग लॉन्ग-टर्म वैलिडिटी वाले प्लान्स को एक्टिवेट कराना पसंद करते हैं, जिसमें उन्हें अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग और डेली डाटा जैसे समान्य बेनेफिट्स एक रीचार्ज के बाद लम्बे समय तक प्राप्त होते रहें। हालांकि, प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों द्वारा टैरिफ में की गई बढ़ोतरी के बाद यूज़र्स लॉन्ग-टर्म वैलिडिटी के साथ आने वाले सस्ते रीचार्ज प्लान की तलाश में हैं। लॉन्ग-टर्म वैलिडिटी की बात करें, तो 84 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान्स 365 दिन तक की वैलिडिटी से ज्यादा पॉपुलर हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से Jio, Airtel और Vi के सस्ते 84 दिन वैलिडिटी वाले प्लान्स की जानकारी देने जा रहे हैं।
 

Jio

जियो कंपनी 666 रुपये के रीचार्ज में आपको 84 दिन की वैलिडिटी के साथ डेली डाटा प्लान की सुविधा प्रदान करती है। यह प्लान ग्राहकों को रोज़ाना 1.5 जीबी डाटा की सुविधा प्रदान करता है। वहीं, यदि आप डेली 2 जीबी डाटा वाला प्लान लेना चाहते हैं, तो आप 719 रुपये का प्लान ले सकते हैं। डाटा के अलावा, यह दोनों प्लान अनलिमिटिड कॉलिंग और एसएमएस बेनेफिट्स प्रदान करते हैं।
 

Airtel

जियो की तुलना में एयरटेल कंपनी महंगे रीचार्ज प्लान लेकर आती है। एयरटेल नेटवर्क ग्राहकों को 84 दिन की वैलिडिटी के साथ डेली 1.5 जीबी डाटा वाले प्लान के लिए 719 रुपये का प्लान एक्टिवेट कराना होगा। इस प्लान में अनलिमिटिड कॉलिंग और एसएमएस बेनेफिट्स भी शामिल है। डेली 2 जीबी डाटा वाले प्लान के लिए आपको 839 रुपये का प्लान लेना होगा, जिसमें कॉलिंग और एसएमएस बेनेफिट्स के साथ Xstream Mobile Pack प्राप्त होता है।
 

VI

वोडाफोन आइडिया कंपनी के रीचार्ज प्लान हूबहू एयरटेल कंपनी के समान है। वीआई ग्राहकों को भी 84 दिन की वैलिडिटी के साथ डेली 1.5 जीबी डाटा वाले प्लान के लिए 719 रुपये का प्लान एक्टिवेट कराना होगा। इस प्लान में अनलिमिटिड कॉलिंग और एसएमएस बेनेफिट्स भी शामिल है। वहीं, डेली 2 जीबी डाटा प्लान के लिए 839 रुपये का प्लान लेना होगा, जिसमें कॉलिंग और एसएमएस बेनेफिट्स शामिल हैं।

वीआई कंपनी इस प्लान में अन्य बेनेफिट्स के तहत “Weekend Roll Over” और “Binge All Night” की भी सुविधा देती है।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , VI, Airtel, Jio
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus की अफोर्डेबल सेगमेंट में नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 8,000mAh तक हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. मोबाइल फोन की मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने के लिए सरकार लॉन्च करेगी 62,500 करोड़ रुपये की स्कीम
  2. भारत में क्रिप्टोकरेंसी को 'एसेट' का दर्जा नहीं मिला, सरकार ने दी जानकारी
  3. Just Corseca की नई स्मार्टवॉच, ईयरबड्स हुए लॉन्च, कीमत 1499 रुपये से शुरू
  4. 20000mAh बैटरी के साथ 22.5W फास्ट चार्जिंग वाला नया पावरबैंक Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत व खास फीचर्स
  5. OnePlus की अफोर्डेबल सेगमेंट में नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 8,000mAh तक हो सकती है बैटरी
  6. Huawei FreeClip 2 S ईयरबड्स ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 38 घंटे की है बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  7. GoBoult Tenet Pro ईयरबड्स भारत में लॉन्च, 75 घंटे तक चलेगी बैटरी, जानें कैसे हैं फीचर्स
  8. Redmi K100 सीरीज के हाई-एंड मॉडल में मिल सकती है 9,000mAh की बैटरी
  9. भारत के सबसे बड़े परमाणु प्लांट से जुड़ा डेटा लीक? हजारों डॉक्यूमेंट्स पहुंचे डार्क वेब पर!
  10. ₹3,400 सस्ता मिल रहा तीन 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला Motorola स्मार्टफोन, ये है पूरी डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.