आइडिया का नया प्लान, हर दिन 500 एमबी 4जी डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉल

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 3 मार्च 2017 17:32 IST
ख़ास बातें
  • गौर करने वाली बात है कि यह पैक हर आइडिया प्रीपेड ग्राहक के लिए नहीं है
  • चुनिंदा ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराया गया है
  • यूज़र को 28 दिन की वैधता वाले समय सीमा में कुल 14 जीबी डेटा मिलेगा
रिलायंस जियो ने भारतीय टेलीकॉम मार्केट को पूरी तरह से बदल कर रख दिया है। जियो की चुनौती देने के लिए अब आइडिया सेल्युलर मैदान में उतर आई है। आइडिया ने नया मोबाइल प्रीपेड प्लान पेश किया है। 348 रुपये वाले पैक में ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ हर दिन 500 एमबी इंटरनेट डेटा दिया जाएगा।

गौर करने वाली बात है कि यह पैक हर आइडिया प्रीपेड ग्राहक के लिए नहीं है। इसे चुनिंदा ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराया गया है जो औसतन कम डेटा की खपत करते हैं। इस ऑफर के ज़रिए कंपनी इन यूज़र को ज़्यादा डेटा खपत करने के लिए प्रेरित करना चाहती है। देखा जाए तो यूज़र को 28 दिन की वैधता वाले समय सीमा में कुल 14 जीबी डेटा मिलेगा। इसके अलावा हर नेटवर्क पर वॉयस कॉल करना मुफ्त होगा। इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए ग्राहक के पास 4जी स्मार्टफोन होना ही चाहिए, लेकिन 4जी क्षमता वाला सिम नहीं होना चाहिए।
Advertisement

ध्यान रहे कि यह ऑफर हर यूज़र के लिए नहीं है। अगर कंपनी की ओर से आपको ऑफर दिया जाता है तब ही आप इसका फायदा उठा सकेंगे। इस ऑफर के लिए अपनी योग्यता जांचने के लिए आप गूगल प्ले स्टोर से माय आइडिया ऐप डाउनलोड कर लें। इसके बाद आप अपने आइडिया नंबर से रजिस्टर करें। यहां पर आप सिर्फ ऐप के लिए उपलब्ध इस एक्सक्लूसिव ऑफर के बारे में जांच कर सकेंगे।

कंपनी के नए ऑफर में कुछ भी चौंकाने वाला नहीं है। दरअसल, रिलायंस जियो ने सितंबर 2016 के बाद से वेलकम ऑफर और हैप्पी न्यू ईयर ऑफर की मदद से अपने नेटवर्क से करीब 10 करोड़ ग्राहक जोड़ने में कामयाब रही है। अब जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन के ज़रिए उसने एक साल के लिए बेहद ही किफायती दरों में अनलिमिटेड वॉयस कॉल और डेटा की सुविधा दी है। ऐसे में अन्य टेलीकॉम कंपनियों पर रिलायंस इंडस्ट्रीज को चुनौती देने का दबाव है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Idea, Relaince Jio, Jio Prime Offer, Idea Prepaid

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  2. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  3. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  5. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  8. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  9. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  10. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.