आइडिया का नया ऑफर, 1 जीबी की कीमत में पाएं 15 जीबी 4जी डेटा

आइडिया का नया ऑफर, 1 जीबी की कीमत में पाएं 15 जीबी 4जी डेटा
ख़ास बातें
  • टेलीकॉम कंपनी ने इसके लिए फ्लिपकार्ट के साथ साझेदारी की है
  • बता दें कि डेटा पैक 28 दिनों की वैधता के साथ आएंगे
  • ग्राहक 31 मार्च तक 3 बार 1 जीबी डेटा रीचार्ज करके 15 जीबी डेटा पा सकेंगे
विज्ञापन
आइडिया ने अपने ग्राहकों के लिए नए किस्म का 4जी ऑफर पेश किया है। टेलीकॉम कंपनी ने इसके लिए फ्लिपकार्ट के साथ साझेदारी की है। ऑफर के तहत, अगर आइडिया के ग्राहक फ्लिपकार्ट से नया 4जी स्मार्टफोन खरीदते हैं तो उन्हें 1 जीबी की कीमत में कुल 15 जीबी 4जी डेटा मिलेगा।

ऑफर का फायदा इन दो परिस्थितियों में मिलेगा। सबसे पहला आपके पास आइडिया का 4जी सिम हो। दूसरा, फ्लिपकार्ट से नया 4जी स्मार्टफोन खरीदें। इसके बाद 1 जीबी की कीमत में 15 जीबी 4जी डेटा का फायदा उठा सकेंगे। सबसे पहले फ्लिपकार्ट पर जाएं और एक 4जी स्मार्टफोन खरीद लें। यह भी सुनिश्चित कर लें कि आपके पास नया 4जी आइडिया सिम है। अगर नहीं है तो अपग्रेड करें (आइडिया का 4जी नेटवर्क सभी सर्किल में नहीं उपलब्ध है। आप यहां जांच सकते हैं)। इसके बाद नए खरीदे स्मार्टफोन में सिम को डालें। अब इस पेज जाएं। अब आइडिया नेटवर्क का इस्तेमाल करके अपने मोबाइल नंबर को रजिस्टर करवाएं। यह सबकुछ आपको फ्लिपकार्ट से खरीदे स्मार्टफोन पर करना होगा। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आप 1 जीबी डेटा रीचार्ज करवाएं। अतिरिक्त 14 जीबी डेटा अपने आप ही मिल जाएगा।

आइडिया सेल्युलर के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर शशी शंकर ने कहा, "4जी के विस्तार के साथ आइडिया भी ज़्यादा से ज़्यादा ग्राहकों को इस नेटवर्क में अपग्रेड करने की कोशिश कर रही है। फ्लिपकार्ट के साथ इस साझेदारी के बाद ग्राहकों के पास अच्छी क्वालिटी के 4जी स्मार्टफोन खरीदने का मौका होगा। इसके अलावा उनके पास 1 जीबी की कीमत में 15 जीबी डेटा पाने का भी मौका होगा।"

बता दें कि डेटा पैक 28 दिनों की वैधता के साथ आएंगे। ग्राहक 31 मार्च तक तीन बार 1 जीबी डेटा रीचार्ज करके 15 जीबी डेटा पा सकेंगे। पोस्टपेड ग्राहकों को इस डेटा ऑफर का फायदा उठाने के लिए 255 रुपये का रीचार्ज करवाना होगा। पोस्टपेड ग्राहकों को नया स्मार्टफोन खरीदने के 48-72 घंटे के अंदर सिम को इस्तेमाल करना होगा। अपने पोस्टपेड नंबर पर ऑफर को एक्टिवेट करने के लिए *121*999# / 121999 पर डायल करें।

आइडिया के 3जी और 2जी सर्किल के ग्राहकों को 3जी और 2जी डेटा मिलेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Idea, Flipkart, Idea 4G Data Pack, Idea 4G Offer, Mobiles, 4G Smartphone

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  2. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  3. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  4. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  5. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  6. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  7. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  8. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  9. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  10. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »