• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • आइडिया, रिलायंस कम्युनिकेशंस ने प्रीपेड ग्राहकों के लिए पेश किए नए डेटा स्कीम

आइडिया, रिलायंस कम्युनिकेशंस ने प्रीपेड ग्राहकों के लिए पेश किए नए डेटा स्कीम

आइडिया, रिलायंस कम्युनिकेशंस ने प्रीपेड ग्राहकों के लिए पेश किए नए डेटा स्कीम
विज्ञापन
ग्राहकों को बेहतर सेवा देने के उद्देश्य से दो दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनियों ने मंगलवार को डेटा उपयोगकर्ताओं के लिए योजनाएं पेश की। रिलायंस कम्युनिकेशंस ने यहां एक बयान में कहा कि उसने अपने 3जी और 2जी नेटवर्क पर प्री-पेड ग्राहकों के लिए 'डेटालोन' योजना पेश की है।

आइडिया सेल्युलर ने रात में नेट सर्फ करने के लिए अपने 4जी और 3जी डेटा शुल्क को 50 फीसदी तक घटा दिया है।

रिलायंस कम्युनिकेशंस के बयान के मुताबिक, डेटालोन सेवा के तहत जिन ग्राहकों का प्री-पेड डेटा बैलेंस कम हो जाए, वे एक टोल-फ्री नंबर पर फोन कर सकते हैं। इसके तुरंत बाद उन्हें 60 एमबी का डेटालोन टॉप अप मिल जाएगा।

रिलायंस कम्युनिकेशंस के उपभोक्ता कारोबार के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गुरदीप सिंह ने कहा, "डेटालोन से हमारे ग्राहकों को अधिक सुविधा मिल जाएगी और वे दिन या रात किसी भी वक्त बिना बाधा डेटा सेवा का उपयोग कर पाएंगे।"

आइडिया सेल्युलर के एक बयान में कहा गया है कि उपभोक्ता अब 125 रुपये में एक महीने के लिए 1 जीबी नाइट डेटा सुविधा हासिल कर पाएंगे और अपने सामान्य शुल्क में 50 फीसदी तक बचत कर पाएंगे।

इसके साथ ही आइडिया ने 'डे एंड नाइट ट्विन पैक' भी लांच किया है, जिसके तहत मासिक 500 एमबी से 40 जीबी तक के डेटा उपयोग पर 30 फीसदी छूट दी गई है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Idea, Idea Cellular, India, RCom, Reliance, Reliance Communications, Telecom
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. देश में जल्द शुरू हो सकता है बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट का फीचर
  2. फीचर फोन से लेकर स्मार्ट TV तक बेचने वाली वाली Cellecor का रेवेन्यू को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का टारगेट 
  3. नई Maruti कार खरीदने की सोच रहे हैं? अगस्त से पहले कर लें बुकिंग, बढ़ने वाली हैं कीमतें
  4. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  5. CP PLUS ने लॉन्च किए नए 4G Dashcams, GPS और डुअल कैमरा के साथ कीमत ₹7,599 से शुरू
  6. किचन में पड़ी इस छोटी सी चीज से बढ़ जाती है Wi-Fi स्पीड? जानें कैसे काम करती है ये वायरल ट्रिक
  7. Oppo Find X10 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट  
  8. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
  9. स्टूडेंट्स Samsung के इस ऑफर से न चूकें! प्रीमियम फोन, लैपटॉप और AI डिवाइसेज सस्ते में लेने का मौका
  10. Redmi Watch 6 Active, Watch 6 Lite की कीमत और स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »