Jio का बड़ा ऐलान, पूरे दिल्ली-NCR में 5G सर्विस उपलब्ध!

जियो की 5जी सर्विसेज वेलकम ऑफर के तहत अब दिल्ली-एनसीआर के यूजर्स को मुफ्त में उपलब्ध होंगी।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 18 नवंबर 2022 20:25 IST
ख़ास बातें
  • दिल्ली एनसीआर में जियो का फ्री 5जी इंटरनेट अब हर जगह उपलब्ध- कंपनी
  • जियो का फ्री 5जी इंटरनेट इस्तेमाल आप वेलकम ऑफर के माध्यम से कर सकते हैं।
  • आपको चेक करना होगा कि आपके पास कंपनी की ओर से वेलकम ऑफर आया है कि नहीं।

Jio की 5G सर्विसेज वेलकम ऑफर के तहत अब दिल्ली-एनसीआर के यूजर्स को मुफ्त में उपलब्ध होंगी।

भारत में Jio, Airtel, Vodafone Idea जैसी टेलीकॉम कंपनियां तेजी से 5G का विस्तार कर रही हैं। हाल ही में भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio ने भारत के दो और शहरों को अपनी 5जी सर्विस से जोड़ा था।  जियो का ट्रू 5जी (Jio True 5G) नेटवर्क हाल ही में बेंगलुरू और हैदराबाद में लाइव किया गया था। अब कंपनी ने दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) के लिए बड़ी अनाउंसमेंट की है। कंपनी ने ताजा अपडेट में कहा है कि जियो ट्रू 5जी अब दिल्ली के अलावा गुरूग्राम, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद आदि सैटेलाइट टाउन्स में भी उपलब्ध है। 

Jio True 5G पर सुपरफास्ट इंटरनेट इस्तेमाल करने की इच्छा रखने वाले दिल्ली और एनसीआर के यूजर्स के लिए कंपनी ने बड़ी खुशखबरी दी है। एक लेटेस्ट प्रेस रिलीज में कंपनी ने कहा है कि अब दिल्ली और उससे सटे गुरूग्राम, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद आदि क्षेत्रों के यूजर्स Jio True 5G सर्विस को मुफ्त में इस्तेमाल कर पाएंगे। आपको बता दें कि जियो वर्तमान में सबसे तेज इंटरनेट सुविधा उपलब्ध करवाने वाली कंपनी है। वहीं, इसके 5जी नेटवर्क पर यूजर्स 1Gbps की स्पीड से इंटरनेट इस्तेमाल कर सकते हैं। 

Advertisement
दिल्ली एनसीआर में जियो का फ्री 5जी इंटरनेट इस्तेमाल आप जियो के वेलकम ऑफर के माध्यम से कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने फोन में जियो के वेलकम ऑफर के लिए चेक करना होगा। कंपनी कुछ चुनिंदा कस्टमर्स को वेलकम ऑफर भेज रही है, जिसके तहत आप जियो 5जी इंटरनेट बिना किसी एक्सट्रा चार्ज के इस्तेमाल कर पाएंगे। 

फोन में ऐसे चेक करें Jio Welcome Offer
Advertisement
जियो की 5जी सर्विसेज वेलकम ऑफर के तहत अब दिल्ली-एनसीआर के यूजर्स को मुफ्त में उपलब्ध होंगी। इसके लिए आपको चेक करना होगा कि आपके पास कंपनी की ओर से वेलकम ऑफर आया है कि नहीं। इसके लिए आप फोन में इंस्टॉल की गई जियो ऐप में जाएं। यहां पर आप जियो वेलकम ऑफर का बैनर देख पाएंगे। इस बैनर पर क्लिक करेंगे तो आपके पास ऐप में अन्य पेज खुलेगा जिस पर आई एम इंटरेस्टेड (I am Interested) लिखा होगा। आप यहां पर क्लिक कर दें। इसके बाद कंपनी की ओर से इस संबंध में सूचना आने का इंतजार करें। इससे पहले कंपनी ने हाल ही में हैदराबाद और बेंगलुरू में भी 5जी सर्विस शुरू की थी। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.