Jio 5G: पूर्वोत्तर के इन 7 शहरों को मिला जियो 5जी का तोहफा, कुल 191 शहरों तक पहुंचा नेटवर्क

बीते सप्ताह जियो ने बताया था कि उसने अबतक 134 शहरों में 5G सर्विसेज को लॉन्‍च किया है। इन शहरों के जियो यूजर्स को कंपनी वेलकम ऑफर के तहत इनवाइट कर रही है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 27 जनवरी 2023 19:28 IST
ख़ास बातें
  • शिलांग, इंफाल, आइजोल, अगरतला, ईटानगर, कोहिमा और दीमापुर में Jio 5G लाइव
  • कंपनी का ट्रू 5जी नेटवर्क अब देशभर के 191 शहरों में उपलब्ध है
  • नए शहरों में Jio 5G Welcome Offer के तहत मिलेगा 5G का बेनिफिट

अबतक 191 शहरों में Jio 5G सर्विसेज लॉन्‍च हो चुकी है

रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने शुक्रवार को शिलांग, इंफाल, आइजोल, अगरतला, ईटानगर, कोहिमा और दीमापुर में अपनी 5G (True 5G) सर्विस शुरू कर दी है। समाचार एजेंसी ने जानकारी दी है कि पूर्वोत्तर के इन सात शहरों के साथ कंपनी का ट्रू 5जी नेटवर्क अब देशभर के 191 शहरों में उपलब्ध है।

समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, Reliance Jio ने शुक्रवार को जानकारी दी है कि उसने पूर्वोत्तर के सात शहर शिलांग, इंफाल, आइजोल, अगरतला, ईटानगर, कोहिमा और दीमापुर में अपनी ट्रू 5जी सर्विस की शुरुआत की है। इसके अलावा, कंपनी ने एक्सचेंजों के साथ शेयर किए गए एक बयान में कहा कि "दिसंबर 2023 तक, Jio True 5G सेवाएं पूर्वोत्तर राज्यों के हर शहर और तालुका में उपलब्ध कराई जाएंगी।"
Advertisement

रिपोर्ट बताती है कि कल से, छह राज्यों अरुणाचल प्रदेश (ईटानगर), मणिपुर (इम्फाल), मेघालय (शिलांग), मिजोरम (आइजोल), नागालैंड (कोहिमा और दीमापुर), और त्रिपुरा (अगरतला) के सात शहरों में Jio यूजर्स को जियो वेलकम ऑफर (Jio Welcome Offer) के लिए इनवाइट किया जाएगा। बता दें कि जियो वेलकम ऑफर के तहत यूजर्स को बिना किसी अतिरिक्त लागत के 1 Gbps तक की स्पीड पर अनलिमिटेड डेटा का अनुभव मिलता है।

यह भी बताते चलें कि बीते सप्ताह जियो ने बताया था कि उसने अबतक 134 शहरों में 5G सर्विसेज को लॉन्‍च किया है। इन शहरों के जियो यूजर्स को कंपनी वेलकम ऑफर के तहत इनवाइट कर रही है।
Advertisement
 

कैसे उठाए जियो 5G नेटवर्क का फायदा?

Jio 5G सर्विसेज को इस्‍तेमाल करने के लिए पहली और जरूरी शर्त यह है कि आपका स्‍मार्टफोन एक 5G स्‍मार्टफोन होना चाहिए। इसके बाद, केवल वे यूजर्स अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा ले सकते हैं, जिन्हें कंपनी के वेलकम ऑफर का इनवाइट मिलेगा। वेलकम ऑफर के लिए जियो यूजर्स को MyJio ऐप पर साइन-अप करना होगा। यह ऐप, Google Play Store और Apple App Store दोनों पर उपलब्‍ध है। साइन-अप करने के लिए यूजर्स को अपना जियो नंबर डालना होगा और OTP के जरिए लॉग-इन करना होगा। 

इसके बाद, ऐप पर आपको Jio True 5G वेलकम ऑफर का बैनर दिखाई देना चाहिए। इस पर जाकर आप जियो की 5G सर्विस को इस्‍तेमाल करने का तरीका देख सकते हैं। ध्यान रहे कि Jio टेक्‍स्‍ट मैसेज भेजकर आपकी योग्‍यता को कन्‍फर्म करेगी। आखिरी शर्त यह है आपके जियो नंबर पर 239 रुपये या उससे अधिक का प्लान एक्टिव होना चाहिए।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.