Jio 5G लॉन्‍च : कल से इन 4 शहरों में शुरू होगी जियो की 5G सर्विस, जानें कितनी मिलेगी स्‍पीड, रिचार्ज प्‍लान्‍स

Jio 5G : यूजर्स इन शहरों में 1Gbps तक की 5G स्पीड को एक्‍सपीरियंस कर पाएंगे। जियो ने यह भी ऐलान किया है कि वह तैयारी पूरी होते ही बाकी क्षेत्रों में भी 5G टेस्टिंग शुरू कर देगी।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 4 अक्टूबर 2022 20:55 IST
ख़ास बातें
  • 5जी सेवाओं का ट्रायल मुंबई, दिल्ली, कोलकाता और वाराणसी में शुरू होगा
  • कंपनी कल से ही Jio 'वेलकम ऑफर' की शुरुआत भी करेगी
  • कंपनी इनवाइट के आधार पर लोगों को ट्रायल में शामिल करेगी

Jio 5G : ध्‍यान रखने वाली बात है कि यह बीटा ट्रायल है। ट्रायल में शामिल लेने वाले यूजर्स अपने मौजूदा सिम कार्ड पर 5जी नेटवर्क का इस्तेमाल कर पाएंगे।

इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2022) में 5G नेटवर्क सेवाओं को लॉन्च के फौरन बाद रिलायंस जियो (Jio) ने कल यानी दशहरे से 4 शहरों में Jio 'ट्रू' 5G नेटवर्क के बीटा परीक्षण को शुरू करने का ऐलान किया है। कल यानी 5 अक्टूबर से जियो की 5जी सेवाओं का ट्रायल मुंबई, दिल्ली, कोलकाता और वाराणसी में शुरू होगा। कंपनी कल से ही Jio 'वेलकम ऑफर' की शुरुआत भी करेगी, जिससे यूजर्स इन शहरों में 1Gbps तक की 5G स्पीड को एक्‍सपीरियंस कर पाएंगे। जियो ने यह भी ऐलान किया है कि वह तैयारी पूरी होते ही बाकी क्षेत्रों में भी 5G टेस्टिंग शुरू कर देगी। 

ध्‍यान रखने वाली बात है कि यह बीटा ट्रायल है। ट्रायल में शामिल लेने वाले यूजर्स अपने मौजूदा सिम कार्ड पर 5जी नेटवर्क का इस्तेमाल कर पाएंगे। हालांकि उन्‍हें एक 5G स्‍मार्टफोन की जरूरत होगी। Jio ने बताया है कि ट्रायल में हिस्‍सा लेने के लिए वह यूजर्स को इनवाइट भेजेगी। इसका मतलब है कि सिर्फ वही यूजर अभी 5G नेटवर्क को एक्‍सपीरियंस कर पाएंगे, जिन्‍हें इनवाइट आएगा। जो Jio कस्‍टमर इस टेस्टिंग में शामिल होंगे, उन्‍हें 1 Gbps से ज्‍यादा स्‍पीड और अनलिमिटेड 5G डेटा मिलेगा। 

Gadgets360 Hindi ने आपको पहले ही बता दिया था कि जियो, एयरटेल आदि की 5G सर्विस को इस्‍तेमाल करने के लिए यूजर्स को सिम बदलने की जरूरत नहीं होगी। ये कंपनियां कन्‍फर्म कर चुकी हैं कि उनके 4G सिम 5G इनेबल्‍ड हैं। लोगों को सिर्फ एक 5G स्‍मार्टफोन की जरूरत होगी, जिसकी मदद से वह 5G मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को एक्‍सपीरियंस कर सकेंगे। 

खास यह भी है कि बीटा टेस्टिंग की तारीखों का ऐलान करने के बावजूद जियो ने अभी तक 5G रिचार्ज प्‍लान्‍स की कोई जानकारी नहीं दी है। मान जा रहा है कि कंपनी आने वाले दिनों में अपने प्‍लान्‍स शेयर करेगी। दिवाली तक 5G प्‍लान्‍स सामने आ सकते हैं और मुमकिन है कि तब तक एयरटेल के रिचार्ज प्‍लान्‍स भी आ जाएं। देश के 5G मोबाइल इंटरनेट नेटवर्क में शुरुआती मुकाबला जियो और एयरटेल के बीच ही होगा। Jio का दावा है व्यापक कवरेज को सुनिश्चित करने के लिए जियो, 700MHz लो-बैंड स्पेक्ट्रम का इस्‍तेमाल करने वाला इकलौता ऑपरेटर होगा।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.