Jio, Airtel यूजर्स के लिए बुरी खबर! मोबाइल रीचार्ज के जल्द बढ़ सकते हैं दाम, जानें कितनी होगी बढ़ोत्तरी

टेलीकॉम कंपनियां अपने मोबाइल रीचार्ज प्लान्स में 15 प्रतिशत से लेकर 20 प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी कर सकती हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 3 जुलाई 2026 11:19 IST
ख़ास बातें
  • मोबाइल चलाना अब भी और ज्यादा महंगा होने वाला है।
  • Airtel, Jio कंपनियां जल्द ही अपने मोबाइल रीचार्ज महंगे कर सकती हैं।
  • रीचार्ज प्लान्स में 15 प्रतिशत से लेकर 20 प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी संभव।

Jio, Airtel के ग्राहकों को मासिक रीचार्ज करवाना महंगा पड़ सकता है।

Jio, Airtel यूजर्स के लिए एक चिंताजनक खबर है। देश की दोनों बड़ी टेलीकॉम ऑपरेटर्स जल्द ही अपने प्रीपेड प्लान्स की कीमतों में बढ़ोत्तरी कर सकती हैं। यह बढ़त आने वाले कुछ दिनों में सामने आ सकती है जिसके बाद ग्राहकों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ने की संभावना है। Jio, Airtel के ग्राहकों को मासिक रीचार्ज करवाना महंगा पड़ सकता है। ग्लोबल टेंशन के चलते एक तरफ पहले ही जहां महंगाई की मार आम लोगों पर पड़ रही है, ऐसे में मोबाइल चलाना अब भी और ज्यादा महंगा होने वाला है। आइए जानते हैं कितनी हो सकती है मोबाइल रीचार्ज प्लान्स में बढ़ोत्तरी। 

Jio, Airtel देश की दो बड़ी टेलीकॉम कंपनियां हैं जो जल्द ही अपने मोबाइल रीचार्ज प्लान्स की कीमतों में बढ़ोत्तरी करने वाली हैं। Telecom Talk की रिपोर्ट की मानें तो दोनों अग्रणी टेलीकॉम कंपनियां अपने मोबाइल रीचार्ज प्लान्स में 15 प्रतिशत से लेकर 20 प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी कर सकती हैं। अगर ऐसा होता है तो ग्राहकों के लिए मोबाइल चलाना बहुत महंगा हो जाएगा। क्योंकि कंपनियां इससे पहले भी कई बार मोबाइल रीचार्ज प्लान्स की कीमतों में इजाफा कर चुकी हैं। 

Jio and Bharti Airtel Planning to Raise Prices by Up to 15% in 2026, Reports

Leading Indian telecom operators Jio and Airtel are reportedly planning to increase “mobile tariffs” by up to 15% in 2026. The hike aims to boost profitability and recover investments in 5G spectrum… pic.twitter.com/NWDAWGRrl5

— TelecomTalk (@TelecomTalk) July 1, 2026

Jio, Airtel प्राइस बढ़ोत्तरी को लेकर कंपनियों की ओर से अभी तक कोई अधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है। लेकिन जाहिर तौर पर अब मोबाइल फोन ग्राहकों को हर तरह से चोट पहुंचा रहा है। एक तरफ जहां मैमोरी चिप की शॉर्टेज के चलते स्मार्टफोन्स की कीमतें आसमान छूने लगी हैं, दूसरी तरफ मोबाइल रीचार्ज की कीमतें भी लगातार ऊपर जा रही हैं। मोबाइल फोन चलाना ग्राहकों के लिए हर तरह से भारी पड़ रहा है।

ध्यान देने वाली बात यह भी है कि यह बढ़ोत्तरी कंपनियां ऐसे समय में कर रही हैं जब लगातार नेटवर्क क्वालिटी को लेकर यूजर्स की शिकायतें मिल रही हैं। कई बार देखा जाता है कि जियो और एयरटेल जैसी दिग्गज टेलीकॉम कंपनियों के ग्राहक भी नेटवर्क क्वालिटी, कॉल ड्रॉप और इंटरनेट स्पीड जैसी समस्याओं को लेकर शिकायत करते नजर आते हैं। अब एक बार फिर से मोबाइल रीचार्ज प्लान्स में बढ़ोत्तरी की खबर ने ग्राहकों के बीच चिंता पैदा कर दी है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.